– शहर की सांई हवेली पर साफा बांधकर किया सभी पदाधिकारियों का सम्मान
जावरा। मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में युवक कांग्रेस चुनावों में विजयी हुए नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान समारोह उत्साहपूर्ण माहौल में आयोजित किया गया। पूर्व एनएसयूआई जिलाध्यक्ष पप्पू चारोडिय़ा ने बताया कि जिला युवक कांग्रेस चुनाव में अध्यक्ष मयंक जाट, प्रदेश सचिव यश दवे, जावरा विधानसभा अध्यक्ष सन्नी अखेडय़िा, ब्लॉक अध्यक्ष अल्फैज पठान सहित पदाधिकारी नागेश्वर पाटीदार, नितिन चौहान, ध्रुवराजसिंह सोलंकी, पुष्पेंद्र पाटीदार, घनश्याम गुर्जर, रवि चंदेल, शुभम बैरागी और शाहरुख डेविड का साफा बांधकर सम्मान किया गया। चारोडिय़ा ने कहा कि सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को संगठन के माध्यम से जनहित की लड़ाई मजबूती से लडऩे के लिए प्रोत्साहित किया गया है, ताकि युवा कांग्रेस की आवाज़ ज़मीनी स्तर तक प्रभावी रूप से पहुंच सके।
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेता एवं जावरा विधानसभा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह सोलंकी ने संबोधित करते हुए कहा कि नए पदाधिकारियों के आगमन से जिले में युवा कांग्रेस की शक्ति और संगठनात्मक क्षमता में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि हम पार्टी कार्यकर्ता की तरह जनता की समस्याओं और कांग्रेस के मुद्दों पर हर स्तर पर संघर्ष करेंगे, ताकि जनहितैषी कार्य गति पकड़ सकें।
इनकी रही उपस्थिति –
समारोह में पदाधिकारियों का कांग्रेस नेता निज़ाम काज़ी, नितीराज सिंह, पिपलौदा जनपद अध्यक्ष योगेंद्र सिंह, हरिनारायण अरोड़ा, मोहनलाल सैनी, यास्मीन खान, पप्पू चारोडिय़ा, कन्हैयालाल हाड़ा, नरेंद्र उटवॉल, रिज़वान पठान, रफीक शाह और वसीम शेख द्वारा श्रीफल और साफ़ा पहनाकर भव्य सम्मान किया गया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

