जावरा। उज्जैन-जावरा के मध्य प्रस्तावित फोरलेन के तहत भुतेडा से होटल जोयो तिराहे तक बनने वाले ब्रिज व रोड़ को स्थगित कराए जाने पर जन संघर्ष समिति ने प्रदेश के मुखिया मोहन यादव व क्षेत्र के विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय द्वारा इस मामले में किए गए प्रयासों पर धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही समिति सदस्यों ने मंगलवार को विधायक के निवास स्थान पर पहुंचकर उनका फूलमालाओं से जोरदार स्वागत कर मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया।
इस दौरान भूतेड़ा-जोयो तिराहे तक की जमीनों की रजिस्ट्री पर लगी रोक को हटाए जाने की मांग भी की गई। उल्लेखनीय है कि एक्सप्रेस वे के समीप स्थित भूतेड़ा से महू-नीमच मार्ग स्थित जोयो होटल के निकट तक एमपीआरडीसी द्वारा प्रस्तावित उज्जैन से जावरा फोरलेन सड़क निर्माण के चलते ब्रिज बनाए जाने की सुगबुगाहट की वजह से क्षेत्र के नागरिक विगत 6 महीने से भी अधिक समय से चिंतित थे। इस मुद्दे को लेकर जन संघर्ष समिति के बैनर तले धरना प्रदर्शन व आंदोलन लंबे समय तक चला। जिसे नगर की कईं संस्थाओं के साथ ही राजनीतिक पार्टियों का समर्थन भी हासिल हुआ। हालांकि क्षेत्र के विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय द्वारा उक्त हिस्से को रिंगरोड के रूप में बदले जाने को लेकर गम्भीरता से प्रयास किए गए। नतीजतन भूतेड़ा से जोयो होटल के बीच की सड़क व ब्रिज निर्माण का मामला टल गया है।
इस अवसर पर सदस्यों ने भुतेडा से जोयो तिराहे के बीच की जमीनों की रजिस्ट्री पर विगत 6 माह से प्रशासन द्वारा लगाए गए प्रतिबंध को हटाए जाने की मांग की। इस क्षेत्र की भूमि के क्रय विक्रय पर लगी प्रशासकीय रोक से लोग परेशान हैं। इस अवसर पर जन संघर्ष समिति के सुनिल पोखरना, राजेश कोठारी, असलम मेव, रणजीत सिंघल, जगदीश सोलंकी, दिनेश नायमा पूर्व सरपंच, मुकेश धाकड़, नागेश्वर पाटीदार, मुबारिक मामा, सन्दीप सोलंकी, सिकन्दर मेव, मनोज मेहता, जीवन सेनी, उबेद अंसारी, आरडी धाकड़, जगदीश हरोर, राधेश्याम पाटीदार, अब्बास बोहरा, रहीम चाचा आदि उपस्थित रहे।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

