– जावरा हैंडबॉल क्लब की बड़ी उपलब्धी
जावरा। जावरा हैंडबॉल क्लब के कुल 9 खिलाडिय़ों का 14 वर्ष बालक एवं बालिका वर्ग की राज्य स्तरीय शालेय हैंडबॉल प्रतियोगिता हेतु चयन हुआ है।
क्लब के सीनियर प्रशिक्षक एवं व्यायाम निर्देशक विजय कुमार रावल ने बताया कि 69 वीं राज्य स्तरीय शालेय हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 19 से 23 नवम्बर 2025 तक धार जिले के कुक्षी में किया जा रहा हैं। प्रतियोगिता में उज्जैन संभाग की मिनी बालक टीम में जावरा के शेखर राठौर, सगीर कुरैशी, करण खराड़ी और तेजस पाल कुठरे का चयन हुआ है। वहीं बालिका मिनी वर्ग में भव्या बघेरवाल, नेहा सोलंकी, आराध्या रावल, काव्या मोदी तथा यशस्वी उपमन्यु चयनित हुई हैं। सभी खिलाड़ी प्रशिक्षक एवं जिला खेल युवा विभाग में पदस्थ शाहिद हुसैन के साथ 18 नवम्बर 2025 को कुक्षी के लिए प्रस्थान करेंगे।
इन्होने दी बधाई –
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित होने पर खिलाडिय़ों एवं प्रशिक्षकों को जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पाण्डेय, महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. ए. जी. पठान, अनिल दसेड़ा, डॉ. एच.एस. राठौर, सिकंदर सिंह सिसोदिया, अंसार हुसैन, एडवोकेट ओ.पी. बघेरवाल, अजय बैरागी, विजय बैरागी, अक्षय बैरागी, अक्षत जैन, संजय कुशवाह ने बधाई देते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएँ दीं।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

