– स्व. कल्याणमल अग्रवाल परिवार के सौजन्य से होगा धार्मिक आयोजन, विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे रहेंगे मुख्य अतिथि
जावरा। नगर के धार्मिक एवं पवित्र स्थल श्री आनंदी हनुमान मुक्तिधाम परिसर में भगवान शिव (महादेव जी) की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। प्रतिमा स्थापना से पूर्व 9 अगस्त रविवार को सुबह 10 बजे भूमि पूजन एवं स्थल निरीक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
आयोजन में जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। उनकी गरिमामयी उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधानपूर्वक भूमि पूजन संपन्न होगा। मुक्तिधाम परिसर में भगवान महादेव की प्रतिमा स्थापना का यह धार्मिक एवं जनहितकारी कार्य स्वर्गीय कल्याणमल अग्रवाल परिवार (सबका कल्याण) के मुख्य सौजन्य से संपन्न होने जा रहा है। प्रतिमा स्थापना से परिसर में धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण को और अधिक मजबूती मिलेगी। समिति ने धर्मप्रेमी जनता से की अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील
समिति सदस्यों ने की अपील –
श्री आनंदी हनुमान मुक्तिधाम समिति के अध्यक्ष धर्मचंद चपड़ोद, सचिव चंद्रप्रकाश ओस्तवाल, कोषाध्यक्ष सुभाष टुकडिय़ा, मंदिर निर्माण समिति संयोजक राजेश धाकड़, दशरथ कसानिया एवं समिति के सदस्यगणों ने नगर के समस्त गणमान्य नागरिकों, प्रबुद्धजनों एवं धर्मप्रेमी जनता से आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इसे सफल बनाने का आग्रह किया है।
आयोजन एक नजर में –
📍 स्थान: श्री आनंदी हनुमान मुक्तिधाम परिसर, जावरा
📅 दिनांक: 9 अगस्त, रविवार
⏰ समय: सुबह 10 बजे
🙏 कार्यक्रम: भूमि पूजन एवं स्थल निरीक्षण
🎖️ मुख्य अतिथि: विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे
🕉️ महादेव प्रतिमा स्थापना: स्व. कल्याणमल अग्रवाल परिवार (सबका कल्याण) के सौजन्य से



Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

