– जिले के प्रभारी मंत्री द्वारा कर्नल सोफिया पर की अभद्र टिप्पणी का विरोध
जावरा। ऑपरेशन सिंदुर को लीड करने वाली कर्नल सोफिया कुरेशी पर मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार के मंत्री एवं रतलाम जिले के प्रभारी मंत्री विजय शाह द्वारा की गई गलत बयानबाजी का विरोध प्रदेशभर में हो रहा हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस नेता वरुण श्रोत्रिय ने बयान जारी करते हुए कहा कि मंत्री आए दिन अनर्गल बयानबाजी करते हैं, इस बार उन्होने पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब देने वाली भारतीय सेना की कर्नल को आंतवादियों की बहन बेटी बताया हैं। मंत्री शाह के इस बयान पर केवल माफी मांगन ही काफी नहीं हैं, विजय शाह के विरूद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की हैं।
श्रोत्रिय ने बताया कि भाजपा सरकार के जनजाति कार्य मंत्री एवं रतलाम जिले के प्रभारी मंत्री विजय शाह जो की एक जवाबदार पद पर होकर हमेशा ऐसी अनर्गल बयान बाजी करते हैं, जो हमेशा ही गलत ठहराई जाती हैं। आज वही उन्होंने भारत देश की कर्नल सोफिया कुरेशी, जिसने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देकर भारत का नाम विश्व में आगे बढ़ाया हंै। उस मध्य प्रदेश के छतरपुर की बेटी को विजय शाह द्वारा पाकिस्तान की बहन बेटी संबोधित करना अत्यंत ही शर्मनाक एवं विचारणीय हैं। एडवोकेट श्रोत्रिय ने प्रदेश के महामहिम राज्यपाल से निवेदन किया हैं कि ऐसे मंत्री विजय शाह से सिर्फ माफी मंगवाना या इस्तीफा देना या पद से हटाना काफी नहीं हैं, उनके विरुद्ध सरकार अविलंब कानूनी कार्रवाई करें, उन पर मुकदमा दायर किया जाना चाहिए। भाजपा सरकार अपने अहम में जहां एक और पागल हो रही हैं, वहीं उनके मंत्री ऐसी अनर्गल बयान बाजी कर देश के सैनिकों का अपमान कर रहे हैं जो अनुचित हैं, श्रोत्रिय ने मध्यप्रदेश सरकार से तत्काल शाह पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की हैंं।


Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

