– वाणिज्य संकाय की जैनी पगारिया ने प्राप्त किए 92.4 प्रतिशत अंक
जावरा। केन्द्रीय माध्यमिक बोर्ड (सीबीएसई) के भोपाल रीजन द्वारा मंगलवार को कक्षा 10वीं व 12वीं की बोर्ड परिक्षा का परिणाम घोषित किया गया। जिसमें नगर के जावरा पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त कर अपना व अपने स्कूल का नाम रोशन किया हैं। संस्था में कक्षा 12वीं की कला संकाय में अलंकृता सौलंकी, वाणिज्य संकाय में जैनी पगारिया एवं विज्ञान संकाय में राजवीर सौलंकी अव्वल रहे एवं कक्षा 10 वीं में रणवीर सिंह चंद्रावत अव्वल रहे।
विद्यालय प्राचार्य डॉ पियूष मूणत ने बताया कि कक्षा 12 वीं वाणिज्य संकाय में जैनी पगारिया (92.4 प्रतिशत), गोयम संघवी (87.2 प्रतिशत),भावना कुंवर सोनगरा (86.8 प्रतिशत), अर्हम कोठारी (86.2 प्रतिशत),दक्ष मालपानी (84.6 प्रतिशत), विधि डांगी (82.4 प्रतिशत), भावेश पांचाल (81.2 प्रतिशत), सिद्धार्थ डुंगरवाल (80.2 प्रतिशत) एवं कक्षा 12 वीं विज्ञान संकाय में राजवीर सौलंकी (88.8 प्रतिशत), नाजमिन खान (84.6 प्रतिशत), गोपाल पोरवाल (83 प्रतिशत) एवं कला संकाय में छात्रा अलंकृता सौलंकी के 88.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
कक्षा 10 वीं में इन्होने पाया स्थान –
कक्षा 10 वीं में रणवीर सिंह चंद्रावत (96 प्रतिशत), अक्ष कदम (95.4 प्रतिशत), दिव्यांश दायमा (91.4 प्रतिशत), मान्या कुंवर (89.8 प्रतिशत), वैष्णवी सैनी (88.8 प्रतिशत), तनुष्का जायसवाल (88.2 प्रतिशत), श्रुति सूर्यवंशी (87 प्रतिशत), गर्व पटेल (86 प्रतिशत), अक्षरा पाटिल (86 प्रतिशत), यथार्थ सोनी (85.8 प्रतिशत), खुशी राठौर (85 प्रतिशत), निशित चत्तर (84.8 प्रतिशत), कुशाल जैन (84.4 प्रतिशत), मोहम्मद रूहान मन्सूरी (83.4 प्रतिशत), पुनित मालपानी (82.4 प्रतिशत), प्रियांषी पोरवाल (82 प्रतिशत), युवराज सिंह (81.4 प्रतिशत), नैतिक परमार (80.6 प्रतिशत) रहा।
बढ़ाया छात्रों का मनोबल –
संस्था डायरेक्टर कमल मूणत व प्राचार्य पियूष मूणत ने सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा में सफल छात्रों को बधाई दी हैं। इसके साथ ही उन्होंने परीक्षा में असफल होने या कम अंक आने के कारण निराश छात्रों का मनोबल बढ़ाया। उन्होंने कहा, जो लोग अपने अंकों से थोड़ा निराश महसूस करते हैं, मैं उनसे कहना चाहता हूं। एक परीक्षा कभी भी आपको परिभाषित नहीं कर सकती। आपकी यात्रा बहुत बड़ी है और आपकी ताकत मार्कशीट से कहीं आगे तक जाती है। आत्मविश्वास बनाए रखें, जिज्ञासु बने रहें क्योंकि महान चीजें आपका इंतजार कर रही हैं।
००००००००००००००००००००००००
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

