जावरा। अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस पर रेडक्रास सोसायटी जावरा द्वारा शासकीय चिकित्सालय में सेवारत नर्सो का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। रेडक्रास सोसायटी अध्यक्ष एवं अनुविभागीय अधिकारी त्रिलोचन गौड़ के निर्देशन में अस्पताल प्रभारी डॉ दीपक पालडिय़ा तथा रेडक्रास चेयरमैन विरेंद्र सिसौदिया (केवी) की उपस्थिति में चिकित्सालय में पदस्थ समस्त स्टॉफ नर्सेस का स्वागत सम्मान किया।
इस अवसर पर डॉ पालडिय़ा ने कहा कि चाहे हालात कितने भी खराब हो, नर्सेस हमेशा सर्वश्रेष्ठ कार्य करने का प्रयास करती हैं। इस अवसर पर चेयरमैन सिसोदिया ने कहा कि नर्सेस अपनी हर तकलीफ को भुलाकर दूसरों की तकलीफ दूर कर अपने ज़ख्मों को छोड़कर मरीजों के जख्म पर मरहम लगाने का काम करती हैंं। इस अवसर पर इंचार्ज सिस्टर अनिता जोशी, मसी सिस्टर, वैशाली वसुनिया, शीतल यादव, निक्की झरबड़े, अनिता टांक के साथ पूरे स्टॉफ का सम्मान किया। सम्मान समारोह में डॉ विवेक शर्मा, रेडक्रास पदाधिकारी वॉयस चेयरमेन प्रदीप दसेड़ा, कोषाध्यक्ष मनोज अग्रवाल, मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र सिंह तोमर, गगन श्रीमाल, नरेश मारवाड़ी, नंदकिशोर मांडलिया, राजेश संघवी, मुकेश भाटी, शिवेंद्र माधुर, भूपेन्द्र सारडा के साथ रेडक्रॉस स्टॉफ, अस्पताल स्टॉफ मौजूद रहा।


Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

