– कालूखेड़ा पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कार सहित जब्त किया 40 किलो डोडाचुरा
जावरा। रतलाम जिले में अवैध मादक पदार्थो के विरूद्ध जारी अभियान के तहत कालूखेड़ा थाना पुलिस ने ग्राम कंसेर के एक युवक को कार से डोडाचुरा की तस्करी करते हुए रंगे हाथों पकड़ा हैं। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कार सहित 40 किलो अवैध डोडाचुरा पकड़ा हैं।
कालूखेड़ा थाना प्रभारी आनंदसिंह आजाद ने बताया कि एसपी अमित कुमार द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत एएसपी राकेश खाखा और सीएसपी दुर्गेश आर्मो के मार्गदर्शन में मुखबीर सूचना पर बागीया रोड़ स्थित टप्पा तहसील कार्यालय के सामने से स्विफ्ट कार कमांक एमपी 13 जेडजे 9536 में अवैध डोडाचुरा की तस्करी करते हुए कंसेर निवासी दीपक पिता राजाराज जाट (29) को पकड़ा। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 40 किलो अवैध डोडाचुरा जब्त किया। आरोपी को गिरफ्तार कर थाना कालुखेडा पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश कर पीआर लिया। आरोपी से अवैध डोडाचुरा के संबंध में पुछताछ की जा रही हैं।
आरोपी के कब्जे से 6 लाख का मश्रुका जब्त –
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 40 किलो डोडाचुरा और कार सहित करीब 6 लाख का मश्रुका जब्त किया हैं। पुलिस की इस कार्रवाई में कालूखेड़ा थाना प्रभारी आनन्दसिह आजाद, सउनि गलसिह भवेल, प्रआर राजसिह, कृष्णपालसिह, विजय मीणा, सांवरिया पाटीदार, रोहित, असलम, अनिल जाट, पवन जाट, श्याम पण्डया, हिम्मतसिह, नरेन्द्र डाबी की भुमिका सराहनीय रही।


००००००००००००००००००००००
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

