Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Editor
अपने 73 वें जन्मदिवस पर राष्ट्रसंत नमन वैष्णव के सानिध्य में नैत्रदान का संकल्प लेगे रामचन्द्र पाटीदार
– उन्नत कृषक तथा समाजसेवी 1 जनवरी को तालीदाना गौशाला पर गौसेवा के साथ करेंंगे राष्ट्रसंत का सम्मान जावरा। समीपस्थ ग्राम सोहनगढ़ में 1 जनवरी 1953 को जन्मे रामचन्द्र पाटीदार अपने 73 वें जन्मदिन पर स्व. महेन्द्रसिंह कालूखेड़ा गौशाला पर जारी सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा में पहुंचकर राष्ट्रसंत नमन वैष्णव के सानिध्य में मरणोपरांत नैत्रदान की घोषणा करेंगे। कथा में पाटीदार गौसेवा के साथ ही राष्ट्रसंत का भी शाल श्रीफल से सम्मान करेंगे। ग्राम सोहनगढ़ में जन्मे पाटीदार वर्तमान में जावरा के शास्त्री कॉलोनी में निवासरत हैं। हायर सेकेण्डरी की शिक्षा प्राप्त कर कृषि की नवीन तकनिकी से खेती…
– मामला जोयो तिराहे से भुतेड़ा तक प्रस्तावित सात ओवहरब्रिज का जावरा। जावरा से उज्जैन के बीच प्रस्तावित ग्रीन फील्ड एक्सेस कन्ट्रोल हाइवे के तहत भुतेड़ा से जोयो होटल के सात किलोमीटर के दायरे में बनने वाले सात ओव्हरब्रिज के विरोध में आज क्षेत्र के प्रभावित दुकानदारों, व्यापारियों के बच्चे भी जन संघर्ष समिति के धरनास्थल पहुंचे और एमपीआरडीसी के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान उन्होंने शासन-प्रशासन से मार्मिक अपील की कि बसे बसाए व्यापार-व्यवसाय को उजाड़ा नहीं जाए। हमारे सामने भूखों मरने की नोबत आ जायेगी। संस्था इंसानियत ने भी दिया समर्थन – इस बीच नगर की सामाजिक संस्था…
– स्व. महेन्द्रसिंह कालूखेड़ा गौशाला तालीदाना पर सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन हुआ श्रीकृष्ण जन्म जावरा। जीवन में अगर कुछ प्राप्त करने की भावना रखना है,तो परमात्मा को प्राप्त करने की इच्छा करना चाहिए। क्योंकि जो मनुष्य देह प्राप्त हुआ हैं केवल मात्र भगवत प्राप्ति के लिए हुआ हैं, लेकिन मानव परमात्मा की प्राप्ति के अलावा सब कुछ कर रहा हैं, क्योंकि मैं (अहम) दिक्कत कर रहा हैं। जब अहम मन से खत्म होगा तब ही मानव परमात्मा प्राप्ति की ओर अग्रसर होगा। यह बात राष्ट्रसंत नमन वैष्णव ने स्व. महेन्द्रसिंह कालूखेड़ा गौशाला तालीदाना पर आयोजित सात…
जावरा। महाविद्यालय के प्राध्यापक से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक का सफर तय करने वाले देश के प्रख्यात अर्थशास्त्री मनमोहनसिंह के निधन पर शनिवार को ब्लाक कांग्रेस कमेटी जावरा द्वारा श्रृद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा पिपलौदा रोड़ स्थित राठौर नर्सिंग होम पर आयोजित की गई। जिसमें कांग्रेस नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला और उन्है श्रृद्धासुमन अर्पित किए। शनिवार को दोपहर 2 बजे पिपलौदा रोड़ स्थित राठौर नर्सिंग होम पर आयोजित श्रृद्धांजलि सभा में महेंद्र गंगवाल ने डा मनमोहन सिंह के जीवन प्रसंग पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए बताया कि डॉ मनमोहन सिंह…
– कथा के तीसरे दिन पहुंचे बगलामुखी पीठाधीश्वर, समिति पदाधिकारियों ने किया स्वागत जावरा। दहेज प्रजा आज हमारे समाज में अभिशाप हैं, मंथरा और शकुनि दोनों दहेज में आए और दोनों ने घरों का बिगाड़ कर दिया। इसलिए न तो दहेज लेना हैं और ना ही देना हैं। जिस पिता ने अपनी कन्यादान को दान में दे दिया, उससे दहेज नहीं लेना चाहिए। यह बात राष्ट्रसंत नमन वैष्णव ने स्व. महेन्द्रसिंह कालूखेड़ा गौशाला तालीदाना पर आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन श्रृद्धालुओं को कथा का श्रवण करवाते हुए कहीं। वैष्णव जी ने कहा कि घर में वास्तु…
