Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Editor
– सहप्रांत प्रमुख मालवा प्रांत ने फीता काटकर किया लोकापर्ण जावरा। कश्मीरी गली स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में नवनिर्मित तीन कक्षों का लोकापर्ण समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि सुंदरलाल शर्मा (सह प्रांत प्रमुख, मालवा प्रांत, उज्जैन) विशेष अतिथि शेखर नाहर, विशेष अतिथि भूपेंद्र डांगी एवं अध्यक्ष महेंद्र भगत (विभाग समन्वयक, उज्जैन) के द्वारा नवीन कक्षों का फीता काटकर लोकापर्ण किया। अतिथियों ने कक्षा प्रथम में अध्ययनरत बहिन के पद चिन्हों के साथ नवीन कक्षा में प्रवेश किया और भगवान श्रीराम के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन कर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद नवीन कक्षा में ही नौ…
जावरा। अनुविभागीय अधिकारी जावरा के वाहन चालक के पद पर 36 सालों की सेवा देने के बाद मंगलवार को चालक गेंदालाल माली अपनी शासकीय सेवाओं से निवृत हुए। अपनी 36 साल की सेवा अवधि के दौरान माली ने करीब 15 आईएएस अधिकारियों का सारथी बनकर दिन रात बगैर कोई कोताही बरते अपनी सेवा को अंजाम दिया। समुचे रतलाम जिले में राजस्व विभाग में अपनी सेवा देकर मंगलवार 31 दिसंबर को सेवानिवृति के अवसर पर एसडीएम कार्यालय के स्टॉफ ने तहसीलदार संदीप इवने की उपस्थिति में चालक गेंंदालाल माली को विदाई दी। समुचे स्टॉफ ने स्मृति चिन्ह के साथ ही शाल…
जावरा। सर्दी के मौसम को दृष्टिगत रखते हुए भले ही प्रशासन ने सुबह लगने वाले स्कूल के समय में परिवर्तन कर दिया हो, लेकिन इस मौसम में कईं बार दिन-दिन भर सूरज के दर्शन नहीं होते हैं। इसके चलते छात्र-छात्राओं को ठंड सहन करना पड़ती है। इसको ध्यान में रखते हुए कुछ समाजसेवी आगे आए और स्वयं के खर्च पर मिनीपुरा स्कूल में अध्ययनरत विद्यार्थियों को स्वेटर एवं जैकेट वितरित किए। नगर के मिनीपुरा में स्थित एकीकृत शासकीय माध्यमिक विद्यालय काटजू क्रमांक एक में पढऩे वाले कक्षा पहली से कक्षा 8 वी तक के बच्चों को ऊनी वस्त्र प्रदान किए…
– श्री श्वेताम्बर जैन वरिष्ठ महासंघ की गौ सेवा योजना में महिला मंडल ने की सेवा जावरा। श्री श्वेतांबर जैन वरिष्ठ महासंघ द्वारा चालू की गई गौ माता के लिए गुड़, गो ग्रास एवं सर्दी से बचने के लिए कंबल योजना वास्तव में सराहनीय है, मैंने पढ़ा है कि गौ माता की सेवा अप्रत्यक्ष रूप से प्रभु सेवा है। मेरी सभी सदस्यों ने आज आप सबके बेचकर गौ सेवा करने से एक अलग ही आनंद की अनुभूति हुई हैं। उक्त विचार श्री जैन दिवाकर महिला मंडल की अध्यक्ष रेखा सुराणा ने जीवदया सोसाइटी पर जीवदया करते हुए कही। इस अवसर…
जावरा। भारत विकास परिषद शाखा जावरा द्वारा सेवा और संस्कार के प्रकल्पों के अंतर्गत वंचित वर्ग के लोगों को अधिक से अधिक समाज से जोडऩे का कार्य किया जा रहा वह निश्चित रूप से भारत विकास परिषद के उद्देश्यों की पूर्ति करता है समाज के प्रेरणादाई कार्य मैं कमला देवी राकेश त्रिवेदी परिवार द्वारा स्वर्गीय बृजलाल त्रिवेदी की स्मृति में भारत विकास परिषद के उद्देश्यों की पूर्ति में भागीदार बनने पर बहुत-बहुत साधुवाद। उक्त विचार भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित कंबल एवं मिठाई वितरण के अवसर पर भगत सिंह महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ अवध नारायण पालीवाल ने व्यक्त किया।…
