• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

बड़ावदा में दिनदहाड़े दुकान से 14,700 रुपए की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

July 28, 2026

जावरा CSP युवराज सिंह चौहान ने ऑफिस की सीढिय़ों पर बैठकर सुनी दिव्यांग महिला की फरियाद, दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश

July 28, 2026

बड़ावदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 290 किलो डोडाचूरा से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, 14.50 लाख रुपए का मादक पदार्थ बरामद

July 28, 2026
Facebook Twitter Instagram
Tuesday, July 28
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»शिक्षा को नई दिशा : 04 स्कूलों में अतिरिक्त कक्षों की स्वीकृति, 16 विद्यालयों में तैयार हो रही डीपीआर
जावरा

शिक्षा को नई दिशा : 04 स्कूलों में अतिरिक्त कक्षों की स्वीकृति, 16 विद्यालयों में तैयार हो रही डीपीआर

EditorBy EditorNovember 14, 2025No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

जावरा। विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय के सतत प्रयास अब सफल होते दिखाई दे रहे हैं। क्षेत्र के चार हायर सेकेंडरी स्कूलों में अतिरिक्त कक्षों एवं विद्युत कार्य की स्वीकृति जारी की गई है।
उल्लेखनीय है कि विधायक डॉ. पांडेय लंबे समय से जावरा विधानसभा क्षेत्र के भवन-विहीन एवं जर्जर विद्यालयों के लिए नवीन भवन, अतिरिक्त कक्ष और शैक्षणिक संसाधनों की स्वीकृति हेतु लगातार प्रयासरत हैं। विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक सुविधाएँ उपलब्ध कराए जाने के उद्देश्य से वे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, शिक्षा मंत्री उदयप्रताप सिंह सहित विभागीय अधिकारियों से निरन्तर संपर्क में बने हुए हैं। इन्हीं प्रयासों का परिणाम है कि समय-समय पर आवश्यक स्वीकृतियाँ मिल रही हैं।तीन स्कूलों में अतिरिक्त कक्षों के लिए 73.50 लाख रुपये की स्वीकृति –
शिक्षा विभाग द्वारा विधायक डॉ. पांडेय के प्रस्ताव पर जावरा क्षेत्र के तीन हायर सेकेंडरी स्कूलों— मावता, शेरपुर और सुजापुर में लगभग 73.5 लाख रुपये की लागत से अतिरिक्त कक्षों के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई है।
बरखेड़ी में विद्युत लाइन शिफ्टिंग के लिए 2 लाख रुपये स्वीकृत –
हायर सेकेंडरी स्कूल बरखेड़ी के परिसर में मुख्य विद्युत लाइन होना छात्रों के लिए खतरा बना हुआ था। इस समस्या के निराकरण के लिए विधायक डॉ. पांडेय द्वारा की गई पहल पर विभाग ने विद्युत लाइन शिफ्टिंग व अन्य कार्यों के लिए 2 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। क्षेत्र में लगभग 75 लाख रुपये से अधिक के इन शैक्षणिक कार्यों की स्वीकृति पर क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव, शिक्षा मंत्री सिंह एवं लोकप्रिय विधायक डॉ. पांडेय के प्रति आभार व्यक्त किया है।16 विद्यालयों में मिलेंगे नए अतिरिक्त कक्ष व प्रयोगशालाएँ –
विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय ने जानकारी दी कि विधानसभा क्षेत्र के हाईस्कूल व हायर सेकेंडरी स्कूलों में नवीन भवन, अतिरिक्त कक्ष, प्रयोगशाला व अन्य संसाधन उपलब्ध कराने के लिए वे कई वर्षों से लगातार प्रयास कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री और वरिष्ठ अधिकारियों से नियमित चर्चा की है। इन प्रयासों के परिणामस्वरूप अब 16 विद्यालयों में अतिरिक्त कक्षों एवं संसाधनों की स्वीकृति की प्रक्रिया प्रारम्भ हो गई है। इन विद्यालयों की डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) बनाई जा रही है, जिसके पश्चात स्वीकृति जारी की जाएगी।
डीपीआर हेतु चयनित विद्यालयों की सूची —
डीपीआर बनाने में चयनित हाईस्कूलों में गोंदीधर्मसी, काटजू (जावरा), बिनोली, रोला, काँकरवा, हसन पालिया, नांदलेटा, मामटखेड़ा, सेमलिया मजरा, बडायला चौरासी के स्कूल शामिल हैं। वहीं हायर सेकेण्डरी स्कूलों में रिंगनोद, ढोढर, रियावन, बडायला माताजी, चिकलाना तथा हतनारा के स्कूल शामिल हैं।

Post Views: 502
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

जावरा CSP युवराज सिंह चौहान ने ऑफिस की सीढिय़ों पर बैठकर सुनी दिव्यांग महिला की फरियाद, दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश

July 28, 2026

बड़ावदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 290 किलो डोडाचूरा से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, 14.50 लाख रुपए का मादक पदार्थ बरामद

July 28, 2026

22 अगस्त से निकलेगी सामाजिक समरसता कावड़ यात्रा, वृहद बैठक में जुटे 2 हजार से अधिक शिवभक्त

July 28, 2026
Don't Miss
क्राइम न्यूज़

बड़ावदा में दिनदहाड़े दुकान से 14,700 रुपए की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

By EditorJuly 28, 2026

– कॉपी खरीदने के बहाने दुकान में घुसे बदमाश, सीसीटीवी और मुखबिर की मदद से…

जावरा CSP युवराज सिंह चौहान ने ऑफिस की सीढिय़ों पर बैठकर सुनी दिव्यांग महिला की फरियाद, दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश

July 28, 2026

बड़ावदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 290 किलो डोडाचूरा से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, 14.50 लाख रुपए का मादक पदार्थ बरामद

July 28, 2026

22 अगस्त से निकलेगी सामाजिक समरसता कावड़ यात्रा, वृहद बैठक में जुटे 2 हजार से अधिक शिवभक्त

July 28, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

बड़ावदा में दिनदहाड़े दुकान से 14,700 रुपए की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

July 28, 2026

जावरा CSP युवराज सिंह चौहान ने ऑफिस की सीढिय़ों पर बैठकर सुनी दिव्यांग महिला की फरियाद, दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश

July 28, 2026

बड़ावदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 290 किलो डोडाचूरा से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, 14.50 लाख रुपए का मादक पदार्थ बरामद

July 28, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.