Author: Editor

– एसडीएम ने नपा सभागृह में ली विभागीय समीक्षा बैठक जावरा। नगर पालिका सभागृह में जावरा के सभी विभागों की समीक्षा बैठक एसडीएम त्रिलोचन गौड़ की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें एसडीएम ने नगर पालिका के समस्त विभागो, सी.एम.हेल्पलाइन, प्रगतिशील कार्य, पेयजल आपूर्ति व्यवस्था, ट्रेफिक व्यवस्था, पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम, आवारा कुत्तों के काटने की घटनाओं के रोकथाम की समीक्षा, जनहितेषी योजनाओं, राजस्व कर वसूली से संबंधित विभाग प्रमुखों से चर्चा की गई। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) द्वारा समग्र ई-केवाईसी समय सीमा में नागरिकों से संपर्क कर पूर्ण करने हेतु आंगनवाडी कार्यकर्ता एवं नगर पालिका कर्मचारियों को निर्देश दिये गये। लंबित…

Read More

– आरोपी की सूचना देने वाले तथा गिरफ्तारी करवाने वाले को दिया जाएगा ईनाम जावरा। प्रतिमाह लाभांश का लालच देकर शहर के निवेशकों से हुंडी पेटे करोड़ो रुपए लेकर पुन: नहीं लोटाने के मामले में पुलिस गिरफ़्त से दूर भाजपा नेता भेरुलाल पाटीदार पर रतलाम एसपी अमित कुमार ने 2 हजार रुपए के नगद ईनाम की घोषणा की हैं। यह ईनाम पाटीदार की सूचना देने वाले, गिरफ्तार करवाने वाले व्यक्ति को दी जाएगी।पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी उदघोषणा में बताया कि थाना जावरा शहर के अपराध क्रमांक 127/2025 धारा 406 भादवि. वं 21 (1), 21(2), 21(3) आनियमित जमा योजना प्रतिबंध…

Read More

– मंत्रालय उच्च शिक्षा के आदेश के बाद भी लापरवाही बरते रहे आयुक्त कार्यालय के अधिकारी व कर्मचारी जावरा। जीवनभर शासकीय सेवा में रहकर सरकार की सेवा करने के बाद सेवानिवृति उपरांत भी मध्यप्रदेश के करीब 500 से अधिक सेवानिवृत प्राध्यापकों को उनके अर्जित अवकाश के नगदीकरण का लाभ नहीं मिल पाया हैं। तकरीबन दो साल से अधिक का समय बीतने के बाद भी मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग अपने ही सेवानिवृत प्राध्यपकों की करोड़ो रुपए की राशि नहीं दे पा रहा हैं। इसके पीछे राशि का अभाव हैं या विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की लापरवाही .. ? यहा…

Read More

जावरा। रिद्धि-सिद्धि कॉलोनी के रहवासी कई सालों से मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। कॉलोनी में नालियों के पानी की निकासी से लेकर पेयजल तक की समस्याएं हैं। नगरपालिका हस्तांतरण के अभाव में कुछ नहीं कर रही, कॉलोनाइजर को भी रहवासियों ने कई बार समस्याओं से अवगत करवाया। साथ ही रहवासी नगर पालिका अधिकारियों के साथ, कलेक्टर, एसडीएम समेत सभी जिम्मेदारों को कई बार ज्ञापन दे चुके लेकिन समस्या जस की तस है। बुधवार को रहवासियों ने विधायक डॉ.राजेंद्र पांडेय को ज्ञापन देकर कॉलोनी में नाली के पानी की निकासी, अप्रोच रोड व पेयजल व्यवस्था करवाने की मांग की…

Read More

रतलाम। भारतीय सेना द्वारा मंगलवार बुधवार की रात पाकिस्तान पर की गई एयर स्ट्राइक से पूरे देश में हर्ष की लहर है। भारतीय जनता पार्टी ने सेना के इस अदम्य साहस का आतिशबाजी कर जश्न मनाया। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि देश की जनता पहलगाम में आतंकी हमले का जैसा जवाब चाहती थी भारतीय सेना ने वैसा जवाब दे दिया है। जश्न के लिए भाजपा कार्यकर्ता पैलेस रोड़ स्थित पार्टी कार्यालय से देश भक्ति के नारे लगाते हुए जुलूस के रुप में डालुमोदी बाजार चौराहा पहुंचे और आतिशबाजी की। जिलाध्यक्ष श्री उपाध्याय ने नेतृत्व में इस दौरान कार्यकर्ताओं…

