Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Editor
– जावरा : मतदाता सूची से नाम गायब …. जिम्मेदार कौन ? – बरसो से कर रहे मतदान, बावजूद 2003 की मतदाता सूची से नाम कैसे हो गए गायब जावरा। भारत देश के करीब 12 राज्यों ओर केन्द्र शासित प्रदेशों में एसआईआर का काम इन दिनों जारी हैं। लेकिन कई विधानसभाओं के हजारों मतदाता इन दिनों गंभीर परेशानी में हैं। वर्षों से मतदान करते आ रहे नागरिकों को जब नई मतदाता सूची में अपना नाम ढूँढने पर नहीं मिला, तो वे हैरान रह गए। स्थिति यह है कि जिन लोगों की पैदाइश भारत में हुई, जो 1947 से यहाँ रह…
– जावरा हैंडबॉल क्लब की बड़ी उपलब्धी जावरा। जावरा हैंडबॉल क्लब के कुल 9 खिलाडिय़ों का 14 वर्ष बालक एवं बालिका वर्ग की राज्य स्तरीय शालेय हैंडबॉल प्रतियोगिता हेतु चयन हुआ है। क्लब के सीनियर प्रशिक्षक एवं व्यायाम निर्देशक विजय कुमार रावल ने बताया कि 69 वीं राज्य स्तरीय शालेय हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 19 से 23 नवम्बर 2025 तक धार जिले के कुक्षी में किया जा रहा हैं। प्रतियोगिता में उज्जैन संभाग की मिनी बालक टीम में जावरा के शेखर राठौर, सगीर कुरैशी, करण खराड़ी और तेजस पाल कुठरे का चयन हुआ है। वहीं बालिका मिनी वर्ग में भव्या…
जावरा। सरस्वती शिशु मंदिर, सरस्वती पुरम पहाड़िया रोड जावरा के दो प्रतिभाशाली छात्र शुभम पवार और हर्षित कोठाने ने राष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम लहराते हुए क्षेत्र का मान बढ़ाया है। दोनों छात्रों का चयन हाल ही में चेन्नई (तमिलनाडु) में आयोजित अखिल भारतीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर हुआ। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के 17 छात्र और 3 छात्राओं ने हिस्सा लिया था। अब शुभम और हर्षित स्कूल फेडरेशन ऑफ गेम्स इंडिया द्वारा आयोजित राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में जावरा का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह स्पर्धा कर्नाटक के तुमकुर में 25 से 29 नवंबर तक आयोजित होने जा…
भगवान झूलेलाल का अपमान नहीं सहेंगे ! सिंधी समाज जावरा का अमित बघेल के खिलाफ उग्र विरोध प्रदर्शन
– समाज बोला : धार्मिक सौहार्द बिगाडऩे वालों पर कड़ी कार्रवाई हो – अभद्र टिप्पणी करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन जावरा। छत्तीसगढिय़ा क्रांति सेना के नेता अमित बघेल द्वारा रायपुर में सिंधी समाज के इष्ट देव भगवान श्री झूलेलाल के खिलाफ की गई अभद्र एवं आपत्तिजनक टिप्पणी से पूरे सिंधी समाज में रोष व्याप्त हो गया। टिप्पणी में बघेल ने न सिर्फ भगवान झूलेलाल का अपमान किया, बल्कि देशभक्त सिंधी समाज को पाकिस्तानी सिंधी कहकर समाज की अस्मिता को ठेस पहुंचाई। https://youtu.be/R3JncBBkTIs?si=lmx1bGh3gJlgKA6d इस गंभीर अपमान के विरुद्ध पूज्य सिंधी पंचायत सामाजिक ट्रस्ट जावरा सहित…
– उदय और मोहित 19 नवंबर तक वाराणसी में दिखाएंगे अपने खेल का दम जावरा। जावरा हैंडबॉल क्लब के दो उभरते हुए खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय आमंत्रण हैंडबॉल प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करने जा रहे हैं। जिला हैंडबॉल एसोसिएशन के महासचिव विजय कुमार रावल ने दी। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन एवं हैंडबॉल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वाधान में ऑल इंडिया चैंपियंस पुरुष ट्रॉफी 16 से 19 नवम्बर 2025 तक वाराणसी (उ.प्र.) में आयोजित होने जा रही है। घोषित मध्यप्रदेश पुरुष हैंडबॉल टीम में जावरा के उदय राज सिंह डोडिय़ा एवं मोहित मौर्य का चयन हुआ है।…
रतलाम जिले में युवा कांग्रेस के नए पदाधिकारियो की धमाकेदार एंट्री, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान
