– श्री अम्बेमाताजी (पहाड़ी वाली) मंदिर, सुजापुर में संत कुटी निर्माण का भव्य शिलान्यास आज
जावरा। समीप स्थित ग्राम सुजापुर में स्थित स्वयंभू आदि शक्ति पीठ श्री अम्बेमाताजी (पहाड़ी वाली) मंदिर में एक विशाल एवं ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन होने जा रहा है। मंदिर परिसर में संत कुटी निर्माण हेतु भव्य शिलान्यास एवं भूमि पूजन समारोह का आयोजन गुरुवार, 26 फरवरी 2026 को बड़े श्रद्धा-उत्साह के साथ किया जाएगा।
इस पावन अवसर पर देश-प्रदेश के अनेक संत-महात्मा, गुरुजन, भक्तगण एवं धर्मप्रेमी श्रद्धालु उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में वेद-मंत्रों, पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच भूमि पूजन कर संत कुटी निर्माण कार्य का शुभारंभ किया जाएगा, जो भविष्य में साधु-संतों के प्रवास एवं धार्मिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा। आयोजन में दोपहर 2 बजे श्रीसंत, महंत और गुरुजनों के आर्शीवचन होंगे, शाम 4 बजे संत कुटी शिलान्यास होगा। शिलान्यास उपरांत भोजन प्रसादी का आयोजन रहेगा।
इन संतो और अतिथियों की रहेगी उपस्थिति –
कार्यक्रम भीमाशंकर शास्त्री (धारियाखेड़ी वाले) के सान्निध्य एवं जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय की अध्यक्षता में आयोजित होगा। आयोजन में स्वामी शिवानन्द महाराज (शक्ति पीठ मुजापुर), महंत प्रहलाददास महाराज (रूपनगर), योगी योगेशनाथ महाराज, (शक्तिपीठ जेठाना), पं. दिनेश व्यास (श्री गीतांजली गोशाला घट्टवास), राष्ट्रीय संत प्रीतम महाराज, (तलेन-शाजापुर), राष्ट्रसंत नमन महाराज, (श्री गौधाम तालिदाना), पं. हरिराम व्यास (श्रीमद देवी भागवताचार्य, घट्टवास), साध्वी हेमलता दीदी सरकार (उज्जैन), महंत हरिदास महाराज, (खोरीवाले आक्यादेह), संत गौशरणानंद सरस्वती (कामधेनु शक्ति पीठ सुजापुर) उपस्थित रहेंगे। मंदिर समिति ने आसपास के सभी गांवों एवं नगरों के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पधारकर धर्मलाभ लेने का आग्रह किया है।
००००००००००००००००००००
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