Read More

– जावरा शहर पुलिस ने एमडी व कार सहित करीब 27 लाख का मश्रुका जब्त जावरा। जिले में अवैध मादक पदार्थो की तस्करी के विरूद्ध जारी अभियान के तहत जावरा शहर पुलिस को सफलता मिली हैं, पुलिस ने 200 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी की तस्करी करते दो आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। जबकि एक आरोपी फरार हैं। पुलिस ने एमडी व कार सहित करीब 27 लाख रुपए का मश्रुका जब्त किया हैं। मामले का खुलासा बुधवार को एसपी अमित कुमार ने एएसपी राकेश खाखा और सीएसपी दुर्गेश आर्मो की उपस्थिति में किया। एसपी ने बताया कि थाना प्रभारी जावरा…

Read More

 जावरा l शहर के पहाडिय़ा रोड़ स्थित सरस्वती शिशु मंदिर सरस्वती पुरम का कक्षा 10 वीं और 12 वीं का परीक्षा परिणाम बेहतर रहा। प्राचार्य रेणुबाला शर्मा ने बताया कि कक्षा 10 वीं की परीक्षा में 102 विद्यार्थी सम्मिलित हुए थे। जिनमे से 71 ने प्रथम श्रेणी तथा 20 ने द्वितीय श्रेणी प्राप्त की हैं। कक्षा 10 वीं के छात्र श्लोक सागीत्रा ने 95.8 प्रतिशत अंक अर्जित कर विद्यालय में पहला स्थान प्राप्त किया हैं। वहीं रूपेश सैनी ने 93.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में दुसरा स्थान प्राप्त किया हैं। इसी प्रकार कक्षा 12 वीं में 95 विद्यार्थियों मे…

Read More

– पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने पर समरथ धनगर की कीटनाशक पीने से हुई मौत के बाद परिजनों का हंगामा – पुलिस ने आरक्षक को किया लाईन अटेच, आरोपी भी पुलिस गिरफ्त में जावरा। पार्टनरशिप में लीज पर खेती की, फसल का हिस्सा नहीं मिलने पर पार्टनर की शिकायत लेकर पिपलौदा पुलिस थाने पर शिकायत के लिए पहुंचे पिपलौदा के समरथ धनगर के साथ पुलिस द्वारा की गई मारपीट से प्रताडि़त होकर कीटनाशक पीने के मामले में सोमवार की रात में समरथ की मौत के बाद सुबह परिजनों ने समरथ के शव को रखकर पिपलौदा में प्रदर्शन किया। करीब पांच…

Read More

– आक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल जावरा की छात्रा हैं गुलीस्ता – सीएम की बड़ी घोषणा इस बार किसी को नहीं मिलेगी सप्लीमेंट्री जावरा। माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल का कक्षा 10 वीं और 12 वीं का परीक्षा परिणाम मंगलवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने घोषित किया। इस वर्ष कक्षा 10 वीं परीक्षा परिणाम 76.22 प्रतिशत तथा कक्षा 12 वीं परीक्षा परिणाम 74.48 प्रतिशत रहा। मध्यप्रदेश की मेरिट में सिंगरोली की प्रज्ञा जायसवाल ने 500 मे से 500 अंक लाकर टॉप किया हैं। वहीं रतलाम जिले की वाणिज्य संकाय की मेरिट में जावरा के आक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल की छात्रा गुलीस्ता…

Read More

– परिजनो ने लगाए पुलिस द्वारा प्रताडि़त करने के आरोप – लीज पर ली गई खेती में पार्टनर की शिकायत लेकर पीडि़त पहुंचा था पुलिस थाने – पुलिस ने सुनवाई करने बजाय की मारपीट, करीब एक सप्ताह से डिप्रेशन में था पीडि़त जावरा। पिपलौदा के एक युवक पुलिस की कार्यप्रणाली से प्रताडि़त होकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का मन बनाते हुए सोमवार को सुबह अपने खेत पर जाकर किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। जिस पर परिजन युवक को जावरा निजी नर्सिंगहोम उपचार के लिए लाए, जहां से उसे गंभीर हालत में रतलाम मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया गया।…

Read More