Author: Editor

– जन संघर्ष समिति के धरना आंदोलन को मिला प्रापर्टी ब्रोकर्स एसोसिएशन का समर्थन जावरा। एमपीआरडीसी द्वारा प्रस्तावित उज्जैन से जावरा ग्रीन फील्ड एक्सेस वे के अंतर्गत एटलेन से जोयो तिराहे तक ब्रिज निर्माण की योजना मुख्य रूप से क्षेत्र के सम्पत्ति मालिकों, मजदूरों व व्यापारियों के लिए नुकसानदायक सिद्ध होगी। महू-नीमच मार्ग स्थित होटल जोयो से भुतेड़ा तक के करीबन सात किलोमीटर की सीमा में सात ब्रिज बनने से नगर के व्यापार-व्यवसाय पर भी इसका सीधा असर पड़ेगा। यह बात जावरा प्रॉपर्टी ब्रोकर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष हेमंत श्रीमाल ने शुक्रवार को कही। संस्था पदाधिकारियों व सदस्यों ने दोपहर करीबन…

Read More

जावरा। रेडक्रॉस सोसाइटी के लिए मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म हैं, मानव की सेवा कर जो आनंद प्राप्त होता हैं, वह आनंद परमात्मा की सेवा के बराबर होता हैं। यह बात भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष एवं अनुविभागीय अधिकारी त्रिलोचन गौड़ ने निराश्रित एवं असहाय लोगों को रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा कंबल वितरण कार्यक्रम में कहीं। भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी जावरा द्वारा नव वर्ष के अवसर पर जावरा नगर में कई स्थानों पर रह रहे असहायो को तलाश कर उन्हें कंबल वितरण किये गए। ये पदाधिकारी रहे उपस्थित – इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष त्रिलोचन गौड़, चेयरमेन वीरेंद्र सिसोदिया, वाइस…

Read More

– रतलाम स्थापना महोत्सव समिति की बैठक हुई रतलाम। बसंत पंचमी पर रतलाम स्थापना महोत्सव समिति द्वारा इस वर्ष भी रतलाम राज्य का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। तीन दिवसीय आयोजनों में नारी सुरक्षा व महिला सशक्तिकरण को लेकर 2100 वीर वीरांगना नारी शक्ति अपनी शस्त्र कला का कौशल प्रदर्शन करेगी। आयोजन को लेकर गुरुवार को रतलाम स्थापना महोत्सव समिति की बैठक समिति संयोजक मुन्नालाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सर्वानुमति से रतलाम स्थापना दिवस पर तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। समिति अध्यक्ष प्रवीण सोनी, सचिव मंगल लोढ़ा ने बताया महोत्सव की शुरूआत 1 फरवरी 2025 को…

Read More

– 2 वर्ष से लेकर 77 वर्ष तक के सदस्यों ने की सहभागिता जावरा। श्री श्वेतांबर जैन वरिष्ठ महासंघ द्वारा जारी गौ माता को गुड़ गो ग्रास कंबल वितरण आदि का कार्य निरंतर जारी हैं। इस संदर्भ में महासंघ अध्यक्ष अभय सुराणा ने बताया कि गौ सेवा के साथ ही हमारा उद्देश्य हर वर्ग की उम्र के व्यक्तियों में गौ माता की सेवा भावना जागृत हो। मेरा इस वर्ष का ध्येय वाक्य कुछ नया करे अच्छा करें इसी के तहत नव वर्ष में मुरलीधर गौशाला रोजाना में जाकर गुरुवार को बालक बालिकाएं बहु मंडल एवं सीनियर सिटीजन सभी ने गौ…

Read More

जावरा। जिला बास्केट संघ की खिलाड़ी नैन्सी बारिक का चयन जूनियर राष्ट्रीय शालेय बास्केटबॉल प्रतियोगिता हेतु हुआ हैं। नैन्सी आगामी दिनों में चैन्नई में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी। संघ सचिव विजय पामेचा ने बताया कि गुना में संपन्न हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में नैन्सी ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए मध्य प्रदेश की टीम में अपना स्थान बनाया हैं। नैन्सी दिनांक 15 जनवरी से 19 जनवरी तक चेन्नई (तमिलनाडु) में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी। इसके पूर्व सीहोर में आयोजित प्री नेशनल कोचिंग कैंप में दिनांक 09 जनवरी से 14 जनवरी तक…

