जावरा। कृषि उपज मंडी समिति जावरा द्वारा कृषक, व्यापारी, तुलावटी एवं हम्माल बंधुओं के लिए आवश्यक सूचना जारी की गई है। मंडी संचिव द्वारा जारी किए गए आदेश में बताया कि आगामी दिनों में लगातार शासकीय व स्थानीय अवकाश रहने के कारण अरनियापीठा प्रांगण जावरा तथा सभी उपमंडियां बंद रहेंगी।
इन दिनों में बंद रहेगी मंडिया –
जारी सूचना के अनुसार — 28 फरवरी 2026 को माह का चौथा शनिवार, 01 मार्च 2026 को रविवार (शासकीय अवकाश), 03 मार्च 2026 को धुलेंडी (होली का दूसरा दिन), 05 मार्च 2026 को कलेक्टर द्वारा घोषित स्थानीय अवकाश, 06 मार्च 2026 को रमजान माह का तीसरा शुक्रवार होने के चलते इन सभी तिथियों पर मंडी परिसर में नीलामी कार्य पूर्णत: बंद रहेगा। मंडी प्रशासन ने किसानों से विशेष आग्रह किया है कि उपरोक्त दिनों में अपनी कृषि उपज बिक्री/नीलामी हेतु मंडी परिसर में न लाएं, अन्यथा अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

