– केटरिंग स्टॉफ को मिली खोई चेन, संचालक को देकर असली मालिक तक पहुंचाई
जावरा। आज के दौर में जहां धोखे और विश्वासघात की घटनाएं बढ़ती नजर आती हैं, वहीं ईमानदारी की मिसालें आज भी लोगों के दिलों में जीवित हैं। ऐसा ही एक प्रेरणादायक वाकया गुरुवार को अंबिका रिसोर्ट में आयोजित गोखरू परिवार के मुंडन संस्कार कार्यक्रम में देखने को मिला।
कार्यक्रम के दौरान शैलेन्द्र गोखरू के परिवार के एक सदस्य की सोने की चेन कहीं गुम हो गई। काफी तलाश के बाद भी जब चेन नहीं मिली तो परिवार ने उसे खोया हुआ मानकर उम्मीद छोड़ दी। इसी बीच हैप्पी केटरिंग में कार्यरत एक कर्मचारी को वह चेन मिली। कर्मचारी ने ईमानदारी का परिचय देते हुए तुरंत अपने संचालक संस्कार ओस्तवाल को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पता लगाया गया कि चेन किसकी है।
चेन मिलते ही खिले चेहरे –
संस्कार ओस्तवाल ने अपने पिता दिनेश ओस्तवाल और अंबिका रिसोर्ट के संचालक आशीष सुराणा के साथ गोखरू परिवार के निवास पर पहुंचकर चेन वापस सौंप दी। चेन मिलते ही परिवार के चेहरे खिल उठे। शैलेन्द्र गोखरू की माताजी ने संस्कार ओस्तवाल और उनकी टीम को आशीर्वाद देते हुए उनकी ईमानदारी की सराहना की और खूब अनुमोदना व्यक्त की। यह घटना साबित करती है कि आज भी समाज में ईमानदारी और इंसानियत की मिसालें कायम हैं।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

