– स्व. भीकमचन्द आजाद व राजकुंवर बाई चौपड़ा की स्मृति में चौपड़ा परिवार ने लिया भक्ती का लाभ
जावरा। पूनम की है रात दादा.. आज तो थाने आनो हैं .. जैसे भजनों पर देर रात तक भक्त झुमते रहे। मौका था पूर्णिमा के अवसर पर नगर के खत्रीपुरा स्थित श्री चिंतामणी पाश्र्वनाथ मंदिर पर प्रेस क्लब जावरा के पूर्व अध्यक्ष स्व. भीकमचन्द आजाद एवं राजकुंवर बाई चौपड़ा की स्मृति में चौपड़ा परिवार द्वारा आयोजित भक्ती संध्या का। भगवान की भक्ती के बाद महाआरती उतारी गई।
श्री चिंतामणि पाश्र्वनाथ भक्त मंडल द्वारा रात्रि 8 बजे भक्ति प्रारंभ की। भक्ति मैं एक से एक बढ़कर धार्मिक स्तवन पर प्रस्तुतिया दी गई,जिस पर भक्त देर रात तक झूमें।
रात करीब 10 बजे श्री चिंतामणि पाश्र्वनाथ भगवान दादा की आरती के साथ ही दादा जिनकुशल सूरीजी, गौतम स्वामीजी, राजेंद्र सूरीजी, घंटाकर्ण महावीर, मणिभद्र देव एवं महान चमत्कारी नाकोड़ा भैरव देव की आरती की बोली लगाई गई जिसमे भक्तों ने बढ़-चढ़कर का हिस्सा लिया। बोली पश्चात लाभाथियों ने महाआरती उतारी, जो करीब 11 बजे तक चली। इस मौके पर लाभार्थी परिवार पत्रकार संघ उपाध्यक्ष अशोक चोपड़ा, अर्चना चोपड़ा, नियुष चोपड़ा, सलोनी चोपड़ा, रितेश चोपड़ा के साथ भक्त मंडल के संजय मेहता, राजकुमार मारवाड़ी, आशीष मेहता, देवेंद्र धारीवाल, मनीष कोचर, प्रदीप बोरदिया, प्रवीण वरमेचा, डॉ सी.एम. मेहता, अनिल पावेचा, श्रेणिक धारीवाल, विमल सिसोदिया, अशोक सिसोदिया, अवनीश पगारिया, महेंद्र पोखरना, अशोक औरा, वीरेंद्र सिसोदिया, अमित चंद्रावत, प्रदीप सिसोदिया, सुशील जैन के साथ महिलाएं मौजुद रही।


Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

