• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

केलों से भरे ट्रक में छिपाकर ले जा रहे थे 20 किलो डोडाचूरा, जावरा पुलिस ने पंजाब के दो तस्करों को दबोचा

June 24, 2026

जावरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : ट्रक की स्टेपनी से 26 किलो डोडाचूरा जब्त, पंजाब का तस्कर गिरफ्तार

June 24, 2026

मंडी टैक्स बढ़ाने के विरोध में व्यापारियों ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

June 23, 2026
Facebook Twitter Instagram
Wednesday, June 24
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»एक्सक्लूसिव»ग्रीनफील्ड एक्सेस वे पर बड़ा यू-टर्न : किसानों के आंदोलन का असर, अब ज़मीन स्तर पर बनेगी उज्जैन-जावरा फोरलेन !
एक्सक्लूसिव

ग्रीनफील्ड एक्सेस वे पर बड़ा यू-टर्न : किसानों के आंदोलन का असर, अब ज़मीन स्तर पर बनेगी उज्जैन-जावरा फोरलेन !

EditorBy EditorFebruary 21, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– नागदा विधायक डॉ तेजबहादुरसिंह ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दी जानकारी
– एमपीआरडीसी के रीजनल मेनेजर भी बोले सरकार से मिली स्वीकृति
जावरा। लंबे समय से विवादों और किसान आंदोलन के केंद्र में रहे प्रस्तावित उज्जैन-जावरा ग्रीनफील्ड एक्सेस वे को लेकर बड़ा मोड़ सामने आया है। किसानों की आपत्तियों और लगातार चले आंदोलन के बाद सरकार अब इस सड़क परियोजना में बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है। जानकारी के अनुसार प्रस्तावित फोरलेन सड़क अब ऊँचे एलिवेटेड या अधिक ऊँचाई वाले निर्माण की बजाय ग्राउंड लेवल (जमीन स्तर) पर ही बनाई जाएगी।
नागदा विधायक डॉ. तेज बहादुर सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी साझा करते हुए बताया कि सरकार किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए सड़क निर्माण का स्वरूप बदल रही है। साथ ही इस मार्ग को आसपास की अन्य सड़कों से जोड़कर इसकी कनेक्टिविटी भी बढ़ाई जाएगी। सरकार के इस निर्णय के बाद विधायक डॉ तेजबहादुरसिंह ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और लोक निर्माण मंत्री राकेशसिंह के प्रति आभार व्यक्त किया हैं। हालांकि राज्य सरकार की ओर से अभी तक औपचारिक आदेश या प्रेस नोट जारी नहीं हुआ है और एमपीआरडीसी (MPRDC) ने भी नया ड्राइंग या डिज़ाइन सार्वजनिक नहीं किया है, लेकिन विभागीय स्तर पर पुष्टि जरूर हुई है।
सरकार से मिली हैं स्वीकृति –
एमपीआरडीसी के रीजनल मैनेजर विजय सिंह ने स्वीकार किया है कि फोरलेन सड़क अब ग्राउंड लेवल पर ही बनेगी और इस संबंध में सरकार से स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। अब नई तकनीकी प्रक्रिया उसी आधार पर आगे बढ़ेगी। नई गाईडलाईन मिलने के बाद आगे की प्रोसेस की जाएगी। जिसके बाद कार्य को प्रगति मिलेगी।

