– डेलाग्रेन फूड्स यूनिट के जरिए सैकड़ों को रोजगार, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना बना लक्ष्य
जावरा/रतलाम। मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प से हर मुश्किल को पार किया जा सकता है, यह बात जावरा की ईवा चावला ने साबित कर दिखाई है। सीमित संसाधनों और चुनौतियों के बीच शुरू हुई उनकी यात्रा आज सफलता की मिसाल बन चुकी है।
मध्य प्रदेश सरकार की योजनाओं और सहयोग का लाभ लेते हुए ईवा चावला ने डेलाग्रेन फूड्स प्राइवेट लिमिटेड की स्थापना की, जो आज एक सफल कॉन्डिमेंट मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के रूप में पहचान बना चुकी है। इस यूनिट में टमाटर आधारित सॉस, चाइनीज सॉस, कुलीनरी सॉस, इमल्सीफाइड सॉस, नूडल्स और अचार जैसे विभिन्न खाद्य उत्पादों का बड़े स्तर पर निर्माण किया जा रहा है।
होटल, रेस्टोरेंट और कैटरिंग सेक्टर में मुख्य सप्लाय –
कंपनी के उत्पाद मुख्य रूप से होरेका (होटल, रेस्टोरेंट और कैटरिंग) सेक्टर में सप्लाई किए जाते हैं। उत्पादन के विस्तार के साथ ही इस यूनिट ने जावरा और आसपास के क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर भी पैदा किए हैं। ईवा चावला की इस सफलता की सबसे खास बात यह है कि उन्होंने अपने उद्योग को केवल व्यवसाय तक सीमित नहीं रखा, बल्कि इसे महिला सशक्तिकरण का माध्यम बनाया। उनकी यूनिट में बड़ी संख्या में महिलाओं को पैकिंग एक्सपर्ट, मशीन ऑपरेटर, क्वालिटी एवं सेफ्टी ट्रेनिंग और सुपरवाइजर जैसे पदों पर प्रशिक्षित कर रोजगार दिया जा रहा है। इससे महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत बनकर आत्मनिर्भर जीवन की ओर अग्रसर हो रही हैं।
मिला सरकार का सहयोग –
ईवा चावला ने बताया कि इस सफर में मध्य प्रदेश सरकार का सहयोग बेहद महत्वपूर्ण रहा है। सरकार की आसान उद्योग नीति, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और मार्गदर्शन ने उनके उद्यम को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता केवल उनकी नहीं, बल्कि उन सभी महिलाओं की है जो अपने सपनों को साकार करने का साहस रखती हैं।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

