• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जावरा पब्लिक स्कूल में भव्य शिक्षक दिवस समारोह, रैम्प वॉक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

September 5, 2026

जावरा की माधवानंद एकेडमी में शिक्षक दिवस समारोह, शिक्षक-शिक्षिकाओं का हुआ सम्मान

September 5, 2026

रतलाम पुलिस की कार्रवाई : 5 एमडी ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, 100 ग्राम एमडी ड्रग्स और ईको कार जब्त

September 5, 2026
Facebook Twitter Instagram
Monday, September 7
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»ऐतिहासिक व अनुशासित चल समारोह में गूंजे महावीर के जयकारे, धर्मसभा में मिला आध्यात्मिक संदेश
जावरा

ऐतिहासिक व अनुशासित चल समारोह में गूंजे महावीर के जयकारे, धर्मसभा में मिला आध्यात्मिक संदेश

EditorBy EditorMarch 31, 2026Updated:March 31, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– श्री संयुक्त जैन महावीर जयंति उत्सव समिति ने मनाई भगवान महावीर स्वामी का जन्म महोत्सव
जावरा। श्री संयुक्त जैन महावीर जयंती उत्सव समिति द्वारा भगवान भगवान महावीर जयंती के पावन अवसर पर जावरा नगर में भव्य, ऐतिहासिक एवं अनुशासित चल समारोह निकाला गया। पूरे नगर में भक्ति, श्रद्धा और अनुशासन का अद्भुत संगम देखने को मिला। विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं ने जगह-जगह चल समारोह का आत्मीय स्वागत किया।
चल समारोह धर्मसभा में हुआ परिवर्तित –
चल समारोह पीपली बाजार से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों—शुक्रवारिया, सोमवारिया, लाला गली, तंबाकू बाजार, घंटाघर चौराहा, खारीवाल मोहल्ला, आजाद चौक, पिंजारवाड़ी, नीम चौक, बजाज खाना, चुड़ी बाजार एवं जवाहर पथ से होता हुआ पुन: पीपली बाजार पहुंचा, जहां यह धर्मसभा में परिवर्तित हो गया।संतों के प्रवचन से मिला धर्म संदेश –
धर्मसभा में पुण्य सम्राट श्रीमद विजय जयंतसेन सुरीश्वर जी म.सा. के पट्टधर गच्छाधीपति नित्यसेन सुरीश्वर जी म.सा. एवं आचार्य जयरत्न सुरीश्वर जी म.सा. की आज्ञानुवर्तिनी साध्वी चारित्रकला श्रीजी म.सा. (ठाणा-6) ने ओजस्वी प्रवचन दिए। उन्होंने भगवान महावीर के सिद्धांतों—अहिंसा, सत्य और करुणा—को जीवन में अपनाने का संदेश दिया।
स्वागत भाषण व जनप्रतिनिधियों के विचार –
समिति अध्यक्ष अभय कोठारी ने स्वागत भाषण देते हुए 28 मार्च से आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी। वहीं विधायक राजेंद्र पाण्डेय ने कहा कि भगवान महावीर के संदेश आज भी समाज को सही दिशा दे रहे हैं और उनकी प्रासंगिकता आज के समय में और भी बढ़ गई है। धर्मसभा में महिला मंडलों एवं पाठशालाओं के विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक एवं भावपूर्ण प्रस्तुतियां दी गईं, जिसने सभी उपस्थितजनों का मन मोह लिया। मंगला चरण अर्चना कर्नावट एवं वर्षा रूनवाल ने किया, जैन ध्वज वंदना आशीष दासोत ने प्रस्तुत की। संचालन डॉ सुरेश मेहता ने किया। आभार चंद्रप्रकाश ओस्तवाल ने माना।श्रीसंघ अध्यक्षों ने की चल समारोह की अनुवानी –
चल समारोह की अगवानी में जावरा विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय के साथ श्री संघ अध्यक्ष अजीत चतर, पंकज कांठेड, प्रकाश चोरडिया, अनिल पोखरना, पवन पाटनी, इंदरमल टुकडिया , रितेश जैन, अशोक कोठारी, प्रदीप चोधरी ने की। महामंत्री शिखर धारीवाल, कोषाध्यक्ष कैलाश बारोड, चल समारोह संयोजक संदीप रांका, मदनलाल धारीवाल, चंद्रप्रकाश ओस्तवाल, धरमचंद चपडोद, अनिल धारीवाल, अजय सकलेचा, राहुल ओस्तवाल, राहुल चपडोद, ऋषभ पटवा, अशोक मेहता, अतुल मेहता, रवि दुग्गड, पारस कांठेड, महावीर छाजेड, राजेश बरमेचा, अजय सकलेचा, सुजानमल कोचट्टा, सुभाष टुकडिय़ा, शरद डूंगरवाल, हिम्मत गंगवाल, विजय आचलिया, पुखराज पटवा, अभय सुराणा, यश जैन के साथ ही न.पा. उपाध्यक्ष सुशील कोचट्टा, केके सिंह कालुखेडा, नितिराज सिंह, बलवन्त सिंह राठौर, विरेन्द्र सिंह सोलकी, वरुण श्रोत्रिय, नन्दकिशोर महावर आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। चल समारोह का नगर में अनेक स्थानों पर पुष्पवर्षा व स्वागत द्वारों के माध्यम से भव्य स्वागत किया गया, जिससे पूरा शहर महावीरमय हो गया।

Post Views: 119
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

जावरा पब्लिक स्कूल में भव्य शिक्षक दिवस समारोह, रैम्प वॉक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

September 5, 2026

जावरा की माधवानंद एकेडमी में शिक्षक दिवस समारोह, शिक्षक-शिक्षिकाओं का हुआ सम्मान

September 5, 2026

जन्माष्टमी पर जन सेवा समिति ने बांटे 1111 तुलसी पौधे और श्रीमद्भगवद्गीता

September 4, 2026
Don't Miss
जावरा

जावरा पब्लिक स्कूल में भव्य शिक्षक दिवस समारोह, रैम्प वॉक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

By EditorSeptember 5, 2026

– शिक्षकों ने रैम्प वॉक में दिखाया आत्मविश्वास, विद्यार्थियों ने गुलाब और ग्रीटिंग कार्ड देकर…

जावरा की माधवानंद एकेडमी में शिक्षक दिवस समारोह, शिक्षक-शिक्षिकाओं का हुआ सम्मान

September 5, 2026

रतलाम पुलिस की कार्रवाई : 5 एमडी ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, 100 ग्राम एमडी ड्रग्स और ईको कार जब्त

September 5, 2026

जन्माष्टमी पर जन सेवा समिति ने बांटे 1111 तुलसी पौधे और श्रीमद्भगवद्गीता

September 4, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

जावरा पब्लिक स्कूल में भव्य शिक्षक दिवस समारोह, रैम्प वॉक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

September 5, 2026

जावरा की माधवानंद एकेडमी में शिक्षक दिवस समारोह, शिक्षक-शिक्षिकाओं का हुआ सम्मान

September 5, 2026

रतलाम पुलिस की कार्रवाई : 5 एमडी ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, 100 ग्राम एमडी ड्रग्स और ईको कार जब्त

September 5, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.