– श्री श्वेताम्बर जैन वरिष्ठ महासंघ की गौ सेवा योजना में महिला मंडल ने की सेवा
जावरा। श्री श्वेतांबर जैन वरिष्ठ महासंघ द्वारा चालू की गई गौ माता के लिए गुड़, गो ग्रास एवं सर्दी से बचने के लिए कंबल योजना वास्तव में सराहनीय है, मैंने पढ़ा है कि गौ माता की सेवा अप्रत्यक्ष रूप से प्रभु सेवा है। मेरी सभी सदस्यों ने आज आप सबके बेचकर गौ सेवा करने से एक अलग ही आनंद की अनुभूति हुई हैं।
उक्त विचार श्री जैन दिवाकर महिला मंडल की अध्यक्ष रेखा सुराणा ने जीवदया सोसाइटी पर जीवदया करते हुए कही। इस अवसर पर महासंघ के अध्यक्ष अभय सुराणा ने कहा कि हमारी यह सेवा निरंतर चालू है और आगे भी रहेगी इसी तारतम्य में नववर्ष यानी 1 जनवरी 2025 को श्री मुरलीधर गौशाला जो कि जीवदया सोसायटी जावरा द्वारा संचालित हैं, उस गौशाला में 81 किलो गुड़ गो ग्रास व 51 कंबल गोवंश को ढकने के लिए प्रदान किए जाएंगे। प्रारंभ में महिला मंडल के पदाधिकारी का स्वागत संस्था अध्यक्ष अभय सुराणा ने किया। संचालन संस्था सचिव अनिल चोपड़ा ने किया तथा आभार प्रदर्शन अनिल श्रीमाल ने माना। इस अवसर पर एक पेटी गुड़ जीवदया बहू मंडल चौपाटी ने देने की बात कही।
इनकी रही उपस्थिति –
इस अवसर पर त्रिशला नादेंचा, कुसुम औरा, मधु खटोड़, शीला श्रीमाल, किरण जैन, सुनीता पटवा, श्वेता कोठारी, रेखा सुराणा के साथ ही प्रकाशचंद संघवी, विनोद लुनिया, नेमीचंद जैन, राजेंद्र कोचर, प्रकाशचंद पामेचा, राजकुमार हरण, कनेश मेहता, अनिल चोपड़ा, अभय सुराणा, अनिल श्रीमाल, मास्टर अय्याश सुराणा आदि उपस्थित थे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