सड़क निर्माण में झोल : यह कैसा सडक निर्माण, बनते बनते ही उखड़ रहा डामर … प्रोजेक्ट डिटेल्स के आधार पर नहीं बन रही सड़क
– नहीं हो रही सड़क निर्माण की मॉनीटरिंग, ना कोई अधिकारी मौके पर ना ही कोई इंजिनियर – 1 करोड़ 38 लाख रुपए में बन रही महज 3 किलोमीटर की सड़क – मामला प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनने वाली जावरा-ईस्माइल पुरा सड़क का जावरा। गावों से शहरों और मुख्य मार्गो से जोडऩे के लिए केन्द्र सरकार ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना बनाकर कई गावों को शहरों से जोडऩे सड़के बनाने का काम शुरु किया हैं, लेकिन इन सड़कों के निर्माण में किस कदर से धांधली हो रही हैं, इसका अंदाजा फोरलेन रोड़ से ईस्माईल पुरा तक की महज…
– कथा के छठे दिन भानपुरा पीठाधीश्वर शंकराचार्य का भी मिला सानिध्य जावरा। गाय को राष्ट्रमाता घोषित किए जाने के लिए सरकार को कानून बनाना चाहिए, गाय और गोपाल से जुडऩे का माध्यम हैं श्रीमद् भागवत गीता। यह बात राष्ट्रसंत नमन वैष्णव ने स्वर्गीय महेंद्र सिंह कालूखेड़ा गौशाला तालीदाना में श्रीमद् भागवत कथा के छठे दिन भक्तों को कथा का रसपान करवाते हुए कहीं। कथा के छठे दिन मंच पर सनातन के दो सिंहासन रामानन्द पीठ एवं शंकराचार्य पीठ एक साथ दिखाई दिए। राष्ट्रसंत वैष्णव ने कहा कि सबसे बड़ा सुख मनुष्य देह मिलना हैं। बिना कीर्तन व भजन किए…
– सरस्वती पुरम पर संकुल स्तरीय आचार्य अभ्यास वर्ग संपन्न जावरा। आचार्य परिवार अपने दायित्व के अनुरूप कार्य का संपादन करें, अगर एक शिक्षक गलती करता है तो देश की एक पीढ़ी बर्बाद हो जाती हैं अपने दायित्व का निर्वाह ईमानदारी से करें, शिक्षा में नवाचार को अपनाना बहुत जरूरी हैं, तभी आचार्य विद्यार्थी को हर क्षैत्र में निपूण बना सकता हैं। आज समय के साथ चलने की आवश्यकता हैं। यह बात सरस्वती विद्या प्रतिष्ठान मालवा प्रांत के सह प्रांत प्रमुख सुंदरलाल शर्मा ने संकुल स्तरीय आचार्य अभ्यास वर्ग के दौरान आचार्य व दीदी को सम्बोधित करते हुए कहीं। सरस्वती…
– मध्यप्रदेश के विभिन्न शहरो के 80 तथा जावरा के 40 खिलाडिय़ों ने की सहभागिता जावरा। बेडमिन्टन क्लब जावरा दो दिवसीय राज्य स्तरीय बेडमिन्टन प्रतियोगिता का आयोजन शहर के नगर पालिका टाउन हॉल में किया गया। जिसमें मध्यप्रदेश के भोपाल, इन्दौर, रतलाम, मंदसौर, नीमच, सागर, देवास, धार, शाजपुर, आगर, ताल के 80 खिलाडिय़ों के साथ जावरा शहर से करीब 40 खिलाडिय़ों ने सहभागिता करते हुए अपने खैल का हुनर दिखाया। आयोजन समिती द्वारा खिलाडिय़ों के रहने एवं खाने आदि की व्यवस्था कर सात श्रेणीयों में प्रतियोगिताऐ आयोजित कर नगद राशि व ट्रॉफी प्रदान कर पुरूस्कृत किया गया। विभिन्न श्रेणियों में…
– कोठारी फार्म हाऊस पर आयोजित हुई एसोसिएशन की वार्षिक बैठक जावरा। स्थानीय सराफा एसोसिएशन का वार्षिक मैत्री सम्मेलन समारोह कोठारी फार्म हाउस पर विभिन्न गतिविधियों के साथ सम्पन्न हुआ। इस आयोजन में संस्था के सभी परिवारों सहित विभिन्न व्यावसायिक संगठनों के पदाधिकारियों, राजनेताओं, संभ्रान्त नागरिकों सहित प्रशासनिक अधिकारियो ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर महिलाओं ने भी खेल गतिविधियॉं आयोजित की। सर्वप्रथम संस्था के अध्यक्ष प्रकाश कोठारी ने संस्था द्वारा किए जा रहे व्यापारिक हितों की रक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। संस्था के महामंत्री सर्राफ प्रकाश कांठेड ने संस्था द्वारा किए…
