जावरा। विद्युत वितरण कंपनी द्वारा जावरा शहर में आवश्यक रखरखाव (मेंटेनेंस) कार्य के चलते रविवार 22 फरवरी 2026 को जावरा टाउन ग्रिड पर प्लान शटडाउन लिया जाएगा। इसके कारण सुबह 10 बजे से दोपहर 02 बजे तक शहर के अनेक क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
इन क्षेत्रोंं में बंद रहेगी बिजली –
विद्युत विभाग के अनुसार स्टेशन रोड, इंदिरा कॉलोनी, इकबालगंज, हॉस्पिटल रोड, गौशाला रोड, रतलामी गेट, खाचरोद रोड व संबंधित कॉलोनियां, सोमवारिया, आजाद चौक, पिपली बाजार, नई व पुरानी धान मंडी, नजरबाग, फिल्टर प्लांट क्षेत्र, बकरकासबपूरा, नीम चौक, लक्ष्मीबाई रोड, जेल रोड, रपट रोड, नया मालीपुरा, बड़ा मालीपुरा, छोटा मालीपुरा, बजाज खाना, जवाहरपथ, कुम्हारीपुरा, सुतारीपुरा, पुल बाजार, बोहरा बाखल, गुणा चौक सहित जावरा टाउन ग्रिड से संचालित 11 केवी लाइन से जुड़े सभी क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी।
इन क्षैत्रों में चालु रहेगी बिजली –
वहीं रेलवे फाटक से चौपाटी क्षेत्र, तालनाका से हुसैन टेकरी, जोयो चौराहा, मलेनी डैम तथा बहादुरपुर रोड क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति सामान्य रूप से चालू रहेगी। विभाग ने बताया कि कार्य की प्रगति के अनुसार शटडाउन का समय आवश्यकता पडऩे पर बढ़ाया या घटाया भी जा सकता है। नागरिकों से अपील की गई है कि वे आवश्यक कार्य एवं पानी आदि की व्यवस्था पूर्व में ही कर लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

