Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Editor
– देश की पहली डिजिटल जनगणना 2027 : 1 मई से शुरू होगा मकान सूचीकरण – कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला जनगणना समन्वय समिति की बैठक आयोजित रतलाम। देश की पहली डिजिटल जनगणना का काम आगामी मई माह से शुरु होगा । जिसके तहत 1 मई से मकान सूचिकरण कार्य प्रारंभ होगा। डिजिटल जनगणना के तहत मोबाईल एप के माध्यम से जनगणना कार्य किया जाएगा। जनगणना 2027 को लेकर गुरुवार को कलेक्टर मिशा सिंह की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में जिला जनगणना समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, पीओ डूडा अरुण…
– होटल गोल्डन लीफ पर हुआ आयोजन, प्राथमिक उपचार और सीपीआर का दिया डेमो जावरा। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी, जावरा संभाग द्वारा अधीनस्थ लाइन कर्मचारियों को सुरक्षित ढंग से कार्य करने के लिए विद्युत सुरक्षा जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण होटल गोल्डन लीफ में कार्यपालन यंत्री महेंद्र शंकर दीक्षित के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जिसमें संभाग के लगभग 80 आउटसोर्स एवं नियमित कर्मचारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्युत लाइनों पर कार्य करते समय होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम, सुरक्षा उपकरणों का सही उपयोग तथा कार्य के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों…
– भाजपा पार्षदों के बाद अब कर्मचारियों का धरना — वेतन न मिलने पर सीएमओ कार्यालय के बाहर जोरदार नारेबाजी जावरा। नगर पालिका परिषद इन दिनों प्रशासनिक कामकाज से ज्यादा आंदोलनों के कारण चर्चा में है। कल जहां भाजपा पार्षदों ने भेदभाव का आरोप लगाकर नगर पालिका परिसर में धरना दिया था, वहीं आज नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारियों ने जनवरी माह का वेतन नहीं मिलने से आक्रोशित होकर नगर पालिका परिषद में सीएमओ कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन कर दिया। सुबह से ही बड़ी संख्या में कर्मचारी कार्यालय के बाहर एकत्रित हुए और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों…
– विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय की मांग पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की हैं घोषणा — खाली पड़ी 100 बीघा शासकीय भूमि पर बन सकता हैं आउटडोर-इंडोर स्टेडियम, वर्षों पुरानी मांग को मिली रफ्तार शैलेन्द्र सिंह चौहान , जावरा। लंबे समय से खेल सुविधाओं के अभाव से जूझ रहे जावरा के खिलाडिय़ों और युवाओं के लिए बड़ी उम्मीद जगी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के हालिया जावरा दौरे के दौरान, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और खिलाडिय़िों की मांग को देखते हुए तथा विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय द्वारा रखे गए प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री ने मंच से जावरा में आउटडोर-इंडोर स्टेडियम बनाए जाने…
– गलत पते ने भटकाए विद्यार्थी, लेट होकर पहुंचे परीक्षा केंद्र – बीते कई सालों से बोर्ड कर रहा यही गलती, फिर भी नहीं सुधर पा रही भुल जावरा। माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल की हाईस्कूल-हायर सेकेंडरी बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत मंगलवार को कक्षा 12वीं के अंग्रेजी विषय के पहले पेपर से हुई। शहर में बनाए गए 11 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न तो हुई, लेकिन एक गंभीर लापरवाही ने कई विद्यार्थियों को परीक्षा शुरू होने से पहले ही परेशान कर दिया। प्रवेश पत्र में परीक्षा केन्द्र के गलत पते ने कई विद्यार्थियों को भटकने पर मजबूर कर…
– चार अन्य आरोपी अब भी फरार, पुलिस टीमें तलाश में जुटी रतलाम। जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना स्टेशन रोड पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। विक्रम नगर क्षेत्र में हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 3 लाख 60 हजार कीमत के सोने के आभूषण बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार द्वारा सभी थाना प्रभारियों को फरार आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इन्हीं निर्देशों के पालन में…
– रतलाम, मंदसौर और नीमच जिले के कार्यकताओं से करेंगे समन्वय जावरा। प्रदेश में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए सभी मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संभाग प्रभारियों की नियुक्तियां की जा चुकी हैं। इसी क्रम में संगठनात्मक रूप से नवगठित मंदसौर संभाग का दायित्व भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष हरिराम शाह को सौंपा गया है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देशानुसार प्रशिक्षण महाभियान के प्रदेश प्रभारी विजय दुबे ने प्रदेश उपाध्यक्ष हरिराम शाह (बड़ायला माताजी) को मंदसौर संभाग अंतर्गत आने वाले रतलाम, मंदसौर और नीमच जिलों…
अधूरा अंडरब्रिज, फाटक बंद और सूना बाजार : अंगद का पांव बना बिजली का पोल, कुंभकर्ण की नींद में बिजली विभाग
– जावरा में विकास के नाम पर बढ़ी रहवासियों की परेशानी – 2025 की बारिश तक पूरा होना था अण्डरब्रिज का काम, अब भी अटका निर्माण — बिजली पोल नहीं हुआ शिफ्ट, संकरा बॉक्स और धीमी गति से चल रहे काम से रहवासी परेशान, व्यापार ठप जावरा। शहर के बहुप्रतीक्षित रेलवे अंडर ब्रिज का निर्माण अब जनसुविधा से ज्यादा जनसमस्या बनता जा रहा है। रेलवे फाटक बंद होने के बाद रहवासियो के आंदोलन के बाद जैसे तैसे अण्डरब्रिज का काम शुरु तो हुआ लेकिन अब तक यह ब्रिज पूरा नहीं हुआ हैं। अंडरब्रिज का काम शुरु होने के बाद जहां…
– सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, अरनिया पीठा शाखा में हुआ आयोजन रतलाम। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की कृषि उपज मंडी, अरनिया पीथा शाखा में शनिवार को एमएसएमई क्रेडिट कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भोपाल अंचल से अंचल प्रमुख धीरज गोयल रहे एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता रतलाम क्षेत्रीय प्रमुख संतोष कुमार ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में रतलाम एलडीएम मोहनलाल मीणा तथा मंडी सचिव आर. के वसुनिया उपस्थित थे। कार्यक्रम में क्षेत्र के करीब 200 व्यापारियों ने भाग लेकर बैंक की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। कैंप में अरनिया पीठा शाखा के अनुराग…
जावरा रेलवे स्टेशन पर सुविधाओं का टोटा : ट्रेनों के स्टॉपेज और मूलभूत व्यवस्थाओं को लेकर सांसद के नाम सौंपा ज्ञापन
– वरिष्ठ नागरिक, महिलाएं व बच्चे सबसे अधिक परेशान – एस्केलेटर, टिकट खिड़की, वेटिंग रूम, पार्किंग और अंडरब्रिज निर्माण की उठी मांग जावरा। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को हो रही विभिन्न समस्याओं और सुविधाओं की कमी को लेकर श्री श्वेताम्बर जैन वरिष्ठ सेवा समिति, जावरा ने सांसद सुधीर गुप्ता के नाम एक ज्ञापन सांसद प्रतिनिधि प्रदीप चौधरी को सौंपकर शीघ्र सुधारात्मक कार्रवाई की मांग की है। समिति के अध्यक्ष अभय सुराणा ने बताया कि जावरा रेलवे स्टेशन पर पूर्व में जिन ट्रेनों का ठहराव था, वह वर्तमान में बंद हो चुका है। इसके साथ ही एक-दो साप्ताहिक ट्रेनों का स्टॉपेज…
