जावरा। गुरु के प्रति समर्पण भाव जहाँ होता है, वहाँ गुरुभक्तों का मिलना सहजता और सरलता का प्रतीक बन जाता है। ऐसा ही सौहार्दपूर्ण दृश्य उस समय देखने को मिला जब अखिल भारतीय जैन दिवाकर संगठन समिति के नव-नियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष आई.एम. सेठिया के जावरा प्रथम आगमन पर उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर निवृत्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील बम लाला भय्या एवं पूर्व राष्ट्रीय संगठन मंत्री सिद्धराज संघवी का भी शाल व मालाओं से सम्मान किया गया। जैन कॉन्फ्रेंस आत्मध्यान योजना के राष्ट्रीय संगठन मंत्री गुरु संदीप रांका तथा जैन दिवाकर संगठन समिति के राष्ट्रीय मीडिया समन्वयक एवं समाजसेवी शेखर नाहर द्वारा सभी अतिथियों का सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जैन समाजजन एवं गुरुभक्त उपस्थित रहे।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

