– दीपिका ने 12 वीं साईंस बायो में में पाए 91 प्रतिशत अंक,
-10 वीं में इप्शिता को मिले 81 प्रतिशत अंक
जावरा। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने मंगलवार को कक्षा 10 वीं और 12 वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया। जिसमें नगर के फीनिक्स इंटरनेशनल स्कूल का कक्षा 10 वीं और 12 वीं का परीक्षा परिणाम 99 प्रतिशत रहा। विद्यालय की कक्षा 12 वीं साईंस बायो में दीपिका पिता मोतीलाल पांचाल (रेवास) ने 91 प्रतिशत अंक अर्जित कर विद्यालय में पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं वाणिज्य संकाय में चंचल पिता गोपाल प्रजापत ने 75.8 प्रतिशत अंक अर्जित किए। कक्षा 10 वीं में इप्शिता पिता नितेश जैन ने 81 प्रतिशत तथा एकलव्य जाट ने भी 81 प्रतिशत अंक अर्जित कर विद्यालय में संयुक्त रुप से पहला स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों की सफलता पर संस्था के डायरेक्टर विनीत बाफना, निधि बाफना, प्राचार्य डॉ. एस. गोरी, उपप्राचार्य राकेश पाल के साथ विद्यालय स्टाफ ने हर्ष व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की हैं।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