Read More

जावरा। राधौगढ़ से कांग्रेस विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह व अन्य कांग्रेस नेताओं का गुरूवार को कांग्रेस महासचिव यूसुफ कडपा के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने जोरदार स्वागत किया। जानकारी के अनुसार विधायक जयवर्धन सिंह को मंदसौर जिले का प्रभारी बनाया गया है। वे गुरुवार को मंदसौर में एक बैठक में शामिल होने के लिए उज्जैन से मंदसौर जा रहे थे। इस दौरान उनके जावरा पहुंचने पर पूर्व नपाध्यक्ष यूसुफ कडपा की अगुवाई में महू-नीमच रोड स्थित होटल जोयो के सामने उनका गर्मजोशी पुष्पहार से स्वागत किया गया। विधायक जयवर्धनसिंह के साथ पूर्व विधायक दिलीप सिंह…

Read More

जावरा। एमेचर मध्यप्रदेश कराते एसोसिएशन के तत्वावधान में 29 एवं 30 दिसंबर को ग्वालियर में आयोजित की गई। ओपन वॉरियर कराते चैंपियनशिप में शहर के दो खिलाडय़िों ने दो रजत पदक जीते। रतलाम डिस्ट्रिक्ट अमेचर मार्शल आर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय पाटीदार ने बताया जिला मुख्य प्रशिक्षक बलवंत सिंह देवड़ा के नेतृत्व में माही हाड़ा एवं देवांश राठौड़ ने मध्य प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व कर दो रजत पदक जीते। खिलाडिय़ों की इस उपलब्धि पर संस्था संरक्षक एवं विधायक डॉ राजेंद्र पांडे, उपाध्यक्ष रणवीरसिंह सोलंकी एवं जयेश राठौड़, कोषाध्यक्ष राजेंद्र मौर्य, सह सचिव प्रिया कुंवर सिसोदिया, सदस्य मनीष मौर्य, सचिन सिसोदिया…

Read More

– 15 लाख 90 हजार का मश्रुका जब्त जावरा। जिले में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी, क्रय और विक्रय के विरूद्ध जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत नए साल के पहले ही दिन जावरा शहर पुलिस को बड़ी सफलता मिली हैं, पुलिस ने 150 ग्राम एमडी के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 15 लाख 90 हजार का मश्रुका भी जप्त किया हैं। अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम राकेश खाखा व नगर पुलिस अधीक्षक जावरा दुर्गेश आर्मो के निर्देशन मे थाना प्रभारी जावरा शहर निरीक्षक…

Read More

जावरा। संपूर्ण विश्व के 140 से अधिक देशों में संचालित ब्रह्माकुमारीज के सभी सेवा केंद्रों पर जनवरी मास प्रजापिता ब्रह्मा की दिव्य स्मृति में अव्यक्त मास के रूप में मनाया जाता हैं। इस माह में प्रजापिता ब्राह्मा ने अपने साकार शरीर को त्याग कर 18 जनवरी 1969 को अव्यक्त फरिश्ता रूप धारण किया। जिसकी स्मृति में सभी ब्राह्मण वत्स प्रतिवर्ष जनवरी माह को दिव्य स्मृति दिवस के रूप में मानता आ रहा है, इस वर्ष भी वतन मेरा घर ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र जावरा पर ब्रह्माकुमारी सावित्री दीदी एवं शिवकन्या दीदी ने दीप प्रज्वलित कर अव्यक्त मास का शुभारंभ किया। इस…

Read More

जावरा। यातायात पुलिस जावरा की सजगता और सक्रियता से बीती रात एक बड़ी सड़क दुर्घटना होते-होते बच गई। पुलिस ने तत्काल नाकाबंदी कर नशे में धुत होकर अंधगति से बलगर दौड़ा रहे चालक को धरदबोचा। पुलिस ने चालक के खिलाफ कार्रवाई कर वाहन को जब्त कर लिया। नागरिकों ने ट्रैफिक पुलिस की सूझबूझ की प्रशंसा की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार एसपी अमित कुमार के निर्देशन व सीएसपी दुर्गेश आर्मो के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी सोनु वाजपेई अमले के साथ मंगलवार की रात्रि लगभग 8 बजे चौपाटी क्षेत्र में वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान उन्हें मोबाईल पर…

Read More