– रिदिशा कोचट्टा ने 95.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पाया पहला स्थान
जावरा। फीनिक्स इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 10 वी की बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। इस वर्ष विद्यालय ने 100 प्रतिशत परिणाम हासिल कर एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है।
संचालक विनीत बाफना ने बताया कि विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों ने शानदार अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। जिसमें रिदिशा कोचट्टा ने 95.20 प्रतिशत अंक लाकर पहला स्थान पाया। वहीं गोरवी गादिया ने 94.60 प्रतिशत, जैनी नवलक्खा ने 93.60 प्रतिशत, वेदिका अटोलिया ने 90 प्रतिशत, अभिषेक मेहता ने 88.20 प्रतिशत तथा केवल्य कोठारी ने 88.20 प्रतिशत अंक अर्जित कर सफलता प्राप्त की।
सफलता का श्रेय शिक्षकों का मार्गदर्शन –
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार इस सफलता के पीछे विद्यार्थियों की लगन, अनुशासन और निरंतर मेहनत के साथ-साथ शिक्षकों का मार्गदर्शन प्रमुख कारण रहा है। इस अवसर पर स्कूल चेयरमैन यशवंत मंजु बाफना एवं यतीन्द्र सकलेचा, डायरेक्टर विनीत निधि बाफना, प्राचार्य हेमेन्द्र प्रजापति एवं समस्त स्टाफ ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

