• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जावरा में गौवंश सुरक्षा को लेकर गौ रक्षा दल ने सौंपा ज्ञापन, 8 दिन में कार्रवाई नहीं तो आंदोलन की चेतावनी

August 11, 2026

जावरा में ग्रामीण विद्यार्थियों की परिवहन समस्या को लेकर छात्र नेताओं ने सौंपा ज्ञापन, निजी बसों की मनमानी पर कार्रवाई की मांग

August 11, 2026

हजारों धर्मप्रेमियों की मौजूदगी में निकली शिवोह्म भव्य कावड़ एवं कलश यात्रा, गूंजा ‘बम-बम भोले’ का जयघोष

August 11, 2026
Facebook Twitter Instagram
Tuesday, August 11
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»आस्था की टेकरी या सवालों का अंबार ? हुसैन टेकरी की व्यवस्थाओं पर गंभीर आरोप, सीएम से जांच की मांग
जावरा

आस्था की टेकरी या सवालों का अंबार ? हुसैन टेकरी की व्यवस्थाओं पर गंभीर आरोप, सीएम से जांच की मांग

EditorBy EditorFebruary 21, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– समय पर नहीं मिल रहा दान पेटी का हिसाब, 10 किलो चांदी में भी गड़बड़ी के आरोप
– लंबे समय से निवासरत संदिग्धों की जांच की भी उठाई मांग
जावरा। प्रदेश के सबसे प्रसिद्ध दरगाह स्थलों में शामिल हुसैन टेकरी शरीफ, जहां रोज़ाना दूर-दराज़ से हजारों श्रद्धालु अपनी पीड़ा और उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, अब व्यवस्थाओं को लेकर कठघरे में आ गया है। आस्था के इस बड़े केंद्र पर पारदर्शिता को लेकर उठे सवालों ने माहौल गरमा दिया है।
समाजसेवी शब्बीर डैनी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर टेकरी में कथित अनियमितताओं की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। उन्होंने स्थानीय विधायक और सांसद को भी पूरे मामले से अवगत कराया है। डैनी का आरोप है कि जिस स्थान पर लोगों की श्रद्धा और दान से व्यवस्थाएं चलती हैं, वहीं आय-व्यय का खुला हिसाब सामने नहीं रखा जा रहा।
नहीं मिल रहा दान पेटी का हिसाब –
उनका कहना है कि पूर्व कमेटी नियमित रूप से गल्ले (दान राशि) का हिसाब देती थी, लेकिन वर्तमान कमेटी द्वारा सार्वजनिक लेखा-जोखा प्रस्तुत नहीं किया जा रहा। इतना ही नहीं, पूर्व कमेटी द्वारा जमा कराई गई 10 किलो से अधिक चांदी का भी स्पष्ट विवरण उपलब्ध नहीं होने पर उन्होंने गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
करवाया जाए रहवासियों का सत्यापन –
डैनी ने मांग की है कि पिछले 12 से 15 वर्षों से टेकरी परिसर में रह रहे लोगों का सत्यापन कराया जाए। साथ ही वक्फ बोर्ड द्वारा 62 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर सेवानिवृत्त किए गए 13-14 मुआजिरों एवं चौकीदारों में से जुल्फिकार रहमान को कथित रूप से बिना प्रक्रिया पुन: नियुक्त किए जाने पर भी उन्होंने आपत्ति जताई। उन्होंने इसे पक्षपातपूर्ण निर्णय बताते हुए कहा कि गरीबों को हटाकर प्रभावशाली लोगों को फिर से रखना न्याय नहीं, व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न है।
वक्फ भूमि में हेर फेर के लगाए आरोप-
बामनखेड़ी की वक्फ भूमि को लेकर भी उन्होंने हेराफेरी का आरोप लगाया। उनका कहना है कि पूर्व कमेटी ने वक्फ हित में राजीनामा करने से इंकार किया था और मामला वक्फ बोर्ड को भेजने की बात कही थी, लेकिन वर्तमान कमेटी द्वारा राजीनामा कर लिया गया। उन्होंने इसकी निष्पक्ष जांच की मांग की है।
डैनी ने तुलना करते हुए कहा कि सांवरिया सेठ मंदिर में दान और सोने का हिसाब सार्वजनिक किया जाता है, जबकि हुसैन टेकरी में पारदर्शिता का अभाव दिखाई देता है।
जावरा विधायक से भी की मांग –
उन्होंने जावरा विधायक से मांग की कि इतने बड़े और संवेदनशील तीर्थ स्थल पर प्रशासनिक जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए यहां आईएएस स्तर के अधिकारी की नियुक्ति की जाए। उनका कहना है कि यहां केवल मुस्लिम ही नहीं, बड़ी संख्या में हिंदू श्रद्धालु भी आस्था के साथ पहुंचते हैं, इसलिए व्यवस्थाओं पर उठ रहे सवालों का जवाब मिलना जरूरी है।

Post Views: 255
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

जावरा में गौवंश सुरक्षा को लेकर गौ रक्षा दल ने सौंपा ज्ञापन, 8 दिन में कार्रवाई नहीं तो आंदोलन की चेतावनी

August 11, 2026

जावरा में ग्रामीण विद्यार्थियों की परिवहन समस्या को लेकर छात्र नेताओं ने सौंपा ज्ञापन, निजी बसों की मनमानी पर कार्रवाई की मांग

August 11, 2026

जावरा विधानसभा में पशु चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार : 80 लाख रुपये से जावरा, असावती और रानीगांव में बनेंगे नए भवन

August 11, 2026
Don't Miss
जावरा

जावरा में गौवंश सुरक्षा को लेकर गौ रक्षा दल ने सौंपा ज्ञापन, 8 दिन में कार्रवाई नहीं तो आंदोलन की चेतावनी

By EditorAugust 11, 2026

– सड़कों पर बैठे गौवंश और ट्रांसफॉर्मरों के आसपास जमा कचरे से बढ़ते हादसों पर…

जावरा में ग्रामीण विद्यार्थियों की परिवहन समस्या को लेकर छात्र नेताओं ने सौंपा ज्ञापन, निजी बसों की मनमानी पर कार्रवाई की मांग

August 11, 2026

हजारों धर्मप्रेमियों की मौजूदगी में निकली शिवोह्म भव्य कावड़ एवं कलश यात्रा, गूंजा ‘बम-बम भोले’ का जयघोष

August 11, 2026

जावरा विधानसभा में पशु चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार : 80 लाख रुपये से जावरा, असावती और रानीगांव में बनेंगे नए भवन

August 11, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

जावरा में गौवंश सुरक्षा को लेकर गौ रक्षा दल ने सौंपा ज्ञापन, 8 दिन में कार्रवाई नहीं तो आंदोलन की चेतावनी

August 11, 2026

जावरा में ग्रामीण विद्यार्थियों की परिवहन समस्या को लेकर छात्र नेताओं ने सौंपा ज्ञापन, निजी बसों की मनमानी पर कार्रवाई की मांग

August 11, 2026

हजारों धर्मप्रेमियों की मौजूदगी में निकली शिवोह्म भव्य कावड़ एवं कलश यात्रा, गूंजा ‘बम-बम भोले’ का जयघोष

August 11, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.