– शहर की सांई हवेली पर साफा बांधकर किया सभी पदाधिकारियों का सम्मान जावरा। मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में युवक कांग्रेस चुनावों में विजयी हुए नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान समारोह उत्साहपूर्ण माहौल में आयोजित किया गया। पूर्व एनएसयूआई जिलाध्यक्ष पप्पू चारोडिय़ा ने बताया कि जिला युवक कांग्रेस चुनाव में अध्यक्ष मयंक जाट, प्रदेश सचिव यश दवे, जावरा विधानसभा अध्यक्ष सन्नी अखेडय़िा, ब्लॉक अध्यक्ष अल्फैज पठान सहित पदाधिकारी नागेश्वर पाटीदार, नितिन चौहान, ध्रुवराजसिंह सोलंकी, पुष्पेंद्र पाटीदार, घनश्याम गुर्जर, रवि चंदेल, शुभम बैरागी और शाहरुख डेविड का साफा बांधकर सम्मान किया गया। चारोडिय़ा ने कहा कि सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को संगठन के…
– स्थापना से अब तक लगातार लाभ में, सभी दलों के संचालकों ने पार्टी से ऊपर उठकर किसान हित में किए नवाचार – मार्केटिंग सोसायटी पर आयोजित हुआ दीवाली मिलन सह पत्रकार सम्मान जावरा। जावरा। मध्यप्रदेश की टॉप 5 सोसाइटियों में जावरा मार्केटिंग सोसाइटी का नाम शामिल है। स्थापना के बाद से सोसाइटी कभी भी नुकसान में नहीं रही और लगातार लाभ में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सोसाइटी में भाजपा-कांग्रेस सहित समाजसेवी सदस्य भी जुड़े हैं, जिन्होंने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर हमेशा किसान हितों को प्राथमिकता दी। नए-नए नवाचारों और पारदर्शी कार्यप्रणाली के कारण आज जावरा…
– क्लास रुम से प्रकृति की गौद तक बच्चों ने सीखा नया अंदाज जावरा। बाल दिवस के अवसर पर सेंट पॉल्स कॉन्वेंट स्कूल, जावरा द्वारा छात्रों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए ऐतिहासिक एवं शैक्षणिक भ्रमण का सफल आयोजन किया गया। यह भ्रमण कक्षा 1 एवं 2 के साथ-साथ नर्सरी से यूकेजी तक के नन्हे विद्यार्थियों के लिए विशेष रूप से आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य बच्चों को कक्षा से बाहर वास्तविक जीवन, इतिहास की झलक और प्रकृति का सीधा अनुभव कराना था। विद्यालय द्वारा कक्षा 1 और 2 के विद्यार्थियों को रतलाम स्थित जे वी एल मंदिर…
शिक्षा को नई दिशा : 04 स्कूलों में अतिरिक्त कक्षों की स्वीकृति, 16 विद्यालयों में तैयार हो रही डीपीआर
जावरा। विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय के सतत प्रयास अब सफल होते दिखाई दे रहे हैं। क्षेत्र के चार हायर सेकेंडरी स्कूलों में अतिरिक्त कक्षों एवं विद्युत कार्य की स्वीकृति जारी की गई है। उल्लेखनीय है कि विधायक डॉ. पांडेय लंबे समय से जावरा विधानसभा क्षेत्र के भवन-विहीन एवं जर्जर विद्यालयों के लिए नवीन भवन, अतिरिक्त कक्ष और शैक्षणिक संसाधनों की स्वीकृति हेतु लगातार प्रयासरत हैं। विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक सुविधाएँ उपलब्ध कराए जाने के उद्देश्य से वे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, शिक्षा मंत्री उदयप्रताप सिंह सहित विभागीय अधिकारियों से…
जावरा। गुरु के प्रति समर्पण भाव जहाँ होता है, वहाँ गुरुभक्तों का मिलना सहजता और सरलता का प्रतीक बन जाता है। ऐसा ही सौहार्दपूर्ण दृश्य उस समय देखने को मिला जब अखिल भारतीय जैन दिवाकर संगठन समिति के नव-नियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष आई.एम. सेठिया के जावरा प्रथम आगमन पर उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर निवृत्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील बम लाला भय्या एवं पूर्व राष्ट्रीय संगठन मंत्री सिद्धराज संघवी का भी शाल व मालाओं से सम्मान किया गया। जैन कॉन्फ्रेंस आत्मध्यान योजना के राष्ट्रीय संगठन मंत्री गुरु संदीप रांका तथा जैन दिवाकर संगठन समिति के राष्ट्रीय मीडिया…
