Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Editor
जावरा पहुँची महामना एक्सप्रेस … ढोल ढमाकों के साथ चालक और खाटू जाने वाले यात्रियों का स्वागत
जावरा। खाटू श्याम के दर्शन को जाने वाले यात्रियों को अब रतलाम या मंदसौर नही जाना पड़ेगा। सांसद सुधीर गुप्ता के प्रयास से खाटू श्याम जाने वाले यात्रियों को अब सीधे जावरा से ही ट्रेन को सौगात मिली है। इंदौर बीकानेर (महामना एक्सप्रेस) का स्टापेज जावरा में दिए जाने पर सांसद समर्थकों ने शनिवार को ट्रेन के जावरा शहर में प्रथम आगमन और स्टापेज पर ट्रेन के चालक और जावरा से खाटू श्याम जाने वाले यात्रियों का स्वागत किया। https://youtube.com/shorts/mVrW8SY1fLs?feature=shared सुधीर गुप्ता के अथक प्रयासों से इंदौर बीकानेर ट्रेन स्टॉपेज की सौगात प्राप्त हुई जिससे नगर वासियों में हर्ष की…
– चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का आयोजन – विभिन्न संस्थाओं ने किया स्वागत-अभिनन्दन रतलाम । चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ के पांचवे दिन शुक्रवार को सुप्रसिद्ध कथावाचक सुश्री जया किशोरी जी ने भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का सुमधुर वर्णन किया। इसके बाद गोवर्धन पूजा का सजीव चित्रण किया गया और भगवान को छप्पन भोग लगाए गए। कथा के दौरान भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। शनिवार को कंस वध, रासलीला, गोपी-उद्धव संवाद तथा श्रीकृष्ण-रूकमणी विवाह के प्रसंग श्रवण कराए जाएंगे। सुश्री जया किशोरी जी ने कहा कि सनातन धर्म हमे…
– एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राहुल शर्मा ने विद्यार्थियों को बताया वोट का महत्व – कांग्रेस सरकार के वचनों और भाजपा की वादा खिलाफी से कराया अवगत जावरा। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के प्रदेशाध्यक्ष आशुतोष चौकसे के निर्देश पर पुरे प्रदेश में संगठन द्वारा फर्स्ट वोट फॉर कांग्रेस केंपेन शुरु किया गया है। जिसके तहत शनिवार को रतलाम जिलाध्यक्ष राहुल शर्मा के नेतृत्व में शासकीय भगतसिंह महाविद्यालय जावरा में कैपेंन के तहत आयोजन किया गया। जिसमें शर्मा ने युवाओं को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के द्वारा किये गए विकास कार्यों को बताते हुए कहा कमलनाथ ने प्रदेश मे 15 महीने मे रोजगार…
– क्लब की रीजन विजिट पर जावरा पहुंचे रीजन चेयरपर्सन दिनेश शर्मा – क्लब ने सेवा गतिनिधियों के तहत किया शिक्षक सम्मान, बांटी शिक्षण सामग्री जावरा। लायंस इंटरनेशनल में जावरा का नाम बड़े आदर और सम्मान के साथ लिया जाता है, चाहे वह लायंस क्लब मेन हो या लेडी लायन क्लब, लायंस की सेवा गतिविधियोंं ने इंटरनेशनल लेवल तक अपनी पहचान बना रखी है, क्लब के सेवा कार्य ही इनकी पहचान है, सेवा के क्षैत्र में जावरा का यह लेडी लॉयन क्लब अग्रणी है। यह बात अपनी आधिकारिक यात्रा पर जावरा पहुंचे रीजन चेयरपर्सन दिनेश शर्मा ने होटल सेलीब्रेशन पर…
– 5 दिवसीय स्कूल प्रीमीयर लीग में जमकर हिस्सा ले रहे शहर के खिलाड़ी जावरा। प्रतिभाऐं किसी शहर की मोहताज नहीं होती है, प्रतिभाऐं अक्सर छोटे शहरों, गावों और कस्बो से ही निकलकर पुरे देश के साथ राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाते हुए अपने परिवार, समाज और गांव के साथ प्रदेश व देश का नाम रोशन करती है, आज सभी खेलों में अधिकांश प्रतिभाऐं ग्रामीण व छोटे अंचलों से ही निकलकर आई है। कृष्णा फांउडेशन द्वारा जो यह आयोजन किया गया है, काबीले तारिफ है, ऐसे आयोजन प्रतिवर्ष होने रहना चाहिए ताकि शहर के खिलाडिय़ों को अपनी प्रतिभा…
