– स्कूलों को टाटपट्टी मुक्त बनाने की पहल
जावरा/रतलाम। जिले में विद्यालयों को टाटपट्टी मुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे ज्ञानोदय अभियान के तहत जनप्रतिनिधियों का सहयोग लगातार बढ़ रहा है। इसी क्रम में जावरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय ने विद्यार्थियों के लिए सराहनीय पहल करते हुए अपनी विधायक निधि से 4 लाख 9 हजार रुपए की राशि स्वीकृत की है।
12 स्कूलों को मिला लाभ –
इस राशि से जावरा एवं पिपलोदा विकासखंड के 12 स्कूलों में फर्नीचर (बेंच) उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे अब बच्चों को टाटपट्टी पर बैठने की समस्या से राहत मिलेगी। विधायक डॉ पाण्डेय के सहयोग से माननखेड़ा माध्यमिक विद्यालय, ईजीएस क्रमांक 1 एवं 2, प्राथमिक विद्यालय रूपनगर, धतरावदा, मोकाखेड़ा, मन्याखेड़ी, रीछादेवड़ा, बड़ायला माताजी, जाम्बुडाबरा, झांतला, भाकरखेड़ी के स्कूलों में बेंच प्रदान की जाएगी।
ज्ञानोदय अभियान का उद्देश्य-
कलेक्टर मिशा सिंह एवं जिला पंचायत सीईओ वैशाली जैन के मार्गदर्शन में चल रहे इस अभियान का मुख्य उद्देश्य हैं : प्राथमिक विद्यालयों की स्थिति में सुधार, बच्चों को बेहतर बैठने की सुविधा देना, टाटपट्टी मुक्त विद्यालय बनाना हैं। विधायक डॉ पाण्डेय द्वारा दी गई इस राशि से अब सैकड़ों छात्र-छात्राओं को आरामदायक बैठने की सुविधा मिलेगी, जिससे उनके अध्ययन में भी सकारात्मक सुधार आने की उम्मीद है। यह पहल शिक्षा के क्षेत्र में जनप्रतिनिधियों की संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का एक अच्छा उदाहरण मानी जा रही है।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

