– स्थापना से अब तक लगातार लाभ में, सभी दलों के संचालकों ने पार्टी से ऊपर उठकर किसान हित में किए नवाचार
– मार्केटिंग सोसायटी पर आयोजित हुआ दीवाली मिलन सह पत्रकार सम्मान
जावरा। जावरा। मध्यप्रदेश की टॉप 5 सोसाइटियों में जावरा मार्केटिंग सोसाइटी का नाम शामिल है। स्थापना के बाद से सोसाइटी कभी भी नुकसान में नहीं रही और लगातार लाभ में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सोसाइटी में भाजपा-कांग्रेस सहित समाजसेवी सदस्य भी जुड़े हैं, जिन्होंने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर हमेशा किसान हितों को प्राथमिकता दी। नए-नए नवाचारों और पारदर्शी कार्यप्रणाली के कारण आज जावरा की मार्केटिंग सोसाइटी प्रदेश की शीर्ष रैंकिंग में गिनी जाती है।
यह बात मार्केटिंग सोसायटी जावरा के चेयरमेन पिंकेश मेहरा ने शनिवार को मार्केटिंग सोसायटी परिसर में आयोजित दीपावली मिलन सह पत्रकार सम्मान समरोह के दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहीं। मेहरा ने कहा कि उनके पिता व जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक रतलाम के चेयरमेन प्रकाश मेहरा ने सहकारिता के क्षैत्र में जावरा को नाम बुंलदी पर पहुंचाया हैं, उसे बरकरार रखना, उनके मार्गदर्शन में मार्गदर्शन में सोसायटी नीत नए आयाम स्थापित कर रही हैं। मेहरा ने मार्केटिंग के आधार स्तंभ रहे मगनदास वैष्णव, राजमल जैन मुंडलाराम और योगेन्द्र कोठारी को नमन किया। मेहरा ने कहा कि आगामी कार्य योजनाओं में मार्केटिंग को सदैव लाभ में ही रखना शामिल हैं,साथ ही सरकारी खरीदी में किसानों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो इसका भी ख्याल रखना हैं। मंडी प्रांगण या जहां भी समर्थन मूल्य पर खरीदी हो उस स्थान पर किसानों के सभी सुविधाएं मिले, उन्है रजिस्ट्रेशन से लेकर बिक्री तक किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो इसके लिए वे और उनकी टीम पूरी तरह तैयार हैं। इस दौरान मार्केटिंग सोसायटी डायरेक्टर डॉ दिलीप शाकल्य, देवेन्द्र शर्मा, गोपाल मेड़तवाल, दिपेन्द्रसिंह धतुरिया ने भी अपनी बात रखी।
पुष्पमाला पहनाकर किया सम्मान –
दीपावली मिलन सह पत्रकार सम्मान समारोह के दौरान चेयरमेन पिकेंश मेहरा और उपस्थित सभी मार्केटिंग डायरेक्टरों ने मौजुद सभी प्रिंट व इलेक्ट्रानिक मीडिया कर्मियों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत सम्मान किया और सदैव मार्केटिंग के कार्यो में सहयोग करने की अपील की। चर्चा व सम्मान उपरांत सभी ने मार्केटिंग बीते दीनों सोसायटी के संचालक स्व नंदकिशोर शर्मा , कमलदास सिसोदिया व कर्मचारी दशरथ सिंह चौहान के निधन होने पर दो मीनिट का मौन रखकर श्रृद्धांजलि अर्पित की गई। आयोजन में मार्केटिंग सोसायटी जावरा के मदनलाल पुंडिर, अशोक जैन व कर्मचारी मौजुद रहे। संचालन अभिषेक बोरदिया ने किया। आभार सोसायटी महाप्रबंधक शिवकुमार द्विवेदी ने माना।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

