– मंगलवार को हुआ कार्यक्रम स्थल का भूमि पूजन
– जावरा में गूंजेगा शौर्य का स्वर, भूमि पूजन के साथ शुरू हुई ‘हिंदुत्व का शंखनाद ‘यात्रा की तैयारियाँ
जावरा। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा आयोजित शौर्य यात्रा हिंदुत्व का शंखनाद कार्यक्रम 27 दिसंबर को जावरा में होने जा रहा है। कार्यक्रम की भव्य तैयारियों की शुरुआत मंगलवार को दशहरा मैदान में भूमि पूजन के साथ हुई। भूमि पूजन में संत प्रफुल्ल व्यास सहित प्रदेश एवं प्रांत स्तर के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
भूमि पूजन के दौरान अतिथियों द्वारा विधिविधान से पूजा-अर्चना कर श्रीराम दरबार एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। प्रांत मंत्री विनोद शर्मा ने कहा कि भूमि पूजन के साथ अब तय हो गया है कि जावरा में हिंदुत्व का शंखनाद होगा और यह आवाज घर-घर तक गूंजेगी। प्रांत सह मंत्री महेश आंजना ने बताया कि यह कार्यक्रम मालवा प्रांत का सबसे बड़ा और भव्य आयोजन होने जा रहा है, जिसमें विशाल जनसमुदाय के शामिल होने की संभावना है। प्रांत संयोजक नितिन पाटीदार ने बताया कि गीता जयंती के अवसर पर बजरंग दल प्रतिवर्ष शौर्य यात्राओं का आयोजन करता है और इस बार जावरा का आयोजन विशेष रूप से भव्य होगा।
25 हजार बजरंगी जुटेंगे आयोजन में –
विभाग संगठन मंत्री अर्जुन गहलोत ने कार्यक्रम की विस्तृत योजना से सभी को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि करीब 25 हजार बजरंगी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके लिए जिला, प्रखंड, खंड, ग्राम एवं मोहल्ला समितियों तक निरंतर बैठकें, संपर्क अभियान और संत पद यात्राएँ आयोजित की जा रही हैं।
भूमि पूजन कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी व कार्यकर्ता –
मंगलवार को दशहरा मैदान पर आयोजित भूमि पूजन के अवसर पर विभाग संयोजक वीनू शर्मा, सह संयोजक राधेश्याम आंजना, विभाग सामाजिक समरसता प्रमुख राहुल सोनी, जावरा जिला अध्यक्ष मधुसूदन पाटीदार, जिला मंत्री तूफान सिंह यादव, जिला सेवा प्रमुख ओंकारदास, जिला सह संयोजक संदीप, जिला गोरक्षा प्रमुख महेश, जिला सुरक्षा प्रमुख विकास, जावरा प्रखंड अध्यक्ष पूर्णेन्दु जोशी, उपाध्यक्ष राजेश पांचाल, प्रखंड मंत्री सुनील पाठक, सह मंत्री ज्ञानसिंह, पवन, शिवम, हेमंत, विपुल, जितेंद्र, गुड्डूसिंह, नेपालसिंह सहित विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

