Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Editor
जावरा। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह, पूर्व सांसद कांतिलाल भूरिया के निर्देशानुसार जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष राजेश भरावा को पूर्व विधायक सैलाना हर्ष विजय गहलोत के नीमच जिला प्रभारी के साथ सह प्रभारी नियुक्त किया गया। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के निर्देशानुसार कार्य कर पार्टी संगठन को मजबूत करेंगे। जिला कार्यवाहक अध्यक्ष दिनेश शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप राव मंडलोई, मनोहरलाल शर्मा सहित कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नीमच जिला सह प्रभारी बनने पर भरावा को बधाई दी। वहीं भरावा ने वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया।
जावरा। जावरा पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा निरंतर उच्च लक्ष्य हासिल किए जा रहे है। इसी कड़ी में गुरुवार को जारी हुए सी.ए. फाइनल परीक्षा परिणाम में विद्यालय के 2 विद्यार्थियों ने सफलता हांसील की हैं। संस्था प्राचार्य पीयूष मूणत ने बताया कि विद्यालय के यश वागरेचा और प्रिषा कोच्चटा ने सीएम की फाईनल परीक्षा में सफलता हासिल कर अपने परिवार, नगर व अपने विद्यालय का नाम रोशन किया। इन विद्यार्थियों में मा. यश वग्रेचा पहले भी कक्षा 12वी में जिले में टॉप स्थान प्राप्त कर चुके है। दोनो विद्यार्थियों को शाला परिवार की और से बहुत बहुत बधाई दी…
जावरा। सेंट पॉल कॉन्वेंट स्कूल ने अपने छात्रों के लिए एक यादगार शैक्षणिक और साहसिक टूर का आयोजन किया। जिसमें कुल्लू और मनाली की सुंदर घाटियों की यात्रा शामिल थी, साथ ही चंडीगढ़ के ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण भी इस टूर का एक अभिन्न अंग था। यह टूर 20 दिसंबर से 26 दिसंबर के मध्य आयोजित किया गया था। जिसमें कक्षा 8 से 12 के 60 छात्र छात्राओं ने भाग लिया। इस यात्रा का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रकृति की सुंदरता का अनुभव कराना, हिमालय की भौगोलिक संरचना का अध्ययन करवाना, और उन्हें सांस्कृतिक विविधता व साहसिक गतिविधियों के प्रति प्रोत्साहित…
जवरा। श्रीमद् भागवत का प्रारंभ ही गौरक्षा व धर्म रक्षा से हैं। मनुष्य को हमेशा स्मरण रखना चाहिए कि जिसकी जगत से नहीं बनती हैं उसकी जगदीश से बनती हैं। भगत का जगत से बैर रहता हैं अर्थात भक्ति करने वाले की सांसारिक व्यक्तियों से नहीं बनती हैं। इसके उदाहरण भक्त प्रह्लाद, धु्रव, मीराबाई जैसे कई भक्त हैं। यह बात राष्ट्रसंत नमन वैष्णव ने स्व. महेन्द्रसिंह कालूखेड़ा गौशाला तालीदाना पर आयोजित सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा के दौरान भक्तों को कथा का रसपान करवाते हुए कहीं। राष्ट्रसंत वैष्णव ने गायों के महत्व का वर्णन करते हुए बताया कि गायों…
जावरा। रतलाम डिस्ट्रीक्ट मार्शल आर्ट डेवलपमेंट स्पोर्ट्स एसोसिएशन के दो कराते खिलाड़ी ओपन वारियर कराते चैंपियनशिप में चयन हूवा। मार्शल आर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय पाटीदार ने बताया 29 एवं 30 दिसंबर ग्वालियर में आयोजित होने वाली ओपन राष्ट्रीय कराते चैंपियनशिप में एसोसिएशन के देवांश राठौड़ एवं माही हाड़ा मध्य प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। दोनो खिलाड़ी कोच बलवंत सिंह देवड़ा के मार्ग दर्शन में अपना हुनर दिखायेंगे। एसोसिएशन के संरक्षक विधायक डॉ राजेंद्र पांडे, हिंदू जाग़रण मंच प्रांत पदाधिकारी नेपालसिंह डोडिया, कोषाध्यक्ष राजेंद्र मौर्य, एसोसिएशन के क़ानूनी सलाहकार श्याम मकवाना, उपाध्यक्ष रणवीर सिंह सोलंकी, जयेश राठौड़, सह सचिव प्रिया…
