Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Editor
रतलाम। नई दिल्ली में केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पियुष गोयल के हाथों प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप ने ‘‘ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस’’ में प्रदेश में शीर्ष स्थान का पुरूस्कार प्राप्त किया है। भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश की इस उपलब्धि पर हर्ष जताते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव एवं एमएसएमई मंत्री श्री काश्यप को धन्यवाद ज्ञापित किया है। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, महामंत्री जयवंत कोठारी, मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी, आदित्य डागा, मयूर पुरोहित, सोना शर्मा एवं नंदकिशोर पंवार ने बताया कि प्रदेश में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में औद्योगिक विकास को नई दिशा…
जावरा। विश्व वंदनीय पुज्य गुरूदेव राजेन्द्रसूरीश्वरजी मसा के जन्म द्विशताब्दी अवसर पर श्री जैन पंचायती नोहरा जावरा में मुनिराज लाभेश विजय जी के संयोजन में आयोजित चित्रों की प्रदर्शनी मे देश के विभिन्न स्थानों के कलाकारों द्वारा गुरूदेव श्री राजेन्द्र सूरी जी की विभिन्न मुर्दाओ में हस्त निर्मित 421 चित्रो की प्रदर्शनी नगर मे आकर्षक का केन्द्र रही जिसे सभी ने सराहा।उपरोक्त जानकारी शिखर धारीवाल ने बताया की चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन समाज के अनेक गणमान्य नागरिकों ने किया। प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए श्री संयुक्त जैन महावीर जयंती उत्सव समिति के अध्यक्ष अभय कोठारी ने कहा की देश भर…
रतलाम। श्री सोनाणा खेतलाजी जुनी धाम की ज्योत से श्री सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर कोमल नगर रतलाम पर प्रतिष्ठित सोनाणा खेतलाजी सिद्धेश्वर भैरव देव के प्रांगण में काल भैरव अष्टमी खेतलाजी भैरव जी जुनी धाम के अनन्य उपासक,भक्त राज प्रमोद कुमार जैन सालेचा के सानिध्य में मनाई। खेतला भैरव जी को 151 व्यंजनों का भोग लगाया। कार्यक्रम के प्रारंभ में खेतलाजी भैरव जी और मां अंबिका की रथ यात्रा निकाली गई। जिसके लाभार्थी ऋषभ रतनलाल कटारिया रहे। रथयात्रा में हीराचंद जैन सालेचा ओरा परिवार, सैलाना के प्रमोद कुमार, संदीप, पीयूष, विपिन सालेचा की और से छप्पन भोग लेकर नाचते गाते हुए…
– जावरा मंडी में उपज बेचने वाले 1579 किसानों को मिली 02 करोड़ से अधिक की राशि – अरनीयापीथा कृषि उपज मंडी में हुआ आयोजन, किसानों ने देखा सीएम के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण – ग्राम खजुरिया के किसान के खाते में अंतरित हुई 45 हजार से अधिक की राशि जावरा। सोयाबीन भावांतर योजना 2025 के प्रथम चरण में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा देवास जिले में आयोजित कार्यक्रम में सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश के 1.33 लाख किसानों को 233 करोड़ की राशि अंतरित की गई। इसी कड़ी में गुरुवार को भावान्तर भुगतान योजना का लाभ वितरण कार्यक्रम…
– सरदार पटेल की 150 वीं जयंति पर जावरा में निकाला यूनिटी मार्च – मामटखेड़ा में किसान सम्मेलन, सीताराम बाग पर युवा सम्मेलन के साथ बीएलएम पैलेस पर हुआ महिला सम्मेलन – मामटखेड़ा से निकाला पैदल मार्च, जावरा के सभी प्रमुख मार्गो से गुजरा, हुआ स्वागत जावरा। सपूत वही, जो मातृभूमि की एकता और अखंडता के लिए अपना जीवन समर्पित करे। लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल ने जिस दृढ़ संकल्प और संगठन कौशल से देश की 562 रियासतों का एकीकरण किया, वह भारत की एकता का प्रतीक है। आज हमें उसी भावना को आत्मसात करने की आवश्यकता है।यह उद्गार सांसद सुधीर…
