– बढ़ते तापमान को देखते हुए प्रशासन का बड़ा फैसला
– विद्यार्थियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता
रतलाम। जिले में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और तापमान में तेजी को देखते हुए जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। जिला शिक्षा अधिकारी अशोक लोढ़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि कलेक्टर मिशा सिंह के निर्देशानुसार विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी विद्यालयों के समय में परिवर्तन किया गया है।
अब जिले के अंतर्गत संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त, मान्यता प्राप्त, माध्यमिक शिक्षा मंडल, सीबीएसई एवं आईसीएसई विद्यालयों का समय प्रात: 07.30 बजे से दोपहर 01.00 बजे तक निर्धारित किया गया है।
तत्काल प्रभाव से लागू हुआ आदेश –
यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है, जिससे विद्यार्थियों को दोपहर की तेज गर्मी से राहत मिल सके। यह निर्णय जिले के सभी प्रकार के विद्यालयों पर समान रूप से लागू होगा, ताकि हर छात्र सुरक्षित वातावरण में अपनी पढ़ाई जारी रख सके।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

