– विशाल हिन्दु सेवा संगठन ने किया अनुठा प्रयोग
रतलाम। मदर्स डे पर जहां हर कोई सोश्यल मीडिया पर अपनी अपनी माँ के स्टेटस, स्टोर लगाकर मां के प्रति अपना प्यार जता रहा हैं, वहीं शहर के वृद्धाश्रम में ऐसी कई माताएं जिन्है या उनके बच्चों ने अपने घर से दूर कर दिया, या कोई इस समाज में अकेली व बेहसारा होकर यहां निवास करने पर मजबूर हैं। मातृत्व दिवस के अवसर पर ऐसी ही मांताओं को स्नेह देने विशाल हिन्दु सेवा संगठन की प्रदेशाध्यक्ष काजल पाटीदार ने वृद्धाश्रम पहुंचकर साडिय़ा भेंट कर सच्चा मातृत्व दिवस मनाया।
संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष शीतल ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बेकड़ा, प्रदेश प्रभारी मोहनलाल पाटीदार, प्रदेश उपाध्यक्ष राधेश्याम पाटीदार के साथ सक्रिय कार्यकर्ता मान्य ओझा, महिला मोर्चा की हेमलता के सहयोग से रविवार को रतलाम स्थित वृद्धाश्रम पर पहुंचकर वहां निवास करने वाली मातृशक्ति को मां स्वरुप मानकर उनका सम्मान कर उन्है साडिय़ा प्रदान की गई। मातृत्व दिवस पर साडिय़ा पाकर वृद्धाश्रम की माताओं की आंखों में आंसु आ गए। उन्होने संगठन की प्रदेशाध्यक्ष काजल पाटीदार के साथ सभी पदाधिकारियो को आशीष देकर ऐसे ही काम करने की प्रेरणा दी। इस दौरान संगठन के सदस्य भी मौजुद रहे।


Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