रतलाम। भारतीय जनता पार्टी के पितृपुरूष श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जी की पुण्यतिथि पर शनिवार को पैलेस रोड़ स्थित जिला कार्यालय में श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने पुष्पांजलि अर्पित कर कहा कि मध्यप्रदेश में भाजपा संगठन को गढ़ने में ठाकरे जी का असीम योगदान रहा है। भाजपा सरकार उनके बताए मार्ग पर चलकर प्रदेश को आगे बढ़ा रही है। आरंभ में श्रद्धेय ठाकरेजी के चित्र पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मंडल अध्यक्ष कृष्णकुमार सोनी, मयूर पुरोहित, निलेश गांधी, जिला सह कार्यालय मंत्री राकेश नागर, भाजयुमों जिलाध्यक्ष विप्लव जैन,…
जावरा। लायंस क्लब इंटरनेशनल के डिस्ट्रिक 3233 जी 1 के अंतर्गत रीजन 1 के जोन 3 के क्लब लायंस क्लब जावरा स्फटिक द्वारा कड़ाके की ठंड को देखते हुए एवं मध्य प्रदेश में बरसात की चेतावनी होने के कारण निर्धन एवं असहाय लोगों को तीसरी बार पुन: कंबल ओढ़ाने का कार्य रात्रि में घूम-घूम कर जरूरतमंदों को ढूंढ कर किया। इसी कड़ी में ग्राम सेजावता मैं 5 वर्ष के लिए गोद लिए प्राथमिक विद्यालय मैं छात्रों को स्वेटर का वितरण किया गया स्कूल की प्राचार्य नवोदिता व्यास एवं सहायक शिक्षिका पल्लवी सोलंकी की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर…
बड़ावदा। डेस्टिनेशन पब्लिक स्कूल का 3 दिवसीय खेल एवं सांस्कृतिक महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।द्ध जिसमें 605 विद्यार्थियों ने अपनी खेल प्रतिभाओं के साथ सांस्कृतिक प्रतिभा से रुबरु किया। तीन दिवसीय आयोजन के तहत 26 को इंडोर गेम्स, 27 को आउटडोर गेम्स तथा 28 को सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के पालक शराफत अली (शिक्षक), अवतार ग्रुप के मालिक नीरज झाला रहे। अध्यक्षता विद्यालय संचालिका सुशीला रावल ने की। समूचा कार्यक्रम प्राचार्य दीपक गेहलोत के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। शुभारंभ अतिथियों द्वारा सरस्वती माता का पूजन अर्चन कर किया गया। अतिथियो का…
ताल। रतलाम पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा चलाए जा रहे अवैध मादक पदार्थो की तस्करी और क्रय विक्रय के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत ताल पुलिस ने एएसपी राकेश खाखा, एसडीओपी शाबेरा अंसारी के मार्गदर्शन में 24 किलो गांजे के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया हैं। ताल थाना से मिली जानकारी अनुसार 27 दिसंबर को मुखबीर से मिली सूचना अनुसार सांगाखेडा फंटा ताल महिदपुर रोड पर नाकाबंदी की, इस दौरान सोनु पिता बगदीराम जाति माली (33), निवासी वार्ड क्रमांक 14 ताल, आशीष पिता मुकेश जाति मीणा (33) निवासी काँजीकुँआ ताल, मनोज पिता जगन्नाथ जाति खटीक (23) निवासी…
जावरा। रतलाम जिले की कई तहसील क्षेत्रों में घोड़ारोज एक बड़ी समस्या बनती जा रही हैं, किसानों की फसल बर्बाद करने के साथ ही कई सड़क हादसों के लिए भी ये घोड़ारोज जिम्मेदार होते हैं। ऐसा ही एक सड़क हादसा शुक्रवार को जावरा विधानसभा के गांव बर्डियागोयल फंटे पर हुआ। जिसमें एक बाईक सवार को घोड़ारोज ने टक्कर मार दी। जिससे बाईक सवार सिद्दीक खान (40) निवासी नेगरुन घायल हो गए। जिन्है 108 ऐम्बूलेंस के पायलेट नवदीप पाठक और एमटी मोहन गुर्जर जावरा के सरकारी अस्पताल उपचार के लिए लेकर आए। पायलेट ने बताया कि इस रोड़ पर दिसंबर माह…
