Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Editor
– 12 नवंबर को जावरा विधानसभा के ग्राम मामटखेड़ा से जावरा तक निकलेगी यात्रा – जिला कलेक्टर ने विभिन्न विभागों को सौंपे दायित्व जावरा। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंति के अवसर पर खेल मंत्रालय भारत सरकार के आदेशानुसार जावरा और रतलाम शहर में पद यात्रा का आयोजन किया जाएगा। पदयात्रा को सफलता पूर्वक सम्पन्न करने जिला कलेक्टर मिशासिंह ने जिले के समस्त विभागों के अधिकारियों को विभिन्न दायित्व सौंपकर यात्रा को निर्विघ्न रूप से सम्पन्न करवाने की अपील की हैं। पदयात्रा को लेकर प्रशासन के साथ ही पार्टी स्तर पर तैयारियां प्रारंभ हो चुकी हैं।…
न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह अंतर्गत उपजेल जावरा में विधिक जागरूकता सह साक्षरता शिविर किया आयोजित
– बैरिक का निरीक्षण कर साफ सफाई व भोजन की गुणवत्ता भी देखी जावरा। मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार तथा माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रतलाम के मार्गदर्शन में, तहसील विधिक सेवा समिति, जावरा द्वारा उपजेल जावरा में विधिक जागरूकता सह साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में जिला न्यायाधीश/ अध्यक्ष, तहसील विधिक सेवा समिति, जावरा जंगबहादुरसिंह राजपूत की उपस्थिति रही। कार्यक्रम विधिक सेवा दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह दिनांक 09 से 14 नवम्बर 2025 के अंतर्गत संपन्न हुआ। कार्यक्रम में निरूद्ध बंदियों को उनके संवैधानिक अधिकारों, विधिक…
– आरोपी हवाई फायर कर हुए फरार, गुस्साए ग्रामीणों ने की कार में तोडफ़ोड़ – नीमच नारकोटिक्स की टीम कर रही थी कार का पीछा, कार से बरामद हुआ 40 किलो डोडाचुरा जावरा। रतलाम जिले की जावरा विधानसभा के ग्राम रोला में रविवार देर रात अफरातफरी का माहौल उस समय बन गया जब डोडाचूरा तस्करी के दौरान गोली चलने और वाहनों में तोडफ़ोड़ की घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार, कुछ लोग काले रंग की कार से डोडाचूरा तस्करी करते हुए गुजर रहे थे। इस दौरान नारकोटिक्स विभाग नीमच की टीम उनके पीछे लगी हुई थी। तेज गति से भागते…
पूर्व गृहमंत्री के भतीजे पर करोड़ों की टैक्स चोरी का आरोप, अपर कलेक्टर उज्जैन ने दिए वसूली के आदेश
– मामला उज्जैन जिले के नागदा की वारकोसिटी कॉलोनी का – पूर्व एसडीएम के साथ साठगांठ कर किया था करोड़ों के राजस्व का नुकसान – पांच साल बाद जिला कलेक्टर ने जारी किए वसूली के आदेश नागदा/उज्जैन। मध्यप्रदेश के पूर्व गृहमंत्री के भतीजे और वारको सिटी कॉलोनी नागदा के जावरा निवासी कॉलोनाइजऱ पर करोड़ों रुपये की टैक्स चोरी के आरोपों पर बड़ी कार्रवाई हुई है। अपर कलेक्टर उज्जैन ने दिनांक 06 नवम्बर 2025 को आदेश जारी करते हुए अनुविभागीय अधिकारी नागदा को टैक्स की वसूली के निर्देश दिए हैं। मामला वर्ष 2021 के कोरोना काल का है। उस समय तत्कालीन…
– डिजीटल आतिशबाजी ने बांधा समा, महोत्सव में उमड़ा भक्तों का सैलाब जावरा। रविवार को कृषि उपज मंडी स्थित मां लक्ष्मी मंदिर पर अन्नकूट महोत्सव का आयोजन बड़े ही श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया। शहर की लहसुन मंडी में स्थित युवा व्यापारी एसोसिएशन द्वारा शाम 6 बजे मां लक्ष्मी की भव्य आरती उतारी गई, जिसके साथ आकर्षक डिजिटल आतिशबाजी ने कार्यक्रम में विशेष रंग भर दिए। मां लक्ष्मी को अन्नकूट प्रसादी का भोग लगाया गया। इसके उपरांत कृषि उपज मंडी परिसर में बने प्लेटफार्म पर भक्तों के लिए भोजन प्रसादी का वितरण प्रारंभ हुआ। संस्था प्रमुख पिंकेश मेहरा…
