Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Editor
श्री गुरु गोबिंदसिंह जी महाराज के 358 वें प्रकाश पर्व की पूर्व संध्या पर निकाली संध्या फेरी
जावरा। धन धन साहिबे कमाल दसवें बादशाह श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज जी का 358 वा पावन प्रकाश पर्व पंजाबी समाज द्वारा हर्षोउल्लास के साथ मनाया जा रहा हैं। प्रकाश पर्व स्टेशन रोड़ स्थित श्री दु:ख निवारण साहेब गुरुद्वारा पर मनाया जा रहा हैं, शनिवार से तीन दिवसीय अखण्ड पाठ प्रारंभ हुआ। पंजाबी समाज के देवेन्द्रसिंह गुर ने बताया कि रविवार की शाम को निशान साहेब की संध्या फैरी निकाली गई, जो शाम को गुरुद्वारा साहेब से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गो से होकर पुन: गुरुद्वारा पहुंची। सोमवार को सुबह अखण्ड पाठ का समापन होगा। दोपहर 1 बजे लंगर प्रसादी…
– अरनीयापीथा से काम से लोटते समय अचानक से डोर आ गई सामने – प्रतिबंध के बावजूद बिक रही चायना डोर जावरा। चायना डोर पर प्रतिबंध के बावजूद में शहर में कई स्थानों पर चायना डोर का विक्रय हो रहा हैं, चायना डोर से अब तक कई हादसे हो चुके हैं, जिनमें कई लोग घायल हो गए हैं, ऐसी की एक घटना रविवार की शाम को घटित हुई जिसमें लेबड़ नयागांव फोरलेन पर जावरा से मंदसौर की और बने चुरुवाला ओव्हरब्रिज पर मोटर साईकल पर सवार एक युवक अचानक सामने आई चायना डोर से कट गया, जिसे प्राथमिक उपचार के…
– जावरा शहर में विहिप व बजरंग दल ने निकाली शौर्य यात्रा – शौर्य यात्रा का नगर मे जगह जगह हुआ स्वागत जावरा। गाय हमारी माता है। इसकी रक्षा नहीं कर पाएंगे तो देश का उद्धार नहीं होगा। गाय है तो राष्ट्र है और राष्ट्र है तो हम हैं। गौ माता को बचाने का संकल्प लेते हुए गौशाला नहीं उपाय, हर हिन्दू के घर में हो गाय के मुख्य ध्येय को अपनाना होगा। हम सब को मिलकर सनातन धर्म का कार्य निष्ठापूर्वक करना है। यह बात विश्व हिंदू परिषद ओर बजरंग दल द्वारा आयोजित शौर्य यात्रा को संबोधित करते हुए…
जावरा। सरस्वती शिशु मंदिर ढोढर के पास रोड़ किनारे स्थित घर के बाहर बरामदे में सो रहे बुजुर्ग की आग में झुलसने से मौत हो गई, घटना इतनी दिल दहला देने वाली थी, कि जिस पलंग पर बुर्जूग सोए थे, वही पलंग बुर्जूग की चिता बन गया। सुबह तक पुरा शरीर जलकर राख हो गया, पलंग पर सिर्फ हड्डिया ही बची रही। सूचना मिलने पर सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और बचे हुए अवशेष को पीएम के लिए जावरा के सिविल हास्पीटल भेजा। सूत्रों की माने तो आगजनी की यह घटना शार्ट सर्किंट से होना बताया हैं, लेकिन रात में…
मोहनखेड़ा तीर्थ के समीप रेलवे स्टेशन की मांग, जैन मुनि पीयूषचन्द्र विजय जी मसा ने प्रधानमंत्री और रेल मंत्री को लिखा पत्र
जावरा। श्री मोहनखेड़ा जैन तीर्थ के जैन मुनि पीयूषचन्द्र विजयजी मसा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री को पत्र लिखकर इंदौर-दाहोद रेल परियोजना के रूट में संशोधन की मांग की है। उन्होंने पत्र में परम पूज्य गच्छाधिपति मोहनखेड़ा महातीर्थ विकास प्रेरक गुरुदेव आचार्य प्रवर श्रीमद्विजय ऋषभचंद्र सुरीश्वरजी महाराज साहब के उस स्वप्न का उल्लेख किया, जिसमें उन्होंने मोहनखेड़ा तीर्थ के समीप रेलवे स्टेशन की कल्पना की थी। मुनि श्री ने कहा कि इससे गुरुभक्तों (श्रावक-श्राविकाओं) और तीर्थ यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। उन्होंने रेल लाइन को सरदारपुर होते हुए मोहनखेड़ा तीर्थ के समीप से निकालने की अपील की। मुनि…
