• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

900 विद्यार्थियों की ‘ट्रैफिक पाठशाला’, सही जवाब देने वाले छात्र को मिला हेलमेट

September 29, 2026

जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में जावरा की चांदनी प्रथम, मुस्कान ने हासिल किया दूसरा स्थान

September 29, 2026

जावरा विधानसभा में 12 चिकित्सकों की पदस्थापना, जावरा-पिपलौदा-रिंगनोद के स्वास्थ्य केंद्रों में भरे गए रिक्त पद

September 28, 2026
Facebook Twitter Instagram
Tuesday, September 29
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»जावरा में अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन : मतदाताओं को कराया गया अवलोकन, अधिकारियों के मार्गदर्शन में एसआईआर कार्य पूर्ण
जावरा

जावरा में अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन : मतदाताओं को कराया गया अवलोकन, अधिकारियों के मार्गदर्शन में एसआईआर कार्य पूर्ण

EditorBy EditorFebruary 21, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– बूथ क्रमांक 281 पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ पठान की उपस्थिति में हुआ प्रकाशन
जावरा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जावरा विधानसभा क्षेत्र में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के अंतर्गत तैयार की गई अंतिम मतदाता सूची का शनिवार को औपचारिक प्रकाशन किया गया। इस अवसर पर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं एवं जनप्रतिनिधियों को सूची का अवलोकन भी कराया गया। विधानसभा क्षेत्र जावरा में 117591 पुरुष मतदाता, 117249 महिला मतदाता, 8 अन्य मतदाता, कुल 234848 मतदाता अंतिम मतदाता सूचि में दर्ज किए गए हैं।
इसी कड़ी में जावरा विधानसभा के बूथ क्रमांक 281 पर बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) आशीष धारीवाल एवं सहायक शाकिर अली ने बूथ लेवल एजेंट (BLA) शैलेन्द्र सिंह चौहान और अनिल धारीवाल को अंतिम मतदाता सूची का अवलोकन करवाया। दोनों BLA  ने सूची में नामों, संशोधनों तथा नए जोड़े गए मतदाताओं का बारीकी से निरीक्षण किया तथा प्रक्रिया पर संतोष व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान भगत सिंह शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ए. जी. पठान विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने मतदाता सूची के प्रकाशन को लोकतांत्रिक प्रक्रिया की महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए कहा कि शुद्ध और अद्यतन मतदाता सूची निष्पक्ष चुनाव की आधारशिला होती है।
वरिष्ठ अधिकारियो के मार्गदर्शन में हुआ काम –
इस मौके पर BLO आशीष धारीवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम सुनील जायसवाल तथा सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं तहसीलदार पारस वेश के कुशल मार्गदर्शन में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया है। पुनरीक्षण अवधि के दौरान नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए, मृत अथवा स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाए गए तथा कई प्रविष्टियों में आवश्यक संशोधन भी किए गए। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद भी यदि किसी मतदाता को अपने नाम, पते या अन्य जानकारी में त्रुटि दिखाई देती है तो निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर सुधार कराया जा सकता है। साथ ही युवाओं से अपील की गई कि जो 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं, वे शीघ्र ही अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाएं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नागरिकों को मतदान के प्रति जागरूक करते हुए लोकतंत्र में मतदाता की भूमिका पर भी प्रकाश डाला गया और आगामी चुनावों में शत-प्रतिशत मतदान का संदेश दिया गया।

Post Views: 164
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

जावरा विधानसभा में 12 चिकित्सकों की पदस्थापना, जावरा-पिपलौदा-रिंगनोद के स्वास्थ्य केंद्रों में भरे गए रिक्त पद

September 28, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत जावरा में रक्तदान शिविर, 34 कार्यकर्ताओं व युवाओं ने किया रक्तदान

September 17, 2026

जावरा में ‘छात्रों की गूँज’ को लेकर छात्र संवाद, कुंवर नीतिराज सिंह ने विद्यार्थियों से किया इंदौर चलने का आह्वान

September 17, 2026
Don't Miss
रतलाम

900 विद्यार्थियों की ‘ट्रैफिक पाठशाला’, सही जवाब देने वाले छात्र को मिला हेलमेट

By EditorSeptember 29, 2026

– रतलाम पुलिस के 10 दिवसीय सड़क सुरक्षा अभियान के तहत सेंट जोसफ कॉन्वेंट स्कूल…

जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में जावरा की चांदनी प्रथम, मुस्कान ने हासिल किया दूसरा स्थान

September 29, 2026

जावरा विधानसभा में 12 चिकित्सकों की पदस्थापना, जावरा-पिपलौदा-रिंगनोद के स्वास्थ्य केंद्रों में भरे गए रिक्त पद

September 28, 2026

जावरा में 67.58 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन गिरफ्तार, 13.70 लाख का मश्रुका जब्त

September 18, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

900 विद्यार्थियों की ‘ट्रैफिक पाठशाला’, सही जवाब देने वाले छात्र को मिला हेलमेट

September 29, 2026

जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में जावरा की चांदनी प्रथम, मुस्कान ने हासिल किया दूसरा स्थान

September 29, 2026

जावरा विधानसभा में 12 चिकित्सकों की पदस्थापना, जावरा-पिपलौदा-रिंगनोद के स्वास्थ्य केंद्रों में भरे गए रिक्त पद

September 28, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.