Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Editor
जावरा। पिपलौदा के बामनघाटी स्थित एक किराना दुकान पर चोरी करने वाले दो आरोपियों को पिपलौदा पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 59 हजार से अधिक की राशि जप्त की हैं। पिपलौदा थाना के इंचार्ज प्रभारी इन्द्रपालसिंह राठौर ने बताया कि 03 मई को फरियादी मोहन पिता पीरूलाल चारेल (28) निवासी बामनघाटी ने रिपोर्ट लिखवाई कि 02 मई 25 को रात्री मे उनकी किराना दुकान का ताला तोड़कर कोई अज्ञात बदमाश दुकान का गल्ला व गल्ले मे रखे नगदी 70 हजार रुपये चोरी कर ले गये एवं दुकान का सामान बिखेर दिया। रिपोर्ट पर पुलिस ने बीएनएस की…
25 दिन बाद भी पुलिस गिरफ्त से दूर भाजपा नेता,पीडि़तो ने सीएम के नाम थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन
– पीडि़तो ने शनिवार को पुन: शहर थाने पर दिया आवेदन – मामला भाजपा नेता द्वारा हुंडी पर पैसा लेकर नहीं लोटाने का जावरा। जिला भाजपा के पूर्व महामंत्री तथा भाजपा नेता भेरुलाल पाटीदार पर हुंडी के मार्फत रुपए लेकर नहीं लोटाने के मामले में पुलिस ने करीब 25 दिन पहले प्रकरण दर्ज किया था, उनके साथ ही हुंडी दलाल महेन्द्र चंडालिया पर भी प्रकरण दर्ज करते हुए उन्है पुलिस ने अगले ही दिन गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद उन्है जेल भेज दिया गया। लेकिन भाजपा नेता को पुलिस अब तक गिरफ्तार नहीं कर पाई हैं। जिससे पीडि़त परेशान…
– मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति के निर्देश पर लगाए गया शिविर जावरा। मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष न्यायमूर्ति विवेक अग्रवाल के निर्देशानुसार उच्च न्यायालय जबलपुर मुख्य पीठ के अंतर्गत आने वाली प्रदेश की सभी उपजैलो में शनिवार को विशेष मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में उपजैल जावरा पर शनिवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारी डॉ संध्या बेलसरे के मार्गदर्शन में मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें डा विजय पाटीदार, डा विवेक शर्मा, डा दिनेश कन्नौजे ने अपनी सेवाए दी। जेलर देवेन्द्रसिंह चंद्रावत ने बताया कि उपजैल जावरा में 213…
– सिविल हास्पीटल को उन्नयन कर 200 बिस्तर का हास्पीटल करने की रखी मांग जावरा। जावरा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य क्षेत्र में विस्तार करने के उद्देश्य से विधायक डॉ राजेन्द्र पांडेय ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव व स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र शुक्ल को पत्र लिखा है। जिसमे प्रमुख रूप से सिविल हॉस्पिटल जावरा को 200 बिस्तर हॉस्पिटल में उन्नयन करने के लिए आग्रह किया है। उल्लेखनीय है कि विधानसभा बजट सत्र में इस मांग को विधायक डॉ पाण्डेय ने उठाई थी। वर्तमान में सिविल हॉस्पिटल 100 बैंडेड स्वीकृत हैं ,जबकि आज 180 बेड पर रोगियों को स्वास्थ्य सेवाये दी जा रही…
– रतलाम के अल्कापुरी चौराहे पर विशाल हिन्दु सेना संगठन ने किया प्रदर्शन – राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर कार्यालय पर सौंपा ज्ञापन रतलाम। जम्मु कश्मीर के पहलगांव में हुए आतंकी हमले का विरोध लगातार जारी हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को रतलाम के अल्कापुरी चौराहे पर विशाल हिन्दु सेना संगठन ने प्रदेशाध्यक्ष काजल पाटीदार के नेतृत्व में राष्ट्रीय व प्रदेश पदाधिकारियों की उपस्थिति में आतंकी हमले का विरोध प्रदर्शन किया। पदाधिकारियों ने इस दौरान चौराहे पर पाकिस्तान के झंडे को पैरों तले रौंदा और उस पर जुते चप्पल भी चलाए। पदाधिकारियों व सदस्यों ने इस दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद, आतंकवाद मुर्दाबाद…