– मामला रियावन की 40 हजार वर्ग फीट सरकारी जमीन का जावरा। स्वामित्व योजना के नाम पर पिपलौदा तहसील की रियावन स्थित करीब 40 हजार वर्गफीट सरकारी भूमि को नेताओं, कोटवार और अन्य लोगों के नाम पर चढ़ाने की शिकायत सही मिलने पर जिला कलेक्टर राजेश बाथम ने रियावन पटवारी अमरसिंह निनामा को निलंबित कर दिया हैं। रियावन सरपंच संतोष सोनार्थी, पूर्व जनपद अध्यक्ष सुरेश धाकड़ और पंच गौरव जैन ने उक्त मामले की शिकायत की थी, जिसके बाद शुक्रवार को जांच दल रियावन पहुंचा था। जांच के बाद दल ने एसडीएम त्रिलोचन गौड़ को जांच ्रप्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जिसमें…
विश्व हिन्दु परिषद बजरंग दल की शौर्य यात्रा रविवार को, सीएसपी ने ड्रोन केमरे के साथ देखा रूट
– यात्रा से एक दिन पहले सीएसपी ने ड्रोन केमरे के साथ ही देखा शौर्य यात्रा का रूट – आयोजन स्थल का भी किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश जावरा। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के संयुक्त तत्वावधान में भव्य शौर्य यात्रा का आयोजन किया गया है। रविवार को दोपहर करीबन 1 बजे खाचरोद नाका स्थित कृषि उपज मंडी से शौर्य यात्रा प्रारंभ होगी। इसमें अधिकतर सदस्य गणवेश पहने होंगे। इसके अलावा बिना गणवेश के सादे कपड़ों में भी सनातनी यात्रा में भाग ले सकते हैं। बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता हाथ में दण्ड लिए चलेंगे।…
सीएम हेल्पलाईन से भी नहीं मिल रहा पीडि़त को लाभ, सी लेवल तक पहुंची शिकायत, फिर भी नहीं हुआ निराकरण
– सेवानिवृति के बाद अपनी ही राशि के लिए दर दर भटकने को मजबूर प्राध्यापक जावरा। प्रदेश सरकार की महत्ती सीएम हेल्पलाईन योजना पर शिकायते सीएम मॉनिट सी लेवल तक पहुंचने के बाद भी निराकृत नहीं हो पा रही हैं, सी लेवल तक पहुंचने के बाद भी प्रदेश सरकार के अधिनस्त कर्मचारी और अधिकारी कार्रवाई करने को तैयार नहीं हैं, ऐसे में अब पीडि़त अपनी शिकायत कहां दर्ज करें और न्याय के लिए कहा जाए …? सेवानिवृति के बाद भी शासकीय सेवक को अपनी ही राशि के लिए भटकना पड़ रहा हैं, अपने ही बिलों की स्वीकृति और बजट के…
– स्वामी ज्ञानानन्द जी तीर्थ के श्रीमुख से बहेगी धर्म की गंगा जावरा। श्रीगीता भवन ट्रस्ट जावरा द्वारा श्री गीता जयंती महामहोत्सव के उपलक्ष्य में सात दिवसीय श्रीमद भागवत ज्ञान गंगा कथा का आयोजन श्री गीता भवन परिसर में 6 जनवरी सोमवार से आयोजित किया जा रहा हैं। महोत्सव 12 जनवरी रविवार तक चलेगा। महामहोत्सव में जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी ज्ञानानन्दजी तीर्थ ज्योतिर्मठ अवान्तर भानपुरा पीठ के मुखारविन्द से ज्ञान गंगा बहेगी। ट्रस्ट द्वारा जारी जानकारी के अनुसार कथा स्थल पर प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से सांय 5 बजे तक स्वामी जी के श्रीमुख से धर्म की गंगा बहेगी। इस दौरान…
जावरा। माता सावित्रीबाई फुले की जयंती नेशनल टीचर्स डे के रुप में पिपलौदा रोड़ स्थित आईएमए हॉल पर मूवमेंट-21 की रतलाम इकाई द्वारा मनाई गई। मूवमेंट-21 के अनेक सदस्य उनके परिवार के सदस्यों सहित बड़ी संख्या में आमजन इस उत्साह का हिस्सा बने। इस अवसर पर अनेक सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें गायन, नृत्य, लघु-नाटिका, क्विज आदि शामिल थे। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक लगभग सभी आयु वर्ग के लोग उनके अमूल्य योगदान के लिए उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई। सावित्रीबाई फुले द्वारा वर्ष 1848 में महिलाओं और वंचित समुदायों के बीच बच्चों के लिए भारत की…
