– उदय और मोहित 19 नवंबर तक वाराणसी में दिखाएंगे अपने खेल का दम
जावरा। जावरा हैंडबॉल क्लब के दो उभरते हुए खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय आमंत्रण हैंडबॉल प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करने जा रहे हैं।
जिला हैंडबॉल एसोसिएशन के महासचिव विजय कुमार रावल ने दी। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन एवं हैंडबॉल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वाधान में ऑल इंडिया चैंपियंस पुरुष ट्रॉफी 16 से 19 नवम्बर 2025 तक वाराणसी (उ.प्र.) में आयोजित होने जा रही है। घोषित मध्यप्रदेश पुरुष हैंडबॉल टीम में जावरा के उदय राज सिंह डोडिय़ा एवं मोहित मौर्य का चयन हुआ है। दोनों खिलाड़ी 14 नवम्बर को जावरा से वाराणसी के लिए प्रस्थान करेंगे।
खिलाडिय़ों के चयन पर मध्यप्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक जैन ‘टीनू, महासचिव डॉ. हरदीप सिंह रुपल, जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पाण्डेय, महाविद्यालय प्राचार्य ए. जी. पठान, अनिल दसेड़ा, डॉ. एच. एस. राठौर, सिकंदर सिंह सिसोदिया, विजय कुमार रावल, अंसार हुसैन, शाहिद हुसैन, संजय कुशवाह (शनि), जीतेन्द्र जयंत आदि ने दोनों खिलाडिय़ों को शुभकामनाएँ देते हुए हर्ष व्यक्त किया हैं।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