जावरा । सरस्वती शिशु मंदिर, सरस्वतीपुरम, पहाड़िया रोड जावरा में मंगलवार 11 नवंबर को संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में “सप्तशक्ति संगम” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अर्चना कर्णावत ने की, जबकि मुख्य वक्ता डॉ. ज्योति उपाध्याय, मुख्य अतिथि डॉ. विद्या तिवारी, एवं विशेष अतिथि अलका शाह (जनपद उपाध्यक्ष, जावरा) तथा मोनिका चौहान उपस्थित रहीं। अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज के परिवर्तनशील युग में महिलाओं की भूमिका राष्ट्र निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण है। देश के विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर महिलाएं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं, जिससे मातृशक्ति का सम्मान और योगदान दोनों बढ़ा है। कार्यक्रम में 200 से…
जावरा । भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल जावरा द्वारा जावरा विधानसभा के लोकप्रिय विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय का जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। भाजपा कार्यकर्ता घंटाघर चौराहे से जुलूस के रूप में ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ विधायक निवास पहुंचे, जहाँ केक काटकर जन्मदिन समारोह मनाया गया।कार्यक्रम में जिला महामंत्री महेश सोनी एवं नगर मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर महामंत्री द्वय अनिल धारीवाल, मनीष उटवॉल, मीडिया प्रभारी संदीप रांका, अजयसिंह भाटी, मनोहर पांचाल, रजत सोनी, अनिल मोदी, सत्यनारायण पांचाल, सुरेश पोरवाल, शरद डुंगरवाल, सुरेश चोरड़िया, सुभाष…
गौ संरक्षण की मांग को लेकर गौ रक्षा दल और हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन, मुर्दाबाद के नारों से गुंजा नपा कार्यालय
– जावरा नगर पालिका कार्यालय में धरना देकर की नारेबाजी – गौ रक्षा को लेकर जमकर बरसे हिन्दु नेता, पांच सूत्री मांगो को लेकर सौंपा मांगपत्र जावरा। गौ सरंक्षण की मांग को लेकर सोमवार को गौ रक्षा दल एवं विभिन्न हिन्दू संगठनों ने नगर पालिका का घेराव करते हुए गौ संरक्षण से जुड़ी पांच सूत्री मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम मांग पत्र सौंपा। प्रदर्शन के दौरान हिन्दु संगठनों के नेता नपा अधिकारियों पर जमकर बरसे, इस दौरान मौजुद सदस्यों व पदाधिकारियों ने मुर्दाबाद के नारे भी लगाए, जिससे पुरा नपा परिसर गुंज उठा। संगठनों ने चेतावनी दी कि यदि…
सेंट पॉल्स कॉन्वेंट स्कूल, जावरा के विद्यार्थियों ने सिमचा आइसलैंड, इंदौर में रोमांचक यात्रा की
जावरा। सेंट पॉल्स कॉन्वेंट स्कूल, जावरा द्वारा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं मनोरंजन के उद्देश्य से एक दिवसीय शैक्षणिक एवं एडवेंचर ट्रिप का आयोजन सिमचा आइसलैंड, इंदौर में किया गया। भ्रमण में कक्षा 3 से 8 तक के लगभग 265 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने 25 से अधिक रोमांचक गतिविधियों जैसे बोट राइड, ज़िपलाइन, ट्रैम्पोलिन, रोलर कोस्टर, आर्चरी, रेन डांस, बर्मा ब्रिज, एडवेंचर क्लाइम्बिंग, मिनी ट्रेन और कई सारे सामूहिक खेल कूद में हिस्सा लिया। इन गतिविधियों ने बच्चों में उत्साह, आत्मविश्वास और टीमवर्क की भावना को प्रोत्साहित किया। यात्रा के दौरान विद्यार्थियों ने प्रकृति के बीच सीखने…
जावरा। संघ शताब्दी वर्ष के अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर, सरस्वती पुरम पहाडिय़ा रोड़ जावरा में सप्तशक्ति संगम का आयोजन मंगलवार, 11 नवंबर को किया जाएगा। यह आयोजन दोपहर 1 बजे विद्यालय परिसर स्थित विवेकानंद सभागार में संपन्न होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता अर्चना करनावट करेंगी, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. ज्योति उपाध्याय उपस्थित रहेंगी। मुख्य अतिथि डॉ. विद्या तिवारी तथा विशेष अतिथि के रूप में जावरा जनपद उपाध्यक्ष अलका शाह तथा ट्रेफिक इंचार्ज मोनिका चौहान शामिल रहेंगी। विद्यालय की प्राचार्या रेनू बाला शर्मा ने मातृशक्ति से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति दर्ज कर कार्यक्रम को सफल बनाने…
