– सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, अरनिया पीठा शाखा में हुआ आयोजन
रतलाम। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की कृषि उपज मंडी, अरनिया पीथा शाखा में शनिवार को एमएसएमई क्रेडिट कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भोपाल अंचल से अंचल प्रमुख धीरज गोयल रहे एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता रतलाम क्षेत्रीय प्रमुख संतोष कुमार ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में रतलाम एलडीएम मोहनलाल मीणा तथा मंडी सचिव आर. के वसुनिया उपस्थित थे।
कार्यक्रम में क्षेत्र के करीब 200 व्यापारियों ने भाग लेकर बैंक की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। कैंप में अरनिया पीठा शाखा के अनुराग धुर्वे, रिंगनोद शाखा के सुशील रायकर, कालूखेड़ा शाखा वैभव व्यास, जावरा शाखा के विकास गौर तथा बड़ावदा शाखा के शंकर चौहान ने संयुक्त रूप से ग्राहकों को लगभग रुपए 15 करोड़ के एमएसएमई ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किए। कार्यक्रम के आयोजक अरनिया पीठा शाखा के शाखा प्रबंधक अनुराग धुर्वे रहे। कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय कार्यालय के मार्केटिंग प्रमुख त्रिलोक सांंकला ने किया। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा एमएसएमई क्षेत्र को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ऐसे क्रेडिट कैंप लगातार आयोजित किए जा रहे हैं।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

