– भारत विकास परिषद ने संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित किया विशेष कार्यक्रम, बच्चों-परिवारों ने उत्साह से देखा
जावरा। भारत विकास परिषद शाखा जावरा द्वारा संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में निर्मित प्रेरणादायी फिल्म शतक का विशेष प्रदर्शन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में परिषद परिवार के सदस्य, मातृशक्ति एवं बड़ी संख्या में बच्चों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति और प्रेरणा के भाव से ओतप्रोत दिखाई दिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्था अध्यक्ष पप्पूसिंह राठौर ने बताया कि भारत विकास परिषद सेवा कार्यों के साथ-साथ सामाजिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक गतिविधियों में भी निरंतर सक्रिय है। इसी क्रम में यह संग्राहक एवं विचारणीय फिल्म प्रदर्शित की गई, जो वीर सपूतों के त्याग, राष्ट्र निर्माण की भावना तथा एक विचार से समाज को संगठित कर अखंड भारत की कल्पना को साकार करने का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि यह विचारधारा आज एक वटवृक्ष के रूप में विकसित हो चुकी है। कार्यक्रम में परिषद परिवार के प्रांतीय नेत्रदान प्रकल्प प्रभारी शेखर नाहर एवं संस्था प्रतिनिधि संजय गोस्वामी (पिपलोदा) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
समाज के लिए प्रेरणादायक फिल्म –
शेखर नाहर ने कहा कि यह फिल्म परिवार, बच्चों और समाज के लिए प्रेरणास्रोत है तथा आने वाली पीढ़ी में राष्ट्र निर्माण के प्रति सकारात्मक सोच का विकास करती है। विशेष अतिथि संजय गोस्वामी ने अपने उद्बोधन में कहा कि संगठित समाज, संगठित संगठन और संगठित राष्ट्र का निर्माण कैसे होता है, इसका सजीव चित्रण इस फिल्म में किया गया है। देश की स्वतंत्रता से लेकर आज के सशक्त भारत तक वीर सपूतों के योगदान का प्रभावी वर्णन इसमें देखने को मिलता है।
इनकी रही उपस्थिति –
कार्यक्रम में संस्था के सचिव दिनेश भावसार, कोषाध्यक्ष दीपक गर्ग, संगठन मंत्री नितेश धनोतिया, वरिष्ठ सदस्य दीपक साधु, जगदीश उपमन्यु, राजेंद्र त्रिवेदी, निलेश मेहता, सौरभ गुप्ता, अमित मोदी, विनोद चौरसिया, प्रकाश अरोड़ा, प्रदीप श्रीवास्तव, धर्मेंद्र गोटड़ीवाल, रामचंद्र पोरवाल, देवेंद्र भारद्वाज, कमल शर्मा, राजेंद्र शिकारी, सुदीप भारती, मुकेश धाकड़, सुधीर शर्मा, भूपेंद्र सक्सेना, दिनेश सिसोदिया, कपिल पटेल, शिवाकांत शिवहरे, कुलजीत गुर, राजेश भावसार, नरेंद्र गोधा, महिला शाखा से हेमलता शर्मा, निर्मला साधु, रितु सिसोदिया, रमिला पटेल, संगीता धनोतिया एवं संगीता पोरवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही। संचालन उमेश अरोड़ा ने किया। आभार नितेश धनोतिया ने माना।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