हादसों का शुक्रवार : बड़ावदा, राजाखेड़ी और एक्सप्रेस वे पर 03 सड़क हादसे, जयपूर, श्यामगढ़, नागदा और जावरा के 06 लोग घायल
– बड़ावदा में पिकअप और टैंकर में टक्कर, टैंकर मकान पर टीका – राजाखेड़ी में पिकअप ने दो बाईक सवारों को मारी टक्कर – एक्सप्रेस वे पर कामलिया फंटे के समीप पलटी कार, पिता पूत्र घायल जावरा। शुक्रवार को तीन सड़क हादसे हुए, जिनमें करीब 6 लोग घायल हो गए, जिन्है जावरा के सरकारी अस्पताल पर उपचार के लिए भेजा गया हैं। जहां उनका उपचार जारी हैं। बड़ावदा में नगर परिषद के सामने एक मटर से भरी पीकअप और टैंकर के बीच आमने सामने की टक्कर हो गई, जिससे पीकअप टैंक के नीचे दब गई, वहीं टक्कर से टैंकर एक…
– स्मारिका को हुआ विमोचन, लोक सभा अध्यक्ष बिरला रहे मुख्य अतिथि जावरा। अखिल भारतीय पोरवाल महासंघ दिल्ली का 76 वां अधिवेशन अ.भा. पदमावती पोरवाल महासभा कोटा के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। अधिवेशन की अध्यक्षता महासंघ के संरक्षक आर.पी.गुप्ता कोटा ने की। मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला एवं विशेष अतिथि कोटा विधायक संदीप शर्मा रहे। इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष बिरलाजी ने कहा कोई भी व्यक्ति या समाज जाति से बड़ा नहीं होता, बल्कि बड़ा वह होता हैं कि उस समाज का देश के विकास में उसका कितना योगदान है। पोरवाल समाज एक ऐसा समाज है जिसका प्रत्येक कर्म…
जावरा। भारतीय जनता पार्टी जिला रतलाम मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार सुखेड़ा मण्डल अध्यक्ष रितेश जैन की अध्यक्षता में देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. पं अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। श्री गंगा मैरिज गार्डन से दोपहर 12 बजे सुखेड़ा नगर में प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत चल समारोह निकाला गया। दोपहर 1 बजे श्री गंगा मैरिज गार्डन पर अ. भा. कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, प्रदेश कार्य समिति सदस्य के.के. सिंह कालूखेड़ा, विधानसभा महेश सोनी, विधानसभा संयोजक बद्रीलाल शर्मा उपस्थित रहे। संचालन कैलाश बारोंड…
– वीर बाल दिवस पर भाजपाईयों ने की पुष्पांजली अर्पित पिपलौदा। भारतीय जनता पार्टी मण्डल द्वारा दसवे सिख गुरु गोविंद सिंह जी के पुत्रों साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह जी की शहादत की स्मृति में वीर बाल दिवस पर साहिबजादों के चित्र पर मालार्पण कर उन्हें पुष्पांजली अर्पित की। इस दोरान भाजपा मण्डल अध्यक्ष दिनेश पाटीदार ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार ने 26 दिसंबर वीर बाल दिवस को राष्ट्रीय दिवस घोषित कर सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की है। अनुकरणीय है साहिबजादों का साहस व बलिदान – नगर भाजपा अध्यक्ष…
– भाजपा नगर मंडल ने जीनियस स्कूल में आयोजित किया वीर बाल दिवस जावरा। चिडिय़ों से में बाज़ लड़ाऊं, सवा लाख से में एक लड़ाऊं.. सिखों के दसवें गुरु, गुरु गोबिंद सिंह ने धर्म की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया, उनके परिवार की शहादत को सब नमन करते हैं। उनके दोनों बड़े साहिबजादो अजीत सिंह और जुझार सिंह को दुश्मनों ने घेर कर धोखे से मार दिया और उनके दोनों छोटे साहिबजादों जोरावर सिंह और फतेहसिंह को सेनापति वजीर खान ने कचहरी में बुलाकर पूछा कि उन्हें धर्म परिवर्तन करना स्वीकार है, लेकिन दोनों छोटे साहिबजादों ने मना कर…
