– मध्यप्रदेश के विभिन्न शहरो के 80 तथा जावरा के 40 खिलाडिय़ों ने की सहभागिता
जावरा। बेडमिन्टन क्लब जावरा दो दिवसीय राज्य स्तरीय बेडमिन्टन प्रतियोगिता का आयोजन शहर के नगर पालिका टाउन हॉल में किया गया। जिसमें मध्यप्रदेश के भोपाल, इन्दौर, रतलाम, मंदसौर, नीमच, सागर, देवास, धार, शाजपुर, आगर, ताल के 80 खिलाडिय़ों के साथ जावरा शहर से करीब 40 खिलाडिय़ों ने सहभागिता करते हुए अपने खैल का हुनर दिखाया। आयोजन समिती द्वारा खिलाडिय़ों के रहने एवं खाने आदि की व्यवस्था कर सात श्रेणीयों में प्रतियोगिताऐ आयोजित कर नगद राशि व ट्रॉफी प्रदान कर पुरूस्कृत किया गया।
विभिन्न श्रेणियों में इन्होने पाई विजय –
अण्डर-13 बालक वर्ग में विजेता रेहान खान जावरा, उपविजेता हम्जा खान जावरा रहे। अण्डर-15 बालक वर्ग में विजेता नवनीत कण्डारे इन्दौर, उपविजेता कनिष्क रतलाम रहे। अण्डर-19 बालक वर्ग में विजेता भव्य पुरोहित इन्दौर तथा उपविजेता उज़ेर खान जावरा रहे। मेन्स सिंगल पुरूष वर्ग में विजेता प्रणव चौधरी मंदसौर तथा उपविजेता उज़ेर खान जावरा रहे। मेन्स डबल्स् पुरूष वर्ग में विजेता प्रणव चौधरी एवं हितेश मंदसौर तथा उपविजेता वसी खान एवं असद खान जावरा रहे। 30+ पुरुष युगल वर्ग में विजेता देवेन्द्र एवं आदित्य इंदौर तथा उपविजेता अर्पित चत्तर जावरा एवं सुमित शर्मा रतलाम रहे। पुरूष लक्की डबल्स् वर्ग में विजेता जावेद खान, दानिश खान तथा उपविजेता मोईज खान, असद खान जावरा रहे।
विजेताओं ने पाए पुरुस्कार –
आयोजन का सफल संचालन कोच जावेद खान, अर्पित चत्तर एडवोकेट, धीरज शर्मा, सरफराज अली, शुभम पोरवाल द्वारा किया गया। प्रतियोगिता के समापन विजेताओं को पुरुस्कार वरिष्ठ खिलाड़ी एहमद शाह, गुलरेज खान, मुजीब खान द्वारा किया गया। आयोजन में विशेष सहयोग खालिद सईद, अरशद खान, मतीनउद्दीन खान, इलियास मेव, अली जमान द्वारा किया गया। इस अवसर पर क्लब के साथी राजेश थोरा (बिट्टन), दानिश खान, वाजिद खान, उदय मोदी, बिलाल खान, यश बरानिया, अरीब खान, असद खान, वसी खान आदि क्लब के सदस्य उपस्थित रहे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