रेलवे की दीवाल से बंद हो गया कॉलोनी का रास्ता, नजूल की जमीन से अतिक्रमण हटाकर रास्ता देने की मांग
– विवेकानंद कॉलोनी के रहवासियों ने एसडीएम ऑफीस पर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन जावरा। रेलवे लाईन दोहरीकरण के चलते नपा के वार्ड क्रमांक 30 के अन्तर्गत आने वाली विवेकानंद कॉलोनी पहुंच मार्ग पर रेलवे द्वारा दीवाल बना दी गई हैं, वहीं पहुंच मार्ग पर ही अण्डरब्रिज का मार्ग भी निकलेगा, ऐसे में अब विवेकानंद कॉलोनी का वर्तमान पहुंच मार्ग बंद हो गया हैं। कॉलोनी में रहवासियों के अलावा एक निजी स्कूल भी संचालित होता हैं। ऐसे में रहवासियों से लेकर बच्चों तक को परेशानी उठाना पड़ रही हैं। रहवासियों ने कॉलोनी के पहुंच मार्ग से लगी नजूल की जमीन पर…
जावरा। अमेरिका धन में आगे हैं भारत गौरव की भूमि है और यह देश धर्म में आगे हैं जब वे लोग ऊपर जाते हैं तो उनके साथ धन नहीं जाता हैं। जब हम ऊपर जाते हैं तो धर्म हमारे साथ जाता हैं। भगवान महावीर मंदिरों में इसलिए नहीं पूजें जाते कि वह सुंदर थे, बल्कि उन्हें उनके अच्छे चरित्र के लिए पूजा जाता हैं। संयम चरित्र और तपस्या से महान बनते हैं।उक्त बात अष्टापद जैन तीर्थ में वर्षीतप पारणे के उत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रसंत ललितप्रभ सागर जी मसा ने धर्म सभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा…
– उच्च शिक्षा विभाग के आयुक्त और बजट शाखा प्रभारी की मनमानी से परेशान सह प्राध्यापक जावरा। शासकीय कन्या महाविद्यालय रतलाम से सेवानिवृत हुए जावरा निवासी डॉ मदनलाल गांगले ने उच्च शिक्षा विभाग में कार्यरत बजट शाखा प्रभारी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बताया कि प्रभारी की लापरवाही से उनके चिकित्सा देयक का बजट आवंटित नहीं किया गया हैं। जबकि विगत दिनों क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य सेवायें उज्जैन द्वारा चिकित्सा देयको के भुगतान की राशि 23 हजार 90 के कार्योतर स्वीकृति आदेश देने के पश्चात, उक्त राशि का बजट आवंटित करने हेतु प्राचार्य शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय रतलाम द्वारा दिनांक…
होरी हनुमान जी की जावरा स्थित जमीन पर अवेध कब्ज़ा, प्रशासन ने हटाया, नप्ती कर ट्रस्ट को सौपा
जावरा। राजस्थान के प्रसिद्ध तीर्थ होरी हनुमानजी की करीब 10 हजार वर्ग फीट जमीन जावरा के छावनी क्षैत्र में लंबे समय से खाली पड़ी थी, जिस पर किसी ने अस्थायी कब्जा करने का प्रयास किया था। जिस पर होरी हनुमान जी ट्रस्ट के सदस्यों ने मामले में शिकायत दर्ज की, शिकायत के बाद जांच उपरांत गुरुवार को नगर पालिका ने राजस्व और पुलिस अमले के साथ मौके पर पहुंचकर जमीन की नप्ती कर सीमाकंन करते हुए जमीन पर लगे बोर्ड आदि हटाते हुए जमीन को ट्रस्ट सदस्यों के सुर्पूद किया। प्रशासन की इस कार्रवाई के दौरान सीएसपी दुर्गेश आर्मो, तहसीलदार…
– निरीक्षण में मरीजों से चर्चा कर जांची भोजन की गुणवत्ता, ब्लड हेतु अतिरिक्त स्टोरेज की मांग जावरा। भीषण गर्मी में जहां पारा प्रतिदिन 40 डिग्री से पार जा रहा हैं, ऐसे में शादी ब्याह भी जारी हैं, जिसके चलते जिले भर के अस्प्तालों में बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए अस्पतालों की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के निर्देश जिला कलेक्टर राजेश बाथम ने सभी अनुविभागीय अधिकारियों को जारी किए। जिसके तहत गुरुवार को जावरा अनुविभागीय अधिकारी त्रिलोचन गौड़ और तहसीलदार संदीप इवने ने जावरा के सिविल हास्पीटल की नब्ज टटोली। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने अस्पताल की सफाई…