– कॉलोनी के बाहर लगाया मतदान के पूर्ण बहिष्कार का बोर्ड – बोर्ड पर लिखा काम नहीं तो वोट नहीं – नेता और अधिकारी वोट मांगने आकर अपना समय बर्बाद ना करें जावरा। शहर के अवैध और अविकसित कॉलोनीवासियों को मतदान के बहिष्कार नामक रामबाण हथियार हाथ लग गया है, पहले रिद्धी सिद्धी कॉलोनी के रहवासियों ने मतदान के बहिष्कार का बोर्ड लगाते हुए एसडीएम और कलेक्टर तक अपनी मांगे पहुंचाई तो आनन फानन में ही सही नपा और प्रशासन ने गंदे पानी की निकासी के लिए नाला बनाना प्रारंभ कर दिया। जिसके बाद अब अन्य कॉलोनियों ने भी मतदान…
जावरा जावरा क्षेत्र के समस्त शासकीय हाई स्कुलों के साथ-साथ हाई सेकेंडरी स्कुलों में डॉ. निलेश वाधवानी रतलाम हॉस्पिटल के सहयोग से पढने वाले समस्त बच्चों को आई कार्ड बनाकर ब्लड ग्रुप जांच करने का कार्य किया जा रहा है। जिला पंचायत सदस्य डीपी धाकड़ ने ग्राम सुखेड़ा, सोहगढ़, शेरपुर, माताजी, बडायला, रिंगनोद, पिपलोदा के 1209 बच्चों का ब्लड ग्रुप चेक कर आई कार्ड बनवा दिए। जिनके वितरण गांव के जनप्रतिनिधियों के साथ प्रतिदिन किया जा रहा है। धाकड़ ने बताया कि अभियान के तहत महत्वपूर्ण विषय निकाल सामने आया कि इतनी जांच में नेगेटिव जांच की संख्या 83 रही।…
जावरा । ढोढर फोरलेन पर बीती रात को एक कन्टेनर से चलती वाहन मे से अज्ञात लोगों ने ताला तोडकर कपडे के कार्टून उतार लिए। ड्रायवर को साईड ग्लास में दरवाजा खुला दिखा तो उसने वाहन को साइड में रोककर चेक किया तो उसमे से 7 से 8 कार्टून गायब थे। ड्रायवर ने मालिक को फोन पर घटना की सूचना दी। फिर पुलिस चौकी ढोढर पहुंचा तथा मामले से अवगत कराया। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामला जाँच में लिया है। गुरुवार रात इसराइल पिता शमिमुद्दीन निवासी ढकलपुर जिला पलवल से कन्टेनर क्रमांक एनएस 01 एई…
– दोपहर 2 से 3 बजे के बीच की घटना, उस दौरान लाईट बंद होने से बंद थे मंडी के सीसीटीवी कैमरे – अन्य व्यापारियों के गोदाम पर लगे सीसीटीवी में कैद हुए तीन संदिग्ध बदमाश – लायसेंसधारी व्यापारी ने दुकान के बजाय प्लेटफार्म पर रखे ड्रम में रखा था नोटों से भरा बैग – व्यापारी बोले मंडी में तुलावटियों, हम्मालों के साथ व्यापारियों के परिचय पत्र नहीं होने से आती है परेशानी जावरा। एशिया की टॉप मंडियों में शामिल जावरा की शहीद नरेन्द्रसिंह चन्द्रावत कृषि उपज मंडी में शुक्रवार को दिनदहाड़े 7 लाख रुपए की चोरी की वारदात हो…
– 15 लोग खेल रहे थे जुआं, पुलिस बल की कमी से 6 जुआरी पुलिस को चकमा देकर हुए फरार जावरा। शहर पुलिस ने तालनाका क्षेत्र के हम्मालपूरा में बीती रात एक घर पर दबिश दी। फारूख लंगडा के मकान पर 15 लोग जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने दबिश में 9 लोगों को गिरफ्तार किया लेकिन कम पुलिस बल के चलते मौके से 6 जुआरी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। हालाकि फरार आरोपियों की पहचान भी पुलिस ने कर ली है ओर उनकी तलाश में जुट गई है। पुलिस ने मौके से ताश पत्तों के साथ 82308…
