• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

वेट लिफ्टिंग में सेंट पॉल्स कॉन्वेंट स्कूल के खिलाडिय़ों का शानदार प्रदर्शन

August 18, 2026

रतलाम में नाबालिग से मिलने पहुंचे युवक पर कांच से हमला, गले में गंभीर चोट

August 18, 2026

जावरा के निजी स्कूल में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप,BNS और POCSO एक्ट में मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

August 18, 2026
Facebook Twitter Instagram
Wednesday, August 19
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»रतलाम»विधायक कार्यालय पर हुई चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, 3.60 लाख के सोने के आभूषण बरामद
रतलाम

विधायक कार्यालय पर हुई चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, 3.60 लाख के सोने के आभूषण बरामद

EditorBy EditorFebruary 10, 2026Updated:February 10, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– चार अन्य आरोपी अब भी फरार, पुलिस टीमें तलाश में जुटी
रतलाम। जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना स्टेशन रोड पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। विक्रम नगर क्षेत्र में हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 3 लाख 60 हजार कीमत के सोने के आभूषण बरामद किए हैं।
पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार द्वारा सभी थाना प्रभारियों को फरार आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इन्हीं निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी स्टेशन रोड निरीक्षक जितेंद्रसिंह जादौन के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्रवाई की गई।
थाना स्टेशन रोड क्षेत्र अंतर्गत विक्रम नगर में स्थित विधायक कार्यालय का ताला तोड़कर बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। इसके साथ ही समीपस्थ एक मकान को भी निशाना बनाया गया। घटना के बाद थाना स्टेशन रोड पर धारा 331(4), 304(्र) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की सहायता से आरोपियों की पहचान की। घटना के बाद आरोपी लगातार फरार चल रहे थे।
ऐसे पकड़ा गया आरोपी –
थाना प्रभारी के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए राधे पिता सोहन पारदी (45), निवासी बजरंग नगर, रतलाम को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए सोने के आभूषण बरामद किए गए, जिनमें
सोने के हार का टुकड़ा, सोने के कंगन, कुल वजन 24 ग्राम कुल कीमत लगभग 3 लाख 60 हजार पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात करना स्वीकार किया।
इन फरार आरोपियो की तलाश जारी –
मामले में पुलिस अविनाश पिता हिम्मत पारदी, देवा पिता सुरेश पारदी, सचिन पिता भल्ला पारदी, बाला उर्फ चंदन पारदी सभी निवासी बजरंग नगर, रतलाम फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। मामले में निरीक्षक जितेंद्रसिंह जादौन थाना प्रभारी स्टेशन रोड, उप निरीक्षक विजय बामनिया, उप निरीक्षक जगदीश यादव (चौकी प्रभारी सालाखेड़ी), प्रधान आरक्षक कुलदीपसिंह सिसोदिया, आरक्षक गोपाल आंजना, आरक्षक लखनसिंह, आरक्षक हेमराज डामोर, आरक्षक वीरेंद्र डाबी, प्रधान आरक्षक जितेंद्रसिंह बघेल एवं प्रधान आरक्षक विनोद गौड़ की विशेष भूमिका रही।

Post Views: 176
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

रतलाम में नाबालिग से मिलने पहुंचे युवक पर कांच से हमला, गले में गंभीर चोट

August 18, 2026

रतलाम में तिरंगा वाहन रैली, युवाओं ने लिया राष्ट्र की गरिमा बनाए रखने का संकल्प

August 12, 2026

रतलाम के नए कलेक्टर बने अजय कटेसरिया, संभाला पदभार

August 4, 2026
Don't Miss
जावरा

वेट लिफ्टिंग में सेंट पॉल्स कॉन्वेंट स्कूल के खिलाडिय़ों का शानदार प्रदर्शन

By EditorAugust 18, 2026

– भव्य वर्मा, भव्य ललवानी एवं अब्दुल कादिर संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में दिखा रहे खेल…

रतलाम में नाबालिग से मिलने पहुंचे युवक पर कांच से हमला, गले में गंभीर चोट

August 18, 2026

जावरा के निजी स्कूल में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप,BNS और POCSO एक्ट में मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

August 18, 2026

15 हजार रुपए मांगने के आरोप में कालूखेड़ा थाने का प्रधान आरक्षक निलंबित

August 18, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

वेट लिफ्टिंग में सेंट पॉल्स कॉन्वेंट स्कूल के खिलाडिय़ों का शानदार प्रदर्शन

August 18, 2026

रतलाम में नाबालिग से मिलने पहुंचे युवक पर कांच से हमला, गले में गंभीर चोट

August 18, 2026

जावरा के निजी स्कूल में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप,BNS और POCSO एक्ट में मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

August 18, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.