– कारण, बचाव व उपचार और जांच से बचाव, प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाया संदेश
– बीएमओ डॉ खराड़ी ने दिखाई हरी झंडी
जावरा। विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य में 1 दिसंबर 2025 को सिविल हॉस्पिटल जावरा द्वारा एक प्रभावी जन-जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का आयोजन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रतलाम डॉ. संध्या बेलसरे एवं जिला नोडल अधिकारी डॉ. अभिषेक अरोरा के मार्गदर्शन में किया गया।
रैली को बीएमओ डॉ. एस. एल. खराड़ी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर डा. खराड़ी ने एड्स के बढ़ते मामलों पर चिंता व्यक्त करते हुए जन-जागरूकता अभियान को व्यापक स्तर पर पहुँचाने की आवश्यकता बताई। सिविल हॉस्पिटल जावरा के डॉ. दीपक पालडिय़ा द्वारा विश्व एड्स दिवस के उद्देश्य एवं महत्व पर जानकारी दी गई। रैली में सरदार पटेल कॉलेज के विद्यार्थी एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए। सय्यद सैफ अली (एलटी), प्रियंका कच्छवाह (काउंसलर) ने एड्स के कारण, बचाव, उपचार एवं जांच संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी आमजन को प्रदान की। रैली के माध्यम से समाज में एड्स के प्रति जागरूकता, संवेदनशीलता और रोकथाम के संदेश को आमजन तक पहुँचाने का मजबूत प्रयास किया गया। कार्यक्रम में बसंती लाल मैड़ा (बीईई), रघुनंदन पाटीदार (बीपीएम), भारत सिंह, विशाल सिंह पंवार, रामनिवास पाटीदार आदि उपस्थित रहे। संचालन शैलेन्द्र कुमार दवे ने किया। 

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