इंदौर/जावरा । लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233G-1 द्वारा सेवा सप्ताह 2025 के अंतर्गत किए गए उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए लायन डॉक्टर राजेंद्र सोडानी (सेवा सप्ताह कोऑर्डिनेटर) द्वारा आयोजित भव्य अवार्ड सेरेमनी कार्यक्रम में लायन संतोष मेडतवाल एडवोकेट, रीजन चेयरमैन को “Best Performance for Service Week Award” से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन अनिल खंडेलवाल, PDG लायन राजेंद्र गर्ग, GMT कोऑर्डिनेटर MJF लायन पवन मोदी, लायन प्रियांश मोदी, लायन दिनेश भारती सहित अनेक लायन साथी उपस्थित रहे। लायन संतोष मेडतवाल को यह सम्मान सेवा सप्ताह के दौरान समाजहित में किए गए विविध सेवा कार्यों — जैसे स्वास्थ्य,…
गुरु नानक देव जी के 557 वें प्रकाश पर्व पर जावरा गुरुद्वारे में उमड़ी श्रद्धा, लंगर व अरदास में शामिल हुए सैकड़ों श्रद्धालु
– आतिशबाजी और कीर्तन से गूंजा श्री दुख निवारण साहिब गुरुद्वारा जावरा। “धन गुरु नानक सरा जग तरिया, जो बोले सो निहाल सत श्री अकाल।” इसी जयकारे के साथ जावरा के गुरुद्वारा श्री दुख निवारण साहिब, स्टेशन रोड पर पंजाबी समाज द्वारा प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी महाराज का 557वां प्रकाश पर्व बड़े ही श्रद्धा, उल्लास और धार्मिक माहौल में मनाया गया। ज्ञानी हंसराज सिंह जी द्वारा पहले अखंड पाठ साहिब जी की समाप्ति की गई , जिसके उपरांत दूसरा श्री अखंड पाठ साहिब आरंभ किया गया। ज्ञानी जी तथा बच्चों द्वारा भक्ति से परिपूर्ण शब्द कीर्तन प्रस्तुत…
जावरा । भारत में कार्तिक पूर्णिमा एक महत्वपूर्ण धार्मिक तिथि है, जो जैन, हिन्दू और सिख धर्म के अनुयायियों द्वारा विशेष श्रद्धा से मनाई जाती है, यह दिन विशेष रूप से जैन धर्म में बेहद महत्व रखता है, क्योंकि इसे आत्मिक शुद्धि, तपस्या, और मोक्ष प्राप्ति का अवसर माना जाता है। उक्त विचार जैन सोश्यल ग्रुप जावरा मैत्री के संस्थापक अध्यक्ष व अंतर्राष्ट्रीय डायरेक्टर अनिल धारीवाल ने जैन सोश्यल ग्रुप जावरा मैत्री द्वारा श्री आदिनाथ जैन मंदिर ग्राम रोजाना में सकल जैन समाज की नवकारसी आयोजन में व्यक्त किये,इस अवसर पर जैन कांफ्रेंस आत्म ध्यान योजना के राष्ट्रीय संगठन मंत्री…
– जैन दिवाकर श्री चौथमल जी म.सा. की 148वीं जन्म जयंती एवं उपाध्याय श्री कस्तुरचंद जी म.सा. की 120वीं दीक्षा जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई जावरा। भारतीय संस्कृति की धारा में श्रमण परम्परा का सदैव विशिष्ट स्थान रहा है। इसी पावन परम्परा के दो तेजस्वी संत, जैन दिवाकर श्री चौथमल जी म.सा. तथा मालवरत्न उपाध्याय श्री कस्तुरचंद जी म.सा. की जयंती के उपलक्ष्य में नगर में विविध धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जैन दिवाकर श्री चौथमल जी म.सा. का जन्म संवत 1934 की कार्तिक शुक्ल त्रयोदशी को नीमच (म.प्र.) में हुआ था। आपने 18 वर्ष की अल्पायु में संसार की…
– मध्यप्रदेश स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया – सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन रतलाम । बरबड रोड स्थित विधायक सभागृह में 01 नवंबर को मध्यप्रदेश स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महापौर प्रहलाद पटेल , जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, जिला पंचायत अध्यक्ष लालाबाई चंद्रवंशी, जावरा विधायक राजेन्द्र पाण्डेय, ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामोर, कलेक्टर मिशा सिंह, सीईओ जिला पंचायत वैशाली जैन द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महापौर प्रहलाद पटेल, जावरा विधायक राजेन्द्र पाण्डेय, विधायक रतलाम ग्रामीण मथुरालाल डामोर, जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने सभी को मध्यप्रदेश स्थापना दिवस…
