– SC/ST एक्ट के दुरुपयोग का आरोप, निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो होगा जनआंदोलन
जावरा। ग्राम पिपलिया जोधा में उस समय माहौल गरमा गया जब ग्रामीणों ने करणी सेना परिवार प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर के खिलाफ दर्ज FIR को सिरे से खारिज करते हुए इसे पूरी तरह झूठा और षड्यंत्रपूर्ण बताया। आक्रोशित ग्रामीणों ने शनिवार को जावरा एसडीओपी संदीप मालवीय को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।
ग्रामीणों का आरोप है कि बाछड़ा समुदाय के कुछ लोगों द्वारा SC/ST एक्ट के तहत दर्ज कराई गई FIR तथ्यों से परे और दुर्भावनापूर्ण है। उनका कहना है कि जानबूझकर झूठे आरोप लगाकर जीवन सिंह शेरपुर की सामाजिक छवि को धूमिल करने की कोशिश की जा रही है। ज्ञापन में साफ तौर पर कहा गया है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाई जाए और झूठी FIR को तुरंत निरस्त किया जाए, ताकि एक निर्दोष व्यक्ति को न्याय मिल सके। ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि समय रहते उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो ग्रामवासी शांतिपूर्ण लेकिन व्यापक जनआंदोलन के लिए बाध्य होंगे। ऐसी स्थिति में किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