क्यों था किसानों का विरोध ?
दरअसल, प्रारंभिक प्रस्ताव में सड़क को ऊँचाई पर या बड़े एम्बैंकमेंट (मिट्टी भराव) के साथ बनाया जाना था। किसानों का आरोप था कि खेत दो हिस्सों में बंट जाते, सिंचाई के रास्ते बंद हो जाते, ट्रैक्टर और पशुओं की आवाजाही रुक जाती और कई जगह खेती लगभग असंभव हो जाती। वहंी सरकार द्वारा जो मुआवजा राशि दी जा रही थी, वह भी कम थी। इन्हीं कारणों से प्रभावित गांवों के किसानों ने लंबे समय तक धरना-प्रदर्शन किया और जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन दिए। यह मुद्दा धीरे-धीरे जनहित बनाम विकास की बहस में बदल गया।
लागत में आएगी कमी –
नई योजना लागू होने पर क्षेत्र में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं जावरा से उज्जैन के लिए नया और सीधा सड़क मार्ग मिलेगा, स्थानीय गांवों की कनेक्टिविटी बढ़ेगी, जमीन अधिग्रहण का दबाव कम होगा, किसानों की खेती और सिंचाई व्यवस्था पर कम असर पड़ेगा और सबसे अहम परियोजना की लागत में भी भारी कमी आएगी विशेषज्ञों के अनुसार, ऊँचाई घटाकर सड़क को जमीन स्तर पर बनाने से करोड़ों रुपये का खर्च बच सकता है, जिससे परियोजना के जल्द शुरू होने की संभावना भी बढ़ जाएगी।
लेकिन अभी भी सवाल बाकी –
फिलहाल सबसे बड़ा प्रश्न यह है कि नई डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) कब जारी होगी ? नया अलाइनमेंट क्या होगा ? किन गांवों की जमीन अब प्रभावित होगी या बचेगी ? जब तक सरकार की आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं होती, तब तक यह फैसला अघोषित लेकिन लगभग तय माना जा रहा है।
पिक्चर साफ, रंग लाया किसानों का आंदोलन –
यह मामला अब सिर्फ सड़क निर्माण का नहीं रहा, बल्कि यह उदाहरण बन गया है कि संगठित जनआवाज़ नीति बदलवा सकती है। जहां एक तरफ विकास की जरूरत है, वहीं दूसरी तरफ आजीविका और खेती का सवाल भी उतना ही बड़ा है। अगर सरकार जल्द औपचारिक घोषणा करती है तो उज्जैन-जावरा क्षेत्र को नई सड़क के साथ-साथ विकास और किसानों के बीच संतुलन का मॉडल भी मिल सकता है। सरकार द्वारा लिए गए इस निर्णय के बाद यह तो साफ हो गया हैं कि किसानों का आंदोलन रंग लाया हैं और यह निर्णय किसानों के हित में लिया गया हैं।

Post Views: 193
Video
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के मेगा कृषि ऋण आउटरीच कैंप में किसानों को 15 करोड़ रुपए के ऋण वितरित

June 6, 2026

MP Anganwadi Bharti Scam 2026: जावरा में फर्जी मार्कशीट से टॉपर बनी आवेदिका, FIR के आदेश, JaoraHeadlines के खुलासे के बाद मचा हड़कंप

May 25, 2026

मध्यप्रदेश की आंगनवाड़ी भर्ती पर बड़ा सवाल ! जावरा के केरवासा में 57% वाली बनी 85 % टॉपर — क्या पूरे प्रदेश में चल रहा है भर्ती का खेल ?

May 20, 2026
Don't Miss
क्राइम न्यूज़

केलों से भरे ट्रक में छिपाकर ले जा रहे थे 20 किलो डोडाचूरा, जावरा पुलिस ने पंजाब के दो तस्करों को दबोचा

By EditorJune 24, 2026

– औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस की कार्रवाई, 16 लाख रुपये का मादक पदार्थ व ट्रक…

जावरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : ट्रक की स्टेपनी से 26 किलो डोडाचूरा जब्त, पंजाब का तस्कर गिरफ्तार

June 24, 2026

मंडी टैक्स बढ़ाने के विरोध में व्यापारियों ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

June 23, 2026

जावरा में कांग्रेस कार्यकर्ता मिलन समारोह, राहुल भैया बोले- कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत

June 23, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

केलों से भरे ट्रक में छिपाकर ले जा रहे थे 20 किलो डोडाचूरा, जावरा पुलिस ने पंजाब के दो तस्करों को दबोचा

June 24, 2026

जावरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : ट्रक की स्टेपनी से 26 किलो डोडाचूरा जब्त, पंजाब का तस्कर गिरफ्तार

June 24, 2026

मंडी टैक्स बढ़ाने के विरोध में व्यापारियों ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

June 23, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.