– रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर 2 पर भव्य शुभारंभ, भीषण गर्मी में यात्रियों को मिलेगी राहत
जावरा। भीषण गर्मी के बीच यात्रियों की प्यास बुझाने और सेवा की भावना को जीवंत रखने वाला अग्रवाल नि:शुल्क जल मंदिर इस वर्ष अपने 25 वर्ष पूर्ण कर 26 वें वर्ष में प्रवेश कर गया। इस अवसर पर रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर 2 पर जल सेवा का भव्य शुभारंभ किया गया, जो श्रद्धा, समर्पण और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रेरणादायी उदाहरण बना।
व्यवस्था प्रभारी दिनेश अग्रवाल एवं सतीश सोडाणी ने जानकारी देते हुए बताया कि 1 अप्रैल को संध्या 5 बजे चारभुजा नाथ प्रभु की आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ जल सेवा का विधिवत शुभारंभ किया गया।
इनके आतिथ्य में हुआ शुभारंभ –
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका उपाध्यक्ष सुशील कोचट्टा उपस्थित रहे। साथ ही वरिष्ठ कांग्रेस नेता वरुण शौत्री, पार्षद काना हाड़ा, लोकेश विजवा, पूर्व नपा अध्यक्ष अनिल दसेड़ा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। यह जल सेवा स्वर्गीय मदनलाल, स्वर्गीय सीताबाई सिघल अग्रवाल (मानसा), स्वर्गीय राजमल जी, स्वर्गीय रामू भाई एवं कैलाश चंद अग्रवाल परिवार जावरा की पुण्य स्मृति में निरंतर संचालित की जा रही है, जो सेवा और संस्कारों की परंपरा को आगे बढ़ा रही है। कार्यक्रम में व्यापारी मंडी अध्यक्ष, पूर्व अध्यक्ष धीरज सारंडा, राजेंद्र अग्रवाल (मानसा), किशोर साकल्य, रमेश अग्रवाल, स्टेशन अधीक्षक श्री धोनी एवं स्टेशन मास्टर वर्मा जी सहित कई लोग उपस्थित रहे।
गर्मी के मौसम में वरदान से कम नहीं हैं जल सेवा –
अग्रवाल नि:शुल्क जल सेवा से जुड़े सदस्य—सतीश सेनी, सतीश सोडाणी, संजय मोदी, मनोज टूकडय़िा, जीतू राठौर, जैन साहब, मनीष काका, रोहित यादव, मुकेश यादव, अशोक यादव, निंबे जी, श्याम माली, मनीष मंडवारिया एवं अन्य सदस्य निरंतर सेवाभाव से इस कार्य को आगे बढ़ा रहे हैं। गर्मी के मौसम में यह जल सेवा यात्रियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है, जो हर वर्ष नि:स्वार्थ भाव से समाजसेवा का सशक्त उदाहरण प्रस्तुत कर रही है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

