जावरा। सरस्वती शिशु मंदिर, सरस्वती पुरम पहाड़िया रोड जावरा के दो प्रतिभाशाली छात्र शुभम पवार और हर्षित कोठाने ने राष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम लहराते हुए क्षेत्र का मान बढ़ाया है। दोनों छात्रों का चयन हाल ही में चेन्नई (तमिलनाडु) में आयोजित अखिल भारतीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर हुआ। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के 17 छात्र और 3 छात्राओं ने हिस्सा लिया था।
अब शुभम और हर्षित स्कूल फेडरेशन ऑफ गेम्स इंडिया द्वारा आयोजित राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में जावरा का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह स्पर्धा कर्नाटक के तुमकुर में 25 से 29 नवंबर तक आयोजित होने जा रही है।
उनकी उपलब्धि पर विवेक भारती शिक्षण समिति के अध्यक्ष अजीत चतर, उपाध्यक्ष राधेश्याम पोरवाल, सचिव तन्मय सोनी, सह सचिव लोकेश शर्मा, कोषाध्यक्ष शीतल चौरडिया, प्राचार्य रेनू बाला शर्मा, खेल शिक्षक अक्षय बैरागी, आचार्य हेमंत जोशी, बीना मेहता, ललिता पवार एवं प्रमोद पटेल ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

