– विधायक निधि से टेंकर वितरण, ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट कम करने की पहल
जावरा। जावरा विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण विकास को निरंतर प्राथमिकता दी जा रही है। विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय द्वारा आमजन की सुविधाओं के लिए लगातार सजगता से प्रयास किए जा रहे हैं, जिसका सकारात्मक परिणाम भी अब दिखाई देने लगा है।
उक्त विचार विभिन्न अतिथियों ने जनपद पंचायत जावरा में आयोजित विधायक निधि से प्रदाय पेयजल टेंकर वितरण कार्यक्रम में व्यक्त किए। कार्यक्रम में विधायक डॉ. पांडेय ने जनपद पंचायत क्षेत्र के 13 गांवों के लिए पेयजल टेंकर स्वीकृत किए। इससे गर्मी के मौसम में ग्रामीणों को पेयजल संकट से राहत मिलने की उम्मीद है।
सरपंचों को सौपें टेंकर –
इस अवसर पर भाजपा पिछड़ा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष बालाराम पाटीदार, जिला विकास सलाहकार समिति सदस्य मुकेश बग्गड़, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह देवड़ा, मांगीलाल पांचाल एवं महामंत्री विजय शर्मा मंचासीन रहे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं सचिवों को पेयजल टेंकर वितरित किए गए।
योजना का पोस्टर भी हुआ विमोचन –
इस दौरान 125 दिन रोजगार उपलब्ध कराने वाली जी राम जी योजना का पोस्टर भी विमोचित किया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत गोंदी धर्मसी, झालवा, नेतावली, परवलिया, मोयाखेड़ा, ढोढर, हनुमंतिया, रोला, कामलिया, पिपलियासीर, मांडवी, धतरावदा एवं उणी के सरपंच व सचिव उपस्थित रहे। अंत में मुख्य कार्यपालन अधिकारी बलवंत नलवाया ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